हेलो दोस्तों तो कैसे हैं, आप लोग। हमारे आर्टिकल पर आपका स्वागत है। आप कंप्यूटर और मोबाइल का उपयोग तो करते होंगे, तो फिर आपको pdf file के बारे में जरूर पता होगा। और इसका उपयोग कहां और क्यों किया जाता है, यह भी पता होगा। आपने कभी ना कभी तो PDF File को डाउनलोड जरूर किया होगा, और सोचा होगा pdf file क्या है, pdf file का फुल फॉर्म क्या होता है। यह प्रश्न तो आपके मन में आया होगा। इसके क्या फायदे और क्या नुकसान है, यह भी जानने की इच्छा की होगी।
- YouTube से किसी भी वीडियो को कैसे डाऊनलोड करे?
- Mobile से gmail account कैसे हटाएं?
- Mobile में ब्लूटूथ की सहायता से इंटरनेट कैसे चलाएं?
अगर आपको pdf file क्या है, और pdf file कैसे बनाते हैं, इसकी जानकारी नहीं है, तो कोई बात नहीं। हम आपको इस आर्टिकल में pdf file क्या होती है, इसकी पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहे। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।
PDF File क्या है (what is pdf file)-
PDF File का फुल फॉर्म Portable Document Format होता है। यह एक प्रकार का file format होता है, जिसे Adobe सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा 1990 में बनाया गया था। आज हम किसी भी डिजिटल सामग्री को pdf file में कन्वर्ट कर सकते हैं, और उसे किसी भी मोबाइल और कंप्यूटर यूजर्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं। किसी भी डॉक्यूमेंट को pdf file मैं कन्वर्ट करके शेयर करना बहुत आसान होता है। आज के समय में इंटरनेट पर लगभग सभी eBook pdf फॉर्मेट में उपलब्ध होती है। क्योंकि किसी भी eBook को इंटरनेट से pdf file फॉर्मेट में डाउनलोड करके ओपन करते हैं, तो हमें वह वैसी ही दिखाई देगी, जैसा वह इंटरनेट पर मौजूद थी। इसी कारण ज्यादातर हिंदी या अंग्रेजी ebooks का फाइल फॉर्मेट हमें pdf में देखने को मिलता है।
Pdf का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट आदि में कर सकते हैं। और हम pdf file को आसानी से प्रिंट भी कर सकते हैं।
मान ले अगर हमें ms word की कोई बड़ी फाइल को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना है, या फिर उसे अपने मोबाइल में कॉपी करके ओपन करना है, तो उसे pdf में कन्वर्ट करके open कर सकते हैं। हमें किसी बड़े डॉक्यूमेंट को e-mail के द्वारा भेजना है, तो हम उसे pdf में कन्वर्ट कर सकते हैं। जिससे वह file छोटी हो जाएगी और उसका साइज भी कम हो जाएगा। जिसके कारण हम उसे e-mail के द्वारा आसानी से भेज सकते हैं।
अगर हमें बहुत सारे फोटो या डॉक्यूमेंट किसी को भेजना है, तो हम एक-एक करके भेजेंगे तो उसमें बहुत ज्यादा समय लग जाएगा और हमें परेशानी भी होगी। इसलिए हम इन डॉक्युमेट और इमेज को pdf file में कन्वर्ट करके आसानी से भेज सकते हैं। और इनका साइज भी छोटा हो जाएगा और आसानी से बन जाएगा।
PDF File कैसे बनाते है -
PDF File को दो तरह से बनाया जा सकता है।
Microsoft Word के द्वारा।
Adobe Photoshop के द्वारा।
(•) Microsoft Word - microsoft word से pdf file बनाना बहुत ही आसान है।
Step 1- सबसे पहले आप जिस फाइल को pdf file में कन्वर्ट करना चाहते हैं, उसे ओपन कर ले। और ओपन करने के बाद file menu पर क्लिक करें।
Step 2- अब आपके सामने कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, तो आप यहां पर Save As वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3- अब आपसे यहां पर फाइल का नाम पूछा जाएगा, तो आप यहां पर file name डालें, और उसके नीचे Save As Type का ऑप्शन होगा, जिसमें आपको pdf पर क्लिक करना है।
Step 4- click करने के बाद save button पर क्लिक करके उसे सेव कर ले। आपकी pdf file तैयार हो जाएगी।
मोबाइल से pdf file बनाये -
आज हर कोई व्यक्ति मोबाइल का उपयोग तो करता ही है। हम मोबाइल की सहायता से भी आसानी से pdf file बना सकते हैं।
गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर ऐसे बहुत सारे ऐप्स (Apps) मिल जाएंगे, जिसकी सहायता से आसानी से मोबाइल में pdf file को बनाया जा सकता है। हम आपको यहां नीचे best pdf app के बारे में बता रहे हैं। जिसकी सहायता से आप आसानी से pdf file बना सकते हैं।
PDF Filler
PDF Photos
Office to PDF
Claro PDF
PDF Converter Ultimate
PDF Creator and Editor
PDF Element L
PDF File के फायदे -
(•) pdf file को हम किसी भी डिवाइस में ओपन कर सकते हैं। इसे मोबाइल, कंप्यूटर, टेबलेट में आसानी से ओपन कर सकते हैं।
(•) pdf file एक portable फाइल है। जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से लाया और ले जाया जा सकता है।
(•) pdf file को कोई भी व्यक्ति बना सकता है। इसलिए यह विश्व में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला फॉर्मेट है।
(•) pdf file को पासवर्ड से प्रोटेक्ट किया जा सकता है। जिसकी मदद से आप अपने फाइल, डॉक्यूमेंट को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं।
(•) pdf file को प्रिंट करना आसान है। यहां तक कि Both Sides और Booklet Printing भी आप pdf को आसानी से कर सकते हैं।
(•) pdf file बड़े डाक्यूमेंट्स को छोटे आकार में कन्वर्ट करके स्टोर कर सकती है।
(•) एक pdf file में 15477 pages हो सकते हैं। जिसके कारण हम इसमें एक साथ कई सारी जानकारी को स्टोर कर सकते हैं।
(•) आप pdf file को रिपोर्ट प्रोजेक्ट (report project) के रूप में यूज कर सकते हैं।
(•) pdf file हमें अनेक प्रकार के content को सेव करने की अनुमति देता है।
(•) pdf file में हम quick search की सहायता से कोई भी word या object को सर्च कर सकते हैं।
PDF File के नुकसान -
(•) Pdf file में text का size बहुत छोटा होता है। जिस कारण इसे मोबाइल में ओपन करने से कुछ word पूरी तरह से सही से दिखाई नहीं देते हैं।
(•) pdf file को जब अपने मोबाइल से कंप्यूटर में डाउनलोड करते हैं, तो उसे ओपन करने के लिए pdf reader की जरूरत पड़ती है। बिना pdf reader के pdf file को ओपन नहीं किया जा सकता है।
(•) pdf file तैयार करने के बाद इसमें दोबारा कोई changes नहीं किया जा सकता है।
(•) pdf के text को कॉपी करना थोड़ा कठिन होता है।
PDF File को कैसे open करे -
PDF File को ओपन करने के लिए आपको pdf reader की आवश्यकता होगी। Pdf reader के बहुत सारे एप्लीकेशन मिल जाएंगे। आप कोई भी pdf reader अपने कंप्यूटर या फोन में instaal कर ले, या फिर आप गूगल क्रोम (google chrome) की सहायता से भी pdf file को ओपन कर सकते हैं। हम आपको यहां नीचे कुछ pdf application बता रहे हैं, जिसकी सहायता से आप pdf file को आसानी से ओपन कर सकते हैं। और यह एप्लीकेशन सुरक्षित भी है।
Adobe Acrobat Reader.
Google PDF Viewer.
Microsoft Word.
PDF File बनाने का मुख्य उद्देश्य -
Pdf को Adobe Company द्वारा इसलिए बनाया गया था ताकि डिजिटल फाइल को आसानी से एक दूसरे से exchange किया जा सके, और डॉक्यूमेंट को आसानी से प्रिंट और ओपन किया जा सके।
PDF का इतिहास -
PDF File को 1990 में अमेरिकन Multinational Computer Software कंपनी के संस्थापक Adobe John Warnock ने बनाया था। इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य text formatting के साथ-सथ in-line image document को शेयर करना था। जिसके कारण इन pdf file को विभिन्न कंप्यूटर के बीच आसानी से शेयर किया जा सके, और इस्तेमाल किया जा सके।
शुरुआत में इसे केवल computer user के लिए लॉन्च किया गया था। परंतु बाद में इसका इस्तेमाल Android user's और operating system के लिए भी कर दिया गया।
- ms word में उपयोग होने वाले शॉर्टकट कीज की लिस्ट।
- ms word में टेबल कैसे बनाए।
- ms word में हिंदी टाइपिंग कैसे करे।
दोस्तो यह थी pdf file क्या है, और इसका उपयोग कहा और क्यों किया जाता है, इसके बारे में जानकारी। मुझे उम्मीद है, आपको हमारा यह ऑर्टिकल पसंद आया होगा।
Conclusion -
दोस्तो हमने आज आपको इस आर्टिकल में pdf file किसे कहते है। और इसका उपयोग कैसे और कहा पर किया जाता है। इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको अभी भी हमारी post में कुछ dout's लगे तो आप हमें कमेंट्स करके जरूर बताएं।
ओर अगर आपको हमारी पोस्ट pdf file क्या है। हिंदी में अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook ओर Social Media Site पर शेयर करे। और इस जानकारी को दूसरे लोगो तो पहुचाने में हमारी मदद करे।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।