AD

Computer में Check Box निशान कैसे हटाए? how to remove check box in computer.

ADvk

हेलो दोस्तों तो कैसे हैं, आप लोग। आज हम आपको लैपटॉप और कंप्यूटर में चेक बॉक्स निशान को कैसे हटाया जाता है, इसके बारे में बताएंगे। अगर आपको पता है, कंप्यूटर में चेक बॉक्स (Check Box) को कैसे हटाया जाता है, तो यह बहुत अच्छी बात है। और अगर नहीं पता है, तो कोई बात नहीं। हमारे कंप्यूटर और लैपटॉप में कुछ समस्या ऐसी आ जाती है, जिन को ठीक करना थोड़ा मुश्किल होता है। जैसे अगर हमसे कंप्यूटर में गलती से check box लग जाता है, तो हमें यह पता नहीं होता है, कि कंप्यूटर में उस check box को कैसे हटाए। जो लोग ज्यादातर समय कंप्यूटर या लैपटॉप पर समय बिताते हैं, उनको तो इसके बारे में पता होता है। कैसे check box को हटाए। 

लेकिन ऐसे भी बहुत सारे लोग हैं, जिनको यह पता नहीं होता है, अगर कंप्यूटर में check box लग जाए तो उसे कैसे हटाए। इसलिए हम इस पोस्ट में आपको यह जानकारी देंगे। किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में गलती से check box लग जाए तो उसे कैसे हटाए। लेकिन इसके लिए आप हमारी post को अंत तक पढ़ते रहिए। जिससे आपको भी पता चल जाएगा कंप्यूटर में check box  ऑप्शन को कैसे हटाए। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।


Check Box क्या होता है?

हम check box की समस्या को हल करने से पहले यह जान लेते हैं, आखिर यह check box होता क्या है। अगर आप एक स्टूडेंट हो या फिर किसी बैंक या office में काम करते हैं, तो आप कंप्यूटर या लैपटॉप का ज्यादा उपयोग करते होंगे। तो कभी ना कभी आपके सामने यह समस्या तो जरूर आई होगी। जब आप माउस का कर्सर किसी एप्लीकेशन या फाइल या फोल्डर पर ले जाते हैं, तो उस application या file/folder पर एक check box का चिन्ह या निशान आ जाता है। 

जैसा आप चित्र में देख सकते हैं।

तब आपने इस check box को हटाने के लिए कोशिश तो जरूर की होगी। अगर आपको check box हटाना आता होगा, तो फिर आपने इस समस्या का समाधान कर लिया होगा। अगर check box हटाना नहीं आता होगा, तो यह समस्या अभी भी आपके कंप्यूटर में आती होगी। तो अब हम यहां पर नीचे आपको इस समस्या का समाधान बताएंगे। या ऐसा तरीका बताएंगे जिसका उपयोग करके आप कंप्यूटर से check box तो हटा सकते हैं।


Check Box ऑप्शन को कैसे ठीक करे?


Check Box की समस्या को दूर करने के लिए आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बिल्कुल आसान है, इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए स्टेप को फॉलो करना है।

Step 1- सबसे पहले आप विंडो के start बटन पर क्लिक करें।


Start 2- अब आपको यहां पर control panel वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3-  इसके बाद आपको यहां पर control panel के सामने साइड में एक search box दिखेगा। यहां पर आपको folder ऑप्शन लिखकर सर्च करना है।

Step 4- जैसे ही आप सर्च करोगे आपके सामने folder का ऑप्शन आ जाएगा। अब आपको इस पर क्लिक करना है।

Step 5- जैसे ही आप क्लिक करोगे, आपके सामने यहां पर तीन ऑप्शन मिल जाते हैं। पहला ऑप्शन General, दूसरा View, तथा तीसरा Search का होता है।


Step 6- अब आपको यहां पर दुसरा ऑप्शन View पर क्लिक करना है।

Step 7- View ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको यहां नीचे advanced settings का box दिखेगा। आपको इस बॉक्स में सबसे नीचे जाना है, और यहां पर Use check boxes to select item दिखेगा,  यह ऑप्शन Check होगा, तो आपको इसे uncheck करना है। मतलब इस ऑप्शन पर राइट (Right) का निशान लगा होगा। 

आपको इसे राइट (Right) के निशान को हटाना है। अब आपको इस निशान पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक करोगे या निशान हट जाएगा।

Step 8- अब आपको यहां Apply पर क्लिक करना है, और OK बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप OK पर क्लिक करोगे check box हट जाएगा। अब आप बाहर आकर किसी भी file या folder पर माउस का कर्सर ले जाकर चेक कर सकते हैं, check box हट गया है।


अगर आपको check box से कोई प्रॉब्लम नहीं है, और आप इसे लगाना चाहते हैं, तो आपको ऊपर बताए गए सभी स्टाफ को फॉलो करना है। केवल अंत में जहां पर राइट (Right) का निशान हटाया था, Use check boxes to select item से वहां पर आपको राइट (Right) का निशान लगाना है। और Apply करके Ok कर देना है। जैसे ही आप OK करोगे Check Box का निशान दोबारा आपके कंप्यूटर में आ जाएगा।

तो दोस्तों यह थे, कुछ स्टेप्स जिनका उपयोग करके किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप से चेक बॉक्स (check box) को हटा या लगा सकते हैं।और कंप्यूटर में उपयोग कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है, आप लोगों को हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी।


Conclusion -

आज इस पोस्ट में हमने आपको कंप्यूटर और लैपटॉप में Check Box ऑप्शन को कैसे हटाया जाता है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को कंप्यूटर और लैपटॉप में check box को कैसे हटाएं में हिंदी में अच्छे से समझ आया होगा, अगर आपको इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स लगे तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।


ओर यदि आपको हमारी पोस्ट check box को कैसे हटाए, हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए। ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।


अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।

AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD