हेलो दोस्तों तो कैसे हैं, आप लोग। हमारे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। दोस्तों अगर आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो फिर आपने ms word के बारे में जरूर सुना ही होगा। शायद ही कोई कंप्यूटर यूजर होगा जो इसके बारे में ना जानता हो। ms word जिसका पूरा नाम माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड (microsoft office word) है। यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक बहुत ही इंपॉर्टेंट सॉफ्टवेयर है। अगर आप कंप्यूटर का यूज करते हैं, तो फिर आपने भी कभी ना कभी ms word का उपयोग तो किया ही होगा।
दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में ms word के बारे में जानकारी देंगे। ms word क्या है, यह कैसे काम करता है, और इसके क्या-क्या लाभ है। अगर आपको भी ms word के बारे में ज्यादा पता नहीं है, और आप ms word के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप हमारे साथ अंत तक बने रहें। हम आपको ms word की पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं।
MS Word क्या है?
MS Word का पूरा नाम Microsoft Word है। यह एक
एप्लीकेशन प्रोग्राम है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया है। यह microsoft office package का एक
सॉफ्टवेयर है। इसका उपयोग word processing करके डॉक्यूमेंट को बनाने, editing, formating, file open, print, share, letter writing, mail जैसे कार्यों को करने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से हम विभिन्न प्रकार के कार्यों को कर सकते हैं। इसके द्वारा हम letter type कर सकते हैं, resume तैयार कर सकते हैं, mail type कर सकते हैं। इसमें लिखे गए word को डिजाइन कर सकते हैं, इसकी सहायता से word की साइज को घटा-बढ़ा सकते हैं, fornt को change कर सकते हैं, और इसकी सहायता से एक ही डॉक्यूमेंट को बहुत सारे लोगों को एक साथ शेयर भी कर सकते हैं। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला word processing software है। जो स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, घर, online shop और भी बहुत सारी जगहों पर उपयोग में लाया जाता है। यह microsoft office का एक भाग ही है, जिसका निर्माण यूजर की आवश्यकता को देखते हुए किया गया है। इसे most popular word processor के रूप में जाना जाता है। आज के समय में हर जो यूजर कंप्यूटर का उपयोग करता है, वह ms word का भी उपयोग करता है।
Ms Word की विशेषता -
Ms Word की बहुत सारी विशेषताएं होती है। हम यहां पर आपको इसकी इंर्पोटेंट विशेषताओं के बारे में बताएंगे।
(•) ms word user friendly होता है। क्योंकि इसका उपयोग करना आसान होता है। और इसे आसानी से कम समय में सीखा जा सकता है।
(•) ms word मैं paragraph से संबंधित सभी कार्यों को कर सकते हैं।
(•) इसमें हम दूसरे डॉक्यूमेंट या page को link कर सकते हैं। मतलब इसमें में हम किसी भी डॉक्यूमेंट की लिंक की adding कर सकते हैं।
(•) इसकी सहायता से हम कम समय में किसी भी लैंग्वेज में लेटर या डॉक्यूमेंट को तैयार कर सकते हैं।
(•) इसमें हम विभिन्न प्रकार के symbols मिल जाते हैं। जिनका उपयोग करके हम अच्छा सा documents तैयार कर सकते हैं। तथा बहुत से template और wizard होते हैं। जिनमें हम changes करके अपना documents तैयार कर सकते हैं।
(•) ms word 3D शेप भी प्रदान करता है। तथा इसमें हमें
mail merge करने की भी सुविधा मिल जाती है। और इसमें हम theme का उपयोग भी कर सकते हैं।
(•) इसमें हम डॉक्यूमेंट को HTML format मे सेव कर सकते हैं। और टेबल क्रिएट कर सकते हैं।
(•) इसकी सहायता से हम किसी भी word की font को चेंज कर सकते हैं। जैसे- font size, font colour, bold, italik, underline आदि।
(•) इसका हमें सबसे बड़ा फायदा यह है, कि अगर हमारी इंग्लिश कमजोर हो या फिर कोई word कि spelling नहीं आती है, तो ऐसे में हमें इसमें correction का ऑप्शन मिल जाता है। जो हमारे द्वारा word कि गलत स्पेलिंग लिखने पर उसे सही कर देता है। या फिर वर्ड के नीचे red show करता है। जिससे हम उस word पर right click क्लिक करने पर स्पेलिंग को चुनकर सही कर सकते हैं।
MS Word कैसे Open करे। -
ms word को ओपन करना बहुत आसान है। हम यहां पर नीचे कुछ स्टेप्स बता रहे हैं, जिनको follow करके आप आसानी से ms word को ओपन कर सकते हैं।
(•) सबसे पहले आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के Home page को ओपन करें।
(•) इसके बाद हमें यहां पर start menu वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
(•) अब यहां पर सर्च बॉक्स दिखाई देगा। यहां पर ms word टाइप करना है।
(•) अब यहां पर हमें ms word वाला ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
(•) क्लिक करते ही ms word ओपन हो जाएगा।
MS Word के भाग -
ms word को कई भागों में बांटा गया है। हम यहां पर आपको ms word के सभी भागों के बारे में बताएंगे।
(•) Title Bar - यह ms word का सबसे ऊपरी भाग होता है। जिसे ऊपर की साइड पट्टी नुमा आकार कहते हैं। यहां पर हमारी document file का नाम दिखाई देता है। जब तक हम यहां पर फाइल को सेव नहीं करेंगे, तब तक यहां document 1 ही दिखाएगा। और जब फाइल को सेव कर देंगे, तब फाइल का नाम दिखाइएगा। टाइटल बार में 3 बटन होते हैं।
(•) minimize - यह विंडो को minimize करने के लिए होता है।
(•) maximize - यह विंडो को छोटा-बड़ा या resize करने के लिए होता है।
(•) close button - यह विंडो को क्लोज करने के लिए होता है।
Menu Bar - menu bar title के ठीक नीचे स्थित होता है। मेनू बार में बहुत से प्रकार के मेनू प्रदर्शित होते हैं। इसमें बहुत सारे अलग-अलग ऑप्शन होते हैं, जिनमें कई सारे फीचर दिए होते हैं। इनमें अलग-अलग Tab बने होते हैं। जैसे- Home Page Layout, File Insert, View, References, Mailings, Review, View आदि।
Scroll Bar - Scroll Bar हमें right side मैं दिखाई देता है। इसकी सहायता से हम डॉक्यूमेंट को ऊपर नीचे scroll कर सकते हैं।
Quick Access Toolbar - यह Title Bar का एक हिस्सा होता है। जो title bar में सबसे ऊपर बाएं तरफ होता है। इसमें सबसे पहले ms word का icon रहता है। फिर उसके बाद icon को हम अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। जो commands ज्यादातर उपयोग में आती है, उन्हें हम इस टूलबार (toolbar) में Add कर सकते हैं। quick access toolbar के द्वारा हम ms word में कार्य की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।
Office Button - यह microsoft office word का एक प्रमुख भाग होता है। यह menu bar में बाई और कोने में स्थित होता है। यह ms office के पुराने वाले वर्जन में पाया जाता था। लेकिन अब इसकी जगह "file" नाम के बटन ने ले ली है। इसलिए इसे file button भी कहा जाता है। इसमें हमें basic features जैसे- फाइल को सेव करना, प्रिंट करना आदि ऑप्शन मिल जाते हैं।
Ribbon - menu bar के नीचे वाले भाग को Ribbon Bar कहते हैं। menu bar से सिलेक्ट किए हुए menu के अंदर स्थित सारे आइटम इसी पर ही दिखाई देते हैं। केवल file menu को छोड़कर।
Text Area - यह ms word का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। क्योंकि हम यहीं पर अपने डॉक्यूमेंट एडिट करते हैं। यह ms word विंडो का सबसे बड़ा और मध्य भाग होता है। हमें अपने डॉक्यूमेंट में जो भी लिखना होता है, हम यहीं पर लिखते हैं।
Status Bar - status bar menu bar मैं सबसे नीचे होता है। इसमें हमें बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देते हैं। इसमें नीचे दाएं कोने में (-) और (+) का ऑप्शन होता है। जिसकी सहायता से हम page को zoom in तथा zoom out कर सकते हैं। इसके अलावा भी हमें इसमें और भी ऑप्शन जैसे- language, word count, page number आदि मिलते हैं।
MS Word के उपयोग -
दोस्तों ms word का उपयोग तो हर जगह पर किया जाता है। जहां पर भी कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है। इसका ज्यादातर उपयोग office, school, online shop, home और भी जगह पर किया जाता है यह एक आसान और सहज word processing
software है। जिसके कारण यह दुनिया भर में लोकप्रिय होने के साथ-साथ ज्यादातर उपयोग में लाया जाता है। इसका उपयोग निजी काम से लेकर बिजनेस तक किया जाता है। ms word मैं हम डॉक्यूमेंट को create कर सकते हैं, तथा उसकी फॉर्मेटिंग और उसको डिजाइन करके उसको एक नया लुक प्रदान कर सकते हैं। हमें कंप्यूटर पर कुछ कार्य करने हो जैसे- टाइपिंग, डाटा एंट्री, एकाउंटिंग, मेलिंग आदि कार्यों को ms word की सहायता से ही किए जाते हैं।
MS Word कैसे सीखे ?
आज के समय में हमारे पास ऐसे बहुत सारे माध्यम हैं, जिसकी सहायता से हम ms word को सीख सकते हैं। ऐसे online और ofline source है, जिनके द्वारा हम घर बैठे आसानी से ms word को सीख सकते हैं। हम आपको यहां पर नीचे दोनों तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
ms word को online सीखना -
ms word को online सीखने के भी बहुत सारे सोर्स होते हैं। जैसे- youtube, Online search.
(•) youtube - आज के समय में youtube का उपयोग तो हर कोई करता है। यहां पर हम इंटरटेनमेंट के साथ-साथ बहुत सारी जानकारियों को सीख कर सकते हैं। यह एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जहां पर हम अपने पसंद की किसी भी जानकारी को हासिल कर सकते हैं। you tube पर आप ms word को वीडियो के द्वारा बिल्कुल फ्री में सीख सकते हैं। हमे youtube पर ऐसे ms word से रिलेटेड बहुत सारे वीडियो मिल जाएंगे जो फ्री है, और इनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।
(•) free और paid course - हमे google पर ऐसी बहुत सारी sites मिल जायेगी जहा से हम ms word को आसानी से सीख सकते है। इन site's पर free और paid दोनो कोर्स मिल जाते है। आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हे सेलेक्ट कर सकते है। और ms word को सीख सकते है।
ms word को offline सीखना -
Ms Word को offline सीखने के भी बहुत सारे तरीके होते हैं। जैसे-
(•) coaching के द्वारा - दोस्तों आप किसी भी कोचिंग सेंटर में जाकर ms word को आराम से सीख सकते हैं। और ऐसे बहुत सारे कोचिंग सेंटर मिल जाएंगे जो ms word के बारे में सिखाते हैं।
(•) Book के माध्यम से - आप book's के माध्यम से भी ms word को सीख सकते हैं। अगर आपको book's पढ़ने का ज्यादा शौक है, तो फिर आप मार्केट से book's लाकर भी ms wordको सीख सकते हैं। या book's आप किसी भी book's store से खरीद सकते हैं। या फिर online e- commars site's से बुलाकर ms word सीख सकते हैं।
Microsoft Word का इतिहास -
सन 1983 में माइक्रोसॉफ्ट ने character user
interface पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (microsoft word) लॉन्च किया। इसका पहला वर्जन 1988 मैं आया था। तब इसका नाम ms word या microsof twork हुआ करता था। microsoft word का पहला वर्जन word 1.0 जारी किया गया। microsoft word को Charies Simonyi और Richard Brodie सॉफ्टवेयर Developer थे। Charies Simonyi Brava software जो दुनिया का पहला GUI word
processor था। शुरुआत में microsoft की free में floppy disk दी गई। ताकि लोगों के बीच मैं microsoft बारे में पहले से ही पता चल सके। फिर microsoft windows के लिए ms word का पहला संस्करण या version 3.0 1988 में लांच किया गया। और धीरे-धीरे microsoft word दुनिया भर में word processing के लिए सबसे बेस्ट सॉफ्टवेयर बन गया। तथा आज के समय में दुनिया में word processing के लिए microsoft word लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
Microsoft Word किस लिए उपयोग किया जाता है -
आज के समय में microsoft word हर जगह पर उपयोग किया जाता है। जैसे स्कूल में, घर में, ऑफिस में, online सेंटर और भी जगह है। अपने डॉक्यूमेंट या लेटर टाइप करने या mail करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा भी बहुत जगह पर microsoft word का use किया जाता है। जैसे- Report Writing, Resume Making, Poster Making, Letter Writing, Certificates, Business Cards, Invoice Creation आदि जगह पर।
तो दोस्तों अब तो आपको अच्छे से समझ आ गया होगा क्या है यह कहां से सीखे और इसका उपयोग कहां किया जाता है इसकी क्या विशेषता है हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी।
Conclusion -
आज इस पोस्ट में हमने आपको MS Word किसे कहते है। तथा यह क्या है। कंप्यूटर में इसका उपयोग क्यों किया जाता, इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को Microsoft Office Word क्या है। और इसे सीखने के क्या फायदे है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है, या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।
ओर यदि आपको हमारी पोस्ट ms word क्या है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो आप हमे comments करके जरूर बताए। ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।
अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।