हेलो दोस्तों तो कैसे हैं, आप लोग। हमारे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। दोस्तों आज इस टेक्नोलॉजी के जमाने में हर कोई इंसान कंप्यूटर का उपयोग तो करता ही है। हर किसी इंसान को कंप्यूटर के बारे में जानकारी होती है, हम कंप्यूटर में कुछ भी टाइपिंग करने के लिए कीबोर्ड का उपयोग करते है। दोस्तों क्या हो अगर आप जो बोले और वह आपके कंप्यूटर और लैपटॉप पर खुद ब खुद ही टाइप हो जाए। ना तो आपको कीबोर्ड पर उंगलियों से टाइप करने की जरूरत होगी और ना ही टाइपिंग सीखने की। जिस तरह से एक एंड्राइड मोबाइल फोन बोलने पर टाइप करता है, उसी तरह हमारा कंप्यूटर और लैपटॉप भी बोलने पर टाइपिंग स्टार्ट कर देता है। यह कुछ भी टाइप करने का एक आसान तरीका होता है।
अगर आपको भी कंप्यूटर में voice typing करना नहीं आता है, तो कोई बात नहीं। हम आपको इस आर्टिकल में कंप्यूटर और लैपटॉप में वॉइस टाइपिंग कैसे की जाती है, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहें। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं।
Voice typing क्या है ?
voice typing एक converter होता है। जिसमें हम कुछ भी बोलते हैं, तो वह अपने आप ही टाइप हो जाता है। जैसा कि हम सबको पता है, कि सभी स्मार्ट फोन में वॉइस टाइपिंग करना बहुत ही आसान होता है। क्योंकि उनमें ऐसी एप्लीकेशन इंस्टॉल होती है, जिनकी सहायता से आप वॉइस टाइपिंग कर सकते हैं। लेकिन कंप्यूटर और लैपटॉप पर voice typing का कोई सा सॉफ्टवेयर नहीं होता है, इसलिए ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं।
अब यहां पर यह सवाल आता है, कि फिर हम कंप्यूटर में वॉइस टाइपिंग कैसे करें। तो इसके भी कुछ तरीके होते है, जिसकी सहायता से voice typing की जा सकती है। हम आपको नीचे उन्हीं तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।
कंप्यूटर और लैपटॉप पर voice typing कैसे करें।
कंप्यूटर में voice typing के लिए आपको एक headphone की आवश्यकता होती है। हम लैपटॉप में मोबाइल का कोई सा भी headphone उपयोग कर सकते हैं। लेकिन desktop पर 2 स्लॉट दिए जाते हैं। जिसमें से एक पर माइक लगाने का होता है, तथा दूसरे पर headphone लगाए जाता है। आपको यहां पर कोई सा भी ऐसा headphone लेना है, जो माइक और हेडफोन दोनों को सपोर्ट करता है। अब आपको इस हेडफोन को दोनों स्लॉट में से जो headphone वाला स्लॉट होगा उसमे लगाना है। headphone लगाने के बाद आप इसकी सहायता से कंप्यूटर में आसानी वॉइस voice typing कर सकते हैं।
Google Voice Typing -
हम सब जानते हैं, कि हमें इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करना होता है, तो हम सबसे पहले गूगल को ही ओपन करेंगे। google पर voice typing करने के लिए सबसे पहले हमें कंप्यूटर में
gmail को login करना होगा। उसके बाद ही आप voice typing का उपयोग कर पाओगे।
(•) गूगल वॉइस टाइपिंग के लिए आप सबसे पहले अपने गूगल सर्च बॉक्स में Google Docs टाइप करें।
(•) इसके बाद आप इसकी वेबसाइट पर जाकर एक नया डॉक्यूमेंट ओपन कर ले।
(•) अब आपको यहां पर
ms word जैसा लेआउट दिखाई देगा। इसमें आपको Tools नाम का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
(•) आपको इस Tools में voice typing का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
(•) आप इसे सीधे शॉर्टकट कीज (shortcut keys) ctrl+shift+s से भी ओपन कर सकते हैं।
(•) जैसे ही आप इसे शुरु करोगे यह आपके माइक्रोफोन को उपयोग करने की परमिशन मांगेगा। यहां पर आपको Allow कर देना है।
(•) अब आपके सामने एक माइक का निशान आएगा। आपको इस निशान पर क्लिक करना है। इस निशान के ऊपर भाषा लिखी होगी। अब आपको यहां पर वह भाषा सिलेक्ट करना है, जिसमें आप टाइपिंग करना चाहते हैं।
इस तरह से आप google में voice typing कर सकते हैं।
Google Chrome Extension से voice typing करे -
आप Google Chrome Extension को डाउनलोड करके भी voice typing कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको इस एक्सटेंशन को डाउनलोड करना होगा। इस एक्सटेंशन का नाम voiceln voice typing है। आप इस extension को इंस्टॉल करके अपनी भाषा को सिलेक्ट करें, और इसके बाद अपने headphone को कंप्यूटर से कनेक्ट करें। कंप्यूटर से कनेक्ट करने के बाद आप voice typing कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में इंटरनेट चालू करना होगा, तभी यह voice typing कर पाएगा।
Speech note की सहायता से -
यह online voice typing करने का एक तरीका है। जिसमें आप बड़ी ही आसानी से voice typing कर सकते हैं। इसके लिए आपको speech note वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट की सहायता से voice typing करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करें।
(•) सबसे पहले आपको वेबसाइट पर जाना है।
(•) इस वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपके सामने voice typing का लेआउट मिल जाएगा।
(•) अब आपको यहां पर भाषा का चुनाव करना है। जिस भाषा में आप टाइपिंग करना चाहते वह चुने।
(•) भाषा चुनने के बाद आप voice typing कर सकते हैं।
तो दोस्तों यह है कुछ उपाय जिनकी सहायता से आप कंप्यूटर और लैपटॉप में बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं और अपने काम को।
Conclusion -
हमने आपको कंप्यूटर और लैपटॉप में voice typing कैसे की जाती है, इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। और अगर आपको अभी भी इस पोस्ट में कुछ dout's लगे तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
और अगर आपको हमारी पोस्ट कंप्यूटर कंप्यूटर में voice typing कैसे करे। हिंदी में अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook और Social Media Site's पर शेयर करें और इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।
अभी के लिए बस इतना ही, मिलते हैं अगली पोस्ट में। एक और नई जानकारी के साथ। हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।