हेलो दोस्तों तो कैसे हैं, आप लोग। हमारे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। दोस्तों ms word क्या है, यह तो सब जानते ही हैं। कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला सॉफ्टवेयर है। यह आपको सभी कंप्यूटर और लैपटॉप में देखने को मिल ही जाएगा। कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उपयोग टेबल बनाने या क्रिएट करने के लिए सब जगह पर उपयोग किया जाता है। ms word में एक टेबल Rows और Columns से मिलकर बनी होती है। ms word में टेबल का उपयोग आमतौर पर इंफॉर्मेशन या डेटा (डेटा किसे कहते है।) को संग्रहित करके सही ढंग से प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है। इसमें हम किसी भी डाटा यह इंफॉर्मेशन को सही ढंग से संग्रहीत करके प्रस्तुत कर सकते हैं। जैसे स्कूल का डाटा, कॉलेज का डाटा, या किसी shop का बिल जिसमें कस्टमर को क्या सामान दिया आदि।
दोस्तों ms word में हम टेबल को बना सकते हैं, उसे मैनेज कर सकते हैं, टेबल को फॉर्मेट कर सकते हैं, और भी अन्य बहुत सारे कार्य कर सकते हैं। इसका उपयोग घर, ऑफिस, स्कूल और भी अन्य जगह पर किया जाता है। अगर आपको भी ms word में टेबल कैसे बनाते हैं, यह नहीं पता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। इसलिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहे।
Ms Word में टेबल क्यो बनाते है?
Ms Word हमें एक टेबल ऑप्शन प्रोवाइड करता है। जिसकी सहायता से हम आसानी से अपने तरीके से टेबल बना सकते हैं। हम इस टेबल का उपयोग डाटा या इंफॉर्मेशन को सही ढंग से प्रस्तुत करने के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए हमें किसी स्कूल के स्टूडेंट के नाम, नंबर, क्लास, रोल नंबर, एड्रेस, सब्जेक्ट सभी को एक साथ दिखाना है, तो हम टेबल का उपयोग करते हैं। इस टेबल में हम अपने हिसाब से स्टूडेंट की डिटेल्स को add कर सकते हैं। उसे अपने हिसाब से format कर सकते हैं। हम उस टेबल में स्टूडेंट का नाम, सब्जेक्ट, कौन से सब्जेक्ट में कितने नंबर आए, रोल नंबर, कौन सी क्लास आदि को Add करते हैं। जिससे स्टूडेंट को भी अच्छे से समझ आ जाए उसे किस सब्जेक्ट में कितने नंबर आए।
Ms Word में हमें टेबल क्रिएट करने के लिए ज्यादा Knowladge की भी आवश्यकता नहीं होती है। हम कंप्यूटर फील्ड से नहीं है, तो भी ms word मैं टेबल बना सकते हैं। और ms word में टेबल बनाना बहुत आसान है।
Ms Word में टेबल कैसे बनाते है?
Ms Word मैं टेबल बनाना बहुत आसान है। हम आपको यहां पर 3 तरीके बताएंगे, जिसकी सहायता से आप आराम से ms word मैं टेबल बना सकते हैं।
Step 1- सबसे पहले आप ms word को ओपन करें। अब यहां पर menu bar ओपन हो जाएगा।
Step 2- अब यहां पर Insert वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3- अब आपके सामने यहां पर बहुत सारे ऑप्शन खुलेंगे। आपको यहां पर टेबल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Method 1- Grid Table
इसमें टेबल बनाने के लिए Grid का उपयोग करना होगा। इसके लिए आपको अपने माउस के कर्सर को टेबल के जितने भी भाग के columns और rows पर घूमायेंगे उतना यह Rows और Columns को हाईलाइट करेगा। जैसे अगर आपको चार columns और चार rows चाहिए, तो आप कर्सर को उस जगह तक घुमाएं जहां तक 4 columns और 4 rows आ जाए। अब आप अपनी इच्छा अनुसार columns और rows को add कर ले। फिर आप जैसे ही क्लिक करोगे उतने ही columns और rows उस टेबल में add हो जाएंगे।
Method 2- Insert Table
Insert tab मैं टेबल वाले ऑप्शन पर क्लिक करोगे, तो आपको insert table का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
Insert Table पर क्लिक करने के बाद Insert Table Menu ओपन होगा। यह menu आपको अपने हिसाब से columns और rows सिलेक्ट करने की सुविधा देता है। तथा यहां आपके टेबल में जो भी डाट है, उसके लिए width और Autofit पर सेट कर सकते हैं। या आप इसे fixed चौड़ाई पर भी रख सकते है। आप यहां पर अपने हिसाब से columns और rows को सिलेक्ट कर ले, और ok पर क्लिक कर दें। जैसे ही आप ok पर क्लिक करोगे, आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर वह टेबल बन जाएगी। जिसके लिए आपने columns और rows को सिलेक्ट किया था।
Method 3- Drow Table
आप Drow Table का उपयोग करके भी आसानी से में टेबल बना सकते हैं। इसके लिए आपको Insert वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, फिर Table के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब table menu ओपन होने के बाद Drow Table का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है।
इसमें आप ड्राइंग की तरह टेबल को ड्रॉ करके Add कर सकते हैं। आपको यहां पर टेबल बनाने के लिए एक पेंसिल मिल जाएगी। आप सबसे पहले माउस के लेफ्ट बटन को क्लिक करके उस जगह तक सिलेक्ट कर ले, जहां तक आपको टेबल बनाना है।
अब आपको पेंसिल की सहायता से इस बॉक्स में अपनी इच्छा अनुसार columns और rows बनाना है। आप columns को बनाने के लिए टेबल में जो बॉक्स है उसकी सबसे ऊपरी लाइन से नीचे की लाइन तक पेंसिल की सहायता से लाइन खींचना है, और rows बनाने के लिए टेबल में लेफ्ट साइड से राइट साइड तक लाइन खींचना है। इस तरह आप अपनी इच्छा अनुसार columns और rows बना कर कोई भी टेबल बना सकते हैं।
टेबल में Rows और Columns की लंबाई और चौड़ाई को कैसे बढ़ाएं?
टेबल में Rows और Columns की लंबाई और चौड़ाई ऑटोमेटिक रूप से सेट होती है। परंतु हम इसे बदल भी सकते हैं। इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें।
टेबल में कॉलम की साइज को छोटा या बड़ा करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें।
Step 1- जिस कॉलम की साइज को छोटा या बड़ा करना है, कर्सर को उस columns के किसी भी cell पर ले जाए।
Step 2- अब माउस का राइट क्लिक करें, और फिर Table Properties का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
Step 3- अब आपके सामने मेनू ओपन होगा। आपको यहां पर columns वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 4- अब Preferred Width को सिलेक्ट करें, और यहां पर कॉलम की वैल्यू को टाइप करें। या फिर अप/डाउन की सहायता से वैल्यू चुने।
Step 5- अब कॉलम की वैल्यू चुनने के बाद OK पर क्लिक कर दें। आपके columns की वैल्यू उतनी हो जाएगी, जो अपनी सिलेक्ट की है।
टेबल में Rows की साइज को घटाना या बढ़ाना
Step 1- जिस rows की साइज को बदलना है, उस पर माउस का कर्सर लाए।
Step 2- अब आपको माउस का राइट क्लिक करना है, फिर यहां से Table Properties वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 3- अब आपको Rows वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 4- अब आपको specify height वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है, और फिर rows की वैल्यू को टाइप करें। आप यहां पर अप/डाउन की सहायता से भी rows की वैल्यू सिलेक्ट कर सकते हैं।
Step 5- वैल्यू सिलेक्ट करने के बाद आप OK पर क्लिक कर दें। आपने जो Rows भी वैल्यू सुनी थी, वह टेबल में आ जाएगी।
आप Rows और Columns की साइज को Drog and Drop तरीके से भी चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको माउस के कर्सर को Rows और Columns वाले सेल की बाउंड्री पर लाया जाता है। और फिर यहां पर एक ऐरो का निशान आ जाएगा। फिर आप इस ऐरो के निशान को राइट साइड या लेफ्ट साइड में खींच कर columns को कम या ज्यादा कर सकते हैं। और ऐरो को ऊपर-नीचे करके Rows को छोटा या बड़ा कर सकते हैं।
टेबल में Rows या Columns को कैसे insert करे?
टेबल में Rows या Columns को insert करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको टेबल के ऊपर उस Rows या Columns पर माउस का पॉइंटर या कर्सर (माउस किसे कहते है) को ले जाना है, और फिर वहां पर राइट क्लिक करना है। राइट क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन ओपन होंगे। आपको insert के ऑप्शन पर माउस के पॉइंटर या कर्सर को ले जाना है। फिर आपके सामने यहां पर कुछ ऑप्शन ओपन होंगे।
आप यहां पर अपनी जरूरत के हिसाब से Rows और Columns को राइट साइड या लेफ्ट साइड तथा Rows को ऊपर या नीचे insert कर सकते हैं।
टेबल में Rows या Columns को डिलीट कैसे करे?
टेबल में Rows और Columns को डिलीट करना भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको जिस Rows या Columns को डिलीट करना है, उसके ऊपर राइट क्लिक करना है। राइट क्लिक करते ही आपको Delete Cells का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है। अब आपके सामने यहां पर 4 ऑप्शन ओपन होंगे।
आप यहां पर अपनी इच्छा अनुसार टेबल से Rows या Columns को डिलीट कर सकते हैं।
टेबल में cells को कैसे Merge करें?
Cells को merge करना भी आसान हैं। इसके लिए आपको कम से कम उन दो या दो से अधिक सेल्स को सिलेक्ट करना है, जिसे आप merge करना चाहते हैं। Cells सिलेक्ट करने के बाद आपको राइट क्लिक करना है, फिर आपको यहां पर Merge Cells का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है। Click करते ही आपका cells merge हो जाएगा।
टेबल में cells को split या एक से ज्यादा भागो में कैसे बाटे?
टेबल में cells को split करने से मतलब cells को एक से ज्यादा भागों में बांटना होता है। मतलब एक cell के दो या तीन टुकड़ों कर सकते हैं। आज जिस भी सेल को split करना चाहते हैं, उस पर माउस का कर्सर ले जाकर राइट क्लिक करें। अब आपके सामने कुछ ऑप्शन ओपन होंगे, आपको यहां पर split cells के ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके सामने Box ओपन होगा। तो आप अपनी इच्छा अनुसार यहां पर वह वैल्यू दे दे, जो आप चाहते हैं। और फिर OK पर क्लिक कर दें।
दोस्तो यह थी ms word में टेबल कैसे बनाएं इसके बारे में जानकारी।
Conclusion -
आज इस पोस्ट में हमने आपको MS Word में टेबल कैसे क्रिएट करे। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को ms office या word में टेबल कैसे बनाते है, और इसे सीखने के क्या फायदे है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर आपको इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स लगे तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।
ओर यदि आपको हमारी पोस्ट ms office में टेबल कैसे बनाएं।हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए। ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।
अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।