AD

Hard copy और Soft Copy क्या है। (what is difference of hard copy and soft copy in hindi.)

ADvk
हैलो दोस्तो तो कैसे है, आप लोग। हमारे blog पर आपका स्वागत है। अगर आप एक कंप्यूटर यूजर है, या फिर कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट है, तो फिर आपने कभी ना कभी तो हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के बारे में सुना ही होगा। क्योंकि हम कंप्यूटर यूज़ करते समय या किसी डॉक्यूमेंट के अंतर्गत इन शब्दों के बारे में सुनते हैं, या पढ़ते हैं।

जब हम किसी जगह पर या कहीं online shop पर exam फॉर्म भरने या सबमिट करने जाते हैं, तो वह हमसे डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के रूप में मांगते हैं। अगर हमें हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के बारे में जानकारी होगी, तो हम वह डाक्यूमेंट्स दे देंगे या जमा कर देंगे। लेकिन अगर हमें hard copy और soft copy दोनों के बारे में पता नहीं होता है, तो हमें परेशानी होती है।
बहुत सारे लोग होते हैं, जो हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। दोस्तों अगर आपको भी हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के बारे में पता नहीं है, तथा हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में क्या अंतर है, यह जानना चाहते हैं, तो आप हमारे साथ अंत तक बने रहे। हम आपको इस आर्टिकल में हार्ड कॉपी तथा सॉफ्ट कॉपी किसे कहते हैं, यह बताने वाले हैं। इसलिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहे। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।

हार्ड कॉपी किसे कहते है (what is hard copy in hindi) -


जब हम कंप्यूटर में सेव किसी फाइल या डॉक्यूमेंट को प्रिंटर के जरिए प्रिंट करके बाहर निकालते हैं, तो उसे हार्ड कॉपी (Hard Copy) कहा जाता है। उदाहरण के लिए यदि आप कंप्यूटर में ms word में कोई file या document बनाते हैं, और फिर उस फाइल को प्रिंटर के द्वारा प्रिंट करके बाहर निकालते हैं, तो इसे हार्ड कॉपी कहा जाता है। Hard Copy एक प्रकार का printed document होता है। जिसे हम अपने हाथो से छू सकते है, और पकड़ सकते है। यह एक file, document, photograph, drawing, resume कुछ भी हो सकता है। Hard Copy को हम ब्लूटूथ, पेनड्राइव, मेल के द्वारा ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।

मतलब कंप्यूटर में मौजूद वह file और document जिन्हे हम प्रिंट करके बाहर निकालते हैं, तथा जिन्हें हम छू सकते हैं, और पकड़ सकते हैं, उन्हें हार्ड कॉपी कहा जाता है।

सॉफ्ट कॉपी किसे कहते है (what is soft copy in hindi) -


जब किसी file या document को कंप्यूटर में create (बनाना) करके सेव किया जाता है, और जिसे कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए शेयर किया जाता है। उन्हें सॉफ्ट कॉपी कहा जाता है। उदाहरण के लिए आप कंप्यूटर में कोई file या document बनाते हैं, और उसे किसी के साथ पेनड्राइव, ब्लूटूथ, मेल या कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा शेयर किया जाता हैं, तो उसे सॉफ्ट कॉपी कहा जाता है। सॉफ्ट कॉपी को प्रिंट नहीं किया जा सकता है। और ना ही छू सकते तथा पकड़े है। केवल इसे हम शेयर कर सकते हैं। सॉफ्ट कॉपी जिसे हम शेयर कर सकते हैं, वह कुछ भी हो सकती है। जैसे- photo, document, file आदि।
मतलब वह file और document, image जिसे पेनड्राइव, मेल, ब्लुटूथ, कंप्यूटर के द्वारा शेयर किया जाता है, और जिसे हम हाथ से पकड़ कर छू नहीं सकते हैं, उसे सॉफ्ट कॉपी कहा जाता है।

Soft Copy और Hard Copy में क्या अंतर है?



Soft CopyHard Copy
सॉफ्ट कॉपी को एडिट किया जा सकता है।हार्ड कॉपी को एडिट नहीं किया जा सकता है।
सॉफ्ट कॉपी को हम छू नहीं सकते और ना ही पकड़ सकते है। केवल महसूस कर सकते है।हार्ड कॉपी को छू भी सकते है। और पकड़  भी सकते है।
सॉफ्ट कॉपी को अधिक समय तक कंप्यूटर, पैन ड्राइव, लैपटॉप में सेव करके सुरक्षित रख सकते है।इसके विपरित हार्ड कॉपी को हम ज्यादा दिनों तक सुरक्षित नहीं रख सकते है। 
एक ही सॉफ्ट कॉपी को हम बहुत सारे लोग के साथ शेयर कर सकतें है।एक ही हार्ड कॉपी को बहुत सारे लोगों के साथ शेयर करने के लिए उस हार्ड कॉपी की बहुत सारी प्रतिलिप करवाना पड़ती है।
किसी भी सॉफ्ट कॉपी को चेक करने के लिए हमे कंप्यूटर और लैपटॉप की आवश्यकता होती है।हार्ड कॉपी को हम अपने हाथो से छू कर देख सकते है।
सॉफ्ट कॉपी को एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर करने के लिए पेनड्राइव, कंप्यूटर, मेल, ब्लुटूथ का उपयोग किया जाता है। हार्ड कॉपी को एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर करने के लिए फैक्स, कोरियर की मदद ली जाती है।
सॉफ्ट कॉपी को प्रिंट करके हार्ड कॉपी तैयार की जा सकती है।हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में तैयार करने के उस हार्ड कॉपी को या उसकी प्रतिलीप को कंप्यूटर में सेव किया जाता है।
सॉफ्ट कॉपी को कंप्यूटर, लैपटॉप, पेनड्राइव में सेव किया जा सकता है।हार्ड कॉपी को कंप्यूटर, लैपटॉप, पेनड्राइव में सेव नहीं किया जा सकता है।
यह थी soft copy और hard copy के बारे में जानकारी। हमे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Conclusion -

हमने आपको कंप्यूटर Hard Copy और Soft Copy किसे कहते है। तथा इनमे क्या अंतर है, इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को Hard Copy और Soft Copy किसे कहते है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। 

यदि आपको हमारा आर्टिकल Hard Copy और Soft Copy क्या है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए।ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।

अभी के लिए बस इतना ही। मिलते है, अगली पोस्ट में एक और नई जानकारी के साथ। 




AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD