कंप्यूटर में file और folder को कैसे hide और unhide करे. In hindi.

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप लोग। आज हम आपको बताने वाले हैं, कंप्यूटर में किसी भी फाइल या फोल्डर को कैसे Hide और UnHide किया जाता है। जिस तरह से आज के समय में इंसान अपनी पर्सनल जानकारियों को दूसरे व्यक्तियों से छिपाना चाहता है, ताकि उसकी पर्सनल जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में ना लगे। और उसे नुकसान ना हो। ठीक उसी तरह हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में किसी जरूरी file या folder को hide yani छुपाना चाहते हैं। ताकि हमारे इंर्पोटेंट फाइल या फोल्डर किसी के हाथ ना लगे। आज के समय में हर कोई व्यक्ति जो बैंक, ऑफिस, स्कूल या फिर घर से अपना काम करता है तो ऐसे में उसका लैपटॉप या कंप्यूटर किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा यूज़ किया जाना आम बात है। उसके लैपटॉप और कंप्यूटर में कुछ ऐसे फोल्डर या फाइल होते हैं जिसमें उनकी कुछ पर्सनल या फिर important जानकारियां होती है। और वह कैसे भी इन फाइल या फोल्डर को Hide या छुपाना चाहता है। ताकि उसकी पर्सनल जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों में ना लगे।

बहुत सारे कंप्यूटर यूजर्स होते जिनको कंप्यूटर और लैपटॉप में फाइल फोल्डर को hide करना आता है।  लेकिन कुछ ऐसे भी यूजर्स होते हैं जिनको कंप्यूटर और लैपटॉप में फाइल फोल्डर को कैसे hide किया जाता है, इसकी जानकारी नहीं होती है। उन्हें कंप्यूटर में फाइल को कैसे hide किया जाता है, यह पता ही नहीं होता है। और वह कंप्यूटर में किसी भी फाइल को hide नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं उनका डाटा चोरी ना हो जाए। अगर फ्रेंड्स आपको भी नहीं पता कि कंप्यूटर या लैपटॉप में किसी भी फाइल या फोल्डर को कैसे hide किया जाता है, तो घबराने या डरने की कोई जरूरत नहीं है।आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल फोल्डर को कैसे hide किया जाता है। हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिसकी सहायता से आप लैपटॉप या कंप्यूटर में किसी भी फाइल फोल्डर को आसानी से छुपा सकते हैं। और यह तरीका windows 7, 8.1, 10 सभी में काम आएगा। तो चलिए अब हम step by step समझते हैं, अपने कंप्यूटर में किसी भी फाइल फोल्डर को कैसे hide कर सकते हैं। 

computer मे file, folder को क्यो hide करे

कंप्यूटर में फाइल, फोल्डर को कैसे hide किया जाता है। यह जानने से पहले हम जान लेते हैं फाइल या फोल्डर को hide करना क्यों जरूरी है। दोस्तों हमारे कंप्यूटर में ऐसे फाइल या फोल्डर होते हैं, जिनमें हमारे पर्सनल जानकारियां या फिर इंपोर्टेंट डाटा जैसे- इमेज, वीडियो, डॉक्यूमेंट होते हैं। जिसे हम किसी भी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। ताकि हम में कोई भी प्रॉब्लम ना हो। और हम भी नहीं चाहते कि वह गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में लगे। तब ऐसी situations में हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल, फोल्डर को कर लेते हैं। जिससे वह किसी भी दूसरे व्यक्ति को दिखाई नही देते है। और हमारा डाटा भी सेफ रहता है। इसलिए बहुत सारे कंप्यूटर यूजर्स अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में फाइल, फोल्डर को hide करते हैं। 

computer मे file, folder को hide कैसे करे

 

लैपटॉप और कंप्यूटर में किसी भी फाइल और फोल्डर को hide करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। आप अपने कंप्यूटर में फाइल या फोल्डर को कुछ ही मिनट में hide कर सकते हैं। आपको बस केवल हमारे द्वारा यहां पर बताए जा रहे स्टेप को फॉलो करना है। 

STEP-:1 सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर मे MY Computer को open करना।

STEP-:2 अब आपको यहां पर उस फाइल को सिलेक्ट करना है जिसे आप hide करना चाहते हैं। अब आपने जिस फाइल या फोल्डर को सिलेक्ट किया है उस पर Right Click करना है। जैसे ही आप राइट क्लिक करोगे तो आपके सामने यहां पर एक बॉक्स ओपन होगा। आपको यहां पर Properties वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

STEP-:3 अब आपको यहां पर Hidden का option दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है। और फिर Apply पर क्लिक करना है, और लास्ट में OK वाले बटन पर क्लिक करना हैै। यह स्टेप फॉलो करने के बाद आपकी फाइल और फोल्डर hide हो जाएंगे। 

दोस्तों अगर यह स्टेप बताने के बाद भी आपका फाइल या फोल्डर hide नहीं होता है तो हो सकता है आपके कंप्यूटर में का show hidden file, folders or drivers के ऑप्शन पर tick लगा हो। अगर इस वाले ऑप्शन को आपने एक्टिवेट या enable कर रखा है, तो फिर आप जिस भी फाइल को hide करोगे तो वह आपको hide करने के बाद भी दिखाई देगी। इसलिए आप show hidden file, folder वाले ऑप्शन को off  कर दे। इसे off करने के लिए आप नीचे बताए जा रहे स्टेप को फॉलो करें। 

STEP-:1 सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में control panel को ओपन करें। 

STEP-:2 अब आपको यहां पर साइड में search bar मे folder options का ऑप्शन सर्च करना है। 

STEP-:3 अब आपको यहां पर view वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। और फिर आपको यहां पर Don't Show Hidden Files, Folders or Drives वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और फिर Apply पर क्लिक करना है। और उसके बाद OK वाले बटन पर क्लिक करना है। 

  

अब आप बाहर आकर देख सकते हैं, अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में वह फाइल या फोल्डर hide हो गई होगी। जिसे आपने hide किया था। 

Hide kiye gaye file, folder ko kaise Unhide kare

किसी भी hide किए गए फाइल, फोल्डर को unhide करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आपको हमारे द्वारा बताए जा रहे स्टेप को फॉलो करना है। जिसकी सहायता से आप किसी भी hide किए गए फाइल फोल्डर को unhide कर सकते है। तो चलिए अब शुरू करते हैं। 

STEP-:1 सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में स्टार्ट बटन पर क्लिक करना है। और फिर control panel में जाना है

STEP-:2 अब आपको यहां पर side मे सर्च बार में folder option को सर्च करना है। और फिर folder option पर क्लिक करना है। 

STEP-:3 अब आपको यहां पर view वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और फिर आपको show hidden files, folders and drives पर क्लिक करना है। और फिर Apply वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और उसके बाद OK बटन पर क्लिक करना है।

अब आप बाहर आकर देख सकते हैं आपने जिस फाइल, फोल्डर को hide किया था वह unhide हो चुका है। इस तरह आप अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में किसी भी फाइल, फोल्डर को unhide कर सकते है। तो दोस्तों यह थे हमारे द्वारा बताये गए कुछ आसान से तरीके जिनकी सहायता से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में किसी भी फाइल, फोल्डर को hide और unhide कर सकते हैं। आप इन आसान से तरीकों का उपयोग करके किसी भी फाइल को छुपा सकते हैं। और उसे दोबारा दिखा भी सकते हैं।

Conclusion

दोस्तो आज हमने जाना की हम कैसे control panel का use करके अपने laptop या computer में file and Folder को hide कर सकते है। और हम यही उम्मीद करते है कि आपको सब कुछ अच्छे से समझ आया होगा और अगर कुछ भी problem होती है तो उसके लिए आप comment करके हमे बता सकते है। आप हमे social media पर भी follow कर सकते है हम जल्दी आपके पास new post लेकर आएंगे तब तक आप हमारी दूसरी post जरूर पढ़े और यह post पसंद आया है तो हमारी website को subscribe करना बिलकुल भी ना भूले ताकि आपको latest updates सबसे पहले मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post