Computer और Laptop मे screenshot कैसे लेते है। in hindi.

हेलो दोस्तों तो कैसे हैं आप लोग। जैसा कि हम सबको पता है कंप्यूटर और लैपटॉप हमारी जिंदगी का एक इंपॉर्टेंट हिस्सा हो गया है। आज के समय में जितने भी काम होते हैं वह सब कंप्यूटर और लैपटॉप की सहायता से ही होते हैं। और ऐसे में हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप में ऐसी बहुत सारी चीजें होती है जो हमें याद रखनी होती है। ताकि हम जो भी काम कर रहे हैं वह हमें याद रहे। और हम उस का स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। यानी हम उसकी एक ऐसी तस्वीर ले लेते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर हम उसे दोबारा देख सके। 
आज के समय में लोग मोबाइल में तो आसानी से स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। लेकिन ऐसे भी बहुत सारे लोग होते हैं जिनको कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। मोबाइल में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं इसके बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीन शॉट कैसे लिया जाता है इसके बारे में बहुत कम को जानकारी होती है। आज हम आपको इस पोस्ट में कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं इसके बारे में जानकारी देंगे। हम आपको कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के कुछ आसान से तरीकों के बारे में बताएंगे। जिनको देखकर आप भी कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट को ले सकते हैं। तो चलिए अब हम बिना समय गवाएं शुरू करते हैं। और आपको बताते हैं कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीन शॉट कैसे लिया जाता है। 

Computer और Laptop मे Screenshot कैसे लेते है - 

किसी भी कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेना बड़ा ही आसान काम है। दोनों में स्क्रीनशॉट लेने की एक जैसी ही मेथड है। हम आपको यहां पर स्क्रीनशॉट लेने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे। 

Shortcut key की सहायता से -

किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का आसान तरीका shortcut key होता है। Windows+prtsc shortcut key की सहायता से आप पूरी स्क्रीन का एक साथ स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। जैसे ही आप अपने कीबोर्ड पर windows+prtsc key दबायेंगे तो आपके कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा।
अगर आप अपने कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कहां पर सेव है यह देखना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा नीचे बताई गई स्टेप को फॉलो करें। 

(●) सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए windows+prtsc बटन दबाएं। 

(●) इसके बाद स्क्रीनशॉट कहां पर सेव हुआ यह देखने के लिए My Computer को ओपन करें। 

(●) अब आपको pictures वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

(●) अब आपको स्क्रीनशॉट वाला फोल्डर ओपन करना है। यहां पर आपने जो स्क्रीनशॉट लिया है वह दिखा जायेगा। 

Snipping Tool की मदद से screenshot कैसे ले - 

कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका Snipping Tool है। यह सॉफ्टवेयर आपको सभी विंडोज में इंस्टॉल हुआ मिल जाएगा। और अगर नहीं है तो आप इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते हैं। Snipping Tool के द्वारा स्क्रीनशॉट लेने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

(●) सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में जिस किसी का भी स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, वह ओपन करें। 

(●) उसके बाद आप अपने की-बोर्ड के windows start बटन पर क्लिक करें। 

(●) उसके बाद आप search program and files में snipping tool को सर्च करें। 
(●) उसके बाद आप सबसे पहले नंबर पर क्लिक करोगे तो आपके सामने 4 ऑप्शन खुलेंगे। यहां से आपको जो साइज चाहिए वह सिलेक्ट कर ले। या फिर माउस का Right Click करके भी जितना स्क्रीनशॉट चाहिए, वह सिलेक्ट कर ले। 

(●) उसके बाद आप यहां पर दूसरे वाले ऑप्शन (save snip) पर क्लिक करें। 
(●) अब आप यहां पर File Name में जो भी नाम देना चाहते हैं वह दे दे। और आपको स्क्रीनशॉट को जहां पर सिलेक्ट करना है, उस पर क्लिक करके सेव के ऊपर क्लिक कर दें। आपका स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा। 
अब अगर आपको यह देखना है कि आपका स्क्रीनशॉट कहां पर save हुआ है। तो आप नीचे वाली स्टेप को फॉलो करें। 
(●) windows start button पर क्लिक करे. 
(●) My Computer पर क्लिक करे. 
(●) Pictures वाले option पर क्लिक करे.
(●) अब आप screenshot वाले या My Picture वाले जो भी Option आपको दिखेगा उस पर क्लिक करे। 
(●) अब आपका screenshot आपको यहाँ पर दिख जायेगा. 

Snipping Tool और MS Paint की सहायता से Screenshot ले -  

इसके लिए सबसे पहले आपको जिस किसी का भी स्क्रीनशॉट लेना है वह ओपन कर ले। 
(1) उसके बाद की-बोर्ड पर prtsc वाले बटन को दबाना है। 

(2) अब आपको अपने window के स्टार्ट बटन पर क्लिक करना है। और यहां पर सर्च बॉक्स में Snipping Tool को सर्च करना है। और उस पर क्लिक करना है। 
(3) अब आपको दोबारा अपने कंप्यूटर में windo बटन को ओपन करना है। 

(4) अब आपको paint वाले option पर क्लिक करना है। 
(5) अब आपको यहां पर file के नीचे paste वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

(6) अब यहां पर अब का स्क्रीनशॉट आ जाएगा जो आपने लिया है। 

(7) अब आपको file वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और save as पर क्लिक करना है। 
(●) अब यहां पर आपको जो भी File Name डालना है, वह डालकर save पर क्लिक कर दें। आपका स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा। 
आपका स्क्रीनशॉट कहां save हुआ है। यह जानने के लिए नीचे वाले स्टेप को फॉलो करें। 
(●) windows के star button पर क्लिक करे. 
(●) My Computer पर क्लिक करे. 
(●) Pictures वाले option पर क्लिक करे. 
(●) Screenshot वाले option पर क्लिक करे। 

Prtsc और MS Paint की मदद से screenshot ले -

इसके लिए आपको सबसे पहले जिस किसी का भी स्क्रीनशॉट लेना है वह ओपन करें। 
(●) अब की-बोर्ड पर prtsc वाले button को दबाये। 
(●) अब दोबारा windows button को दबाये. और search bar मे paint को सेलेक्ट करे। 
(●) अब file के नीचे paste वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। आपने जो screenshot लिया था, वह आपके सामने आ गया है। 
(●) अब आप file पर क्लिक करे। और फिर save as पर क्लिक करे। 
(●) अब आप यह पर File Name देकर save पर क्लिक कर दे। आपका screenshot सेव हो जायेगा। 
तो दोस्तों यह तो कुछ आसान से तरीके किसी भी कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के। आप इनका उपयोग करके किसी भी कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी।

Conclusion

दोस्तो आज हमने आपको किसी भी computer और laptop मे screenshot कैसे लेते है। इसके बारे मे जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। चलिए दोस्तो आप जान गए है कि कंप्यूटर में screenshot कैसे लेते है अब आप अपने दोस्तो की भी मदद कर सकते है अगर उन्हें इसके बारे नही पता है तो हम फिलहाल इस पोस्ट को यही पर खत्म करते है और जल्दी आपके पास एक और new post लेकर आते है। आप इस तरह के post daily पढ़ना चाहते है तो अभी हमारी website को subscribe करे इसे आपको new update कि जानकारी सबसे पहले मिल सके।

5 Comments

  1. windo wale button se windo ni

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you sir, This article is very helpful to me and it has cleared all my questions and doubts.

      Visit quanta tech to get tips and tricks of Technology, Android, Websites and others.

      Delete
  2. hello, sir very nice information.
    but jo Apne computer short cut ki trick batayi hai vo mere computer me work nhi kar rhi hai , to uska koi solution hai .

    ReplyDelete
  3. Your article is unmatchable read mine too on Tech News

    ReplyDelete
Previous Post Next Post