AD

कंप्यूटर के लाभ और हानि। (advantages and disadvantages of computer in hindi).

ADvk

हेलो दोस्तो तो कैसे है, आप लोग। हमारे blog पर आपका स्वागत है। दोस्तों जैसा कि हम सबको पता है, कि आज के समय में ऐसा कोई सा भी व्यक्ति नहीं होगा, जो कंप्यूटर के बारे में नहीं जानता होगा। आज के इस टेक्नोलॉजी के समय में हर किसी व्यक्ति के पास कंप्यूटर और लैपटॉप होगा। ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिनके पास कंप्यूटर या लैपटॉप न हो। आज अगर हम छोटे बच्चे से पूछेंगे कंप्यूटर के बारे में तो वह भी हमें इसके बारे में थोड़ा बहुत कुछ बता ही देगा।

आज 90 फ़ीसदी काम कंप्यूटर के द्वारा होने लगा है। जो लोग कंप्यूटर के बारे में जानते हैं, वह तो इसका उपयोग करते हैं। लेकिन जिन लोगो को कंप्यूटर के बारे में पता नहीं होता, वह भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, और इसको सीखने का प्रयास कर रहे हैं। आज के समय में कंप्यूटर का बहुत बड़ा महत्व हो गया है, बहुत सारे ऐसे काम है, जो कंप्यूटर के बिना अधूरे रह जाते हैं। कंप्यूटर ने आज की इस दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। आज हमें किसी की भी जानकारी चाहिए होती है, तो हम कंप्यूटर की सहायता से उसे कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं। हम इंटरनेट के माध्यम से कोई सी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज के समय में बहुत सारे काम कंप्यूटर के द्वारा ही हो रहे हैं, जो हमें आसान बनाते हैं।

लेकिन दोस्तों इस टेक्नोलॉजी के समय में हमें कंप्यूटर से जितने फायदे हैं, उतने ही इससे होने वाले नुकसान भी हैं। हम आपको आज इस पोस्ट में कंप्यूटर के उन्हीं फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी देने वाले है। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं। लेकिन उससे पहले हम थोड़ा सा कंप्यूटर क्या होता है, यह जान लेते हैं।


कंप्यूटर क्या है। (what is computer in hindi)-

कंप्यूटर एक ऐसी मशीन होती है, जिसे कुछ इस तरह से प्रोग्राम किया जाता है, कि यह हमारे बहुत सारे कार्यों को एक साथ तथा तेज गति से कर सके। यह हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों को इनपुट के रूप में लेता है, तथा उनका परिणाम हमें आउटपुट के रूप में प्रदान करता है। कंप्यूटर तकनीक और विज्ञान का सबसे बड़ा आविष्कार है, यह एक छोटी सी पावरफुल मशीन है। जो बहुत सारे लोगों के लिए किसी जादू से कम नहीं है। यह बिना थके और बिना रुके लगातार काम करती रहती है। जिसने लोगों की जिंदगी आसान कर दी है। यह छोटी सी मशीन बड़े-बड़े कार्य कर सकती हैं। इसके कई सारे लाभ है, और कई सारे नुकसान भी है। हम आपको यहां पर कंप्यूटर के उन्हीं फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले हैं।


कंप्यूटर के लाभ (advantages of computer in hindi)-

कंप्यूटर से होने वाले फायदे तो बहुत सारे है। क्यो की यह हर जगह उपयोग होता है। 

(1) आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग बहुत जगह पर किया जा रहा है। क्योंकि हम मनुष्यों के मुकाबले तेजी से कार्य कर सकते हैं। जिसके कारण समय की बचत होती है। यह बड़ी से बड़ी गणना को भी कुछ ही सेकंड में हल कर देता हैं।


(2) कंप्यूटर किसी भी कार्य को तेज गति से करने में सक्षम होता है। यह 10 से 15 व्यक्तियों का काम अकेले तथा तेज गति से करता है। इसकी सहायता से हम बड़े से बड़े कार्य को कुछ ही समय में कर लेते हैं।


(3) कंप्यूटर हर जगह उपयोग किया जाता है। यह घर, हॉस्पिटल, ऑफिस, ऑनलाइन शॉप, सब जगह पर उपयोग किया जाता है।


(4) कंप्यूटर में हम बहुत सारे डेटा को स्टोर कर सकते हैं। और जब चाहे उस डेटा को एक्सेस भी कर सकते हैं। हम क्लाउड स्टोरेज का उपयोग करके अपने डाटा को इंटरनेट पर सुरक्षित रख सकते हैं।

(5) आज बहुत सारे कार्य online किए जाते हैं। जैसे- बिजली बिल भरना, मोबाइल रिचार्ज करना, ऑनलाइन शॉपिंग करना, ट्रेन टिकट बुक करना, हवाई जहाज टिकट,  बस टिकट, मूवी टिकट, और भी बहुत सारे काम online किए जा रहे हैं। इसकी सहायता से हम घर बैठें online work भी कर सकते हैं। हम घर बैठे कंप्यूटर के द्वारा किसी को भी payment ट्रांसफर कर सकते हैं।


(6) हम कंप्यूटर के द्वारा घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। और बहुत कुछ सीख सकते हैं।


(7) शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर ने दुनिया को बदल कर रख दिया है। हम घर बैठे-बैठे ही बेस्ट टीचर्स से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। अपनी समस्याओं को उनके साथ साझा करके सुलझा सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में हम कंप्यूटर के द्वारा इंटरनेट पर सर्च करके दुनिया के बेस्ट डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, और अपनी प्रॉब्लम बता कर उन्हे ठीक कर सकते है। तथा घर बैठे ही दवाइयों का ऑर्डर कर सकते हैं।

(8) कंप्यूटर में मनोरंजन के क्षेत्र में भी बहुत ज्यादा तरक्की कर ली है। हम कंप्यूटर पर गेम खेल सकते हैं, दोस्तों से चैटिंग कर सकते हैं, अपने दोस्तों से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं, और सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़ सकते हैं। कंप्यूटर में हम मूवी देख सकते हैं, और songs सुन सकते हैं।


(9) कंप्यूटर के द्वारा घर बैठे-बैठे किसी को भी ई-मेल भेज सकते हैं, और उनके द्वारा भेजे गए ई-मेल को रिसीव भी कर सकते हैं।


(10) कंप्यूटर की सहायता से हम डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं, और बड़ी से बड़ी फाइल को एक कंप्यूटर में ट्रांसफर कर सकते हैं।


कंप्यूटर से हानि (disadvantages of computer in hindi)-


कंप्यूटर हमारे लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही इससे होने वाले नुकसान भी है।

(1) कंप्यूटर का ज्यादा उपयोग करने के कारण हम उसके आदि बन जाते हैं। हम उसके ऊपर ही निर्भर हो जाते हैं। कंप्यूटर के सामने दिन भर बैठे रहने से हमारा बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो जाता है।


(2) कंप्यूटर और मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताने के कारण हमारे शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करने से हमारी आंखों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जिससे हमारी आंखें कमजोर होने लगती है। और एक ही स्थान पर बैठे रहने के कारण हमें कमर दर्द जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

(3) कंप्यूटर के कारण बेरोजगारी भी बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है, क्योंकि जहां एक समय बड़ी-बड़ी कंपनियों में मजदूर काम करते थे, आज वहां पर रोबोट के द्वारा काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से मजदूर को एक वक्त का खाना मिलना भी मुश्किल हो गया है, और बेरोजगारी जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है।


(4) कंप्यूटर के कारण आज सोशल नेटवर्क साइट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, आदि पर ही सब बात करना पसंद करते हैं। जिसके कारण परिवारो को मिलना जुलना कम हो गया है। और वीडियो कॉल के द्वारा ही सब आपस में बातचीत कर लेते हैं। जिसकी वजह से किसी को भी परिवार से ज्यादा मिलने की इच्छा नहीं होती है। आज अगर एक घर में चार लोग हैं, तो वह सब भी कंप्यूटर या मोबाइल से चिपके रहते हैं। जिसके कारण परिवार में दूरियां बढ़ती ही जा रही है।


(5) इंटरनेट के इस जमाने में अगर सावधानी से काम ना लिया जाए तो हमारा डाटा भी चोरी होने का खतरा बना रहता है। जिसकी वजह से हमें काफी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। और तो और कभी किसी अनचाही साइट्स पर विजिट करने से हमारा कंप्यूटर या मोबाइल हैक होने का भी खतरा बना रहता है। इसलिए हमें बहुत सावधानी से कार्य करना पड़ता है।


(6) इंटरनेट के इस दौर में आज बहुत बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही है। कई कंपनियां या साइट्स हमे लालच देकर हम से पैसे लेने की कोशिश करती है।


(7) कंप्यूटर के इस दौर में हमें बहुत ज्यादा सावधानियां रखना होती है। अगर हम सावधानियां नहीं रखेंगे, तो हमें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।


दोस्तों कंप्यूटर हमारे लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही वह नुकसानदायक भी होता है। अगर हम इसका सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो यह हमारे भविष्य के लिए लाभदायक भी है, और अगर इसका सही तरीके से उपयोग ना किया जाए तो यह हमारे और हमारे भविष्य के लिए नुकसानदायक भी है। हमें इसका ज्यादा आदि नहीं होना चाहिए। हम सब जानते हैं, कंप्यूटर एक मशीन है, जो हमारे लिए सही है। लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि यह हर वक्त हमारे लिए सही नहीं हो सकती है। हम कंप्यूटर के कंट्रोल में नहीं है, जबकि कंप्यूटर हमारे कंट्रोल में है। इसलिए हमें इसका सही और सुरक्षित तरीके से उपयोग करना चाहिए।


Conclusion -

आज इस पोस्ट में हमने आपको कंप्यूटर के क्या लाभ हैं, और क्या हानि है। तथा इनका उपयोग कहा और क्यों किया जाता है। इसके उपयोग के बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को कंप्यूटर के advantages और disadvantages किसे कहते है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है, या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।

ओर यदि आपको हमारी पोस्ट कंप्यूटर से होने वाले फायदे और नुकसान क्या है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए।ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।

अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।
AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD