हैलो दोस्तो तो कैसे है, आप लोग। आज हम इस आर्टिकल में array के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट है, तो फिर आपने array के बारे में जरूर पड़ा हो होगा। array एक प्रकार का srcondary data type होता हैं, यह एक ऐसा Data Structure होता है, जो समान तरीके के element का group बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
दोस्तों अगर आपको array के बारे में ज्यादा पता नहीं है, तो कोई बात नहीं हम यहां नीचे आपको array के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को आखिरी तक पड़े। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं।
Array क्या होता हैं?
Array समान प्रकार के Data अव्यय समूह होता है। यह एक प्रकार का डाटा स्ट्रक्चर होता है। जिन्हें एक variable नाम के अंतर्गत कामन रूप में स्टोर कर सकते हैं। वेरिएबल में एक ही समय में एक समान data type के एक से अधिक डाटा item स्टोर किए जा सकते हैं। मतलब एक जैसे Data के समूह को array कहा जाता है। इसमें रखें data के साथ बहुत आसानी से कार्य किया जा सकता है। Array को subscript vairable भी कहा जाता है। array मैं समान प्रकार के element define होते हैं। जिनको Box के द्वारा दर्शाया जाता है। और यहां हर Box को index कहा जाता है।
Example - उदाहरण के लिए यदि किसी स्कूल में 500 स्टूडेंट है। और हमें सभी स्टूडेंट के रोल नंबर्स को स्टोर करने के लिए एक प्रोग्राम लिखना है, तो हम इसे दो तरीके से लिख सकते हैं।
पहले तरीके में हम सभी स्टूडेंट के लिए अलग-अलग variable बनाए और उनमें स्टूडेंट के नंबर्स से को स्टोर करें। इसके लिए हमें 500 वेरिएबल बनाने की जरूरत पड़ेगी। जिसमें बहुत ज्यादा समय लग जाएगा। जब हम वेरिएबल बना लेंगे तो स्टूडेंट के रोल नंबर्स को इनपुट और आउटपुट करने के लिए अलग-अलग code लिखने की जरूरत पड़ेगी। इस तरह हमारे लिए 500 स्टूडेंट के रोल नंबर्स को स्टोर कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा। इसलिए इस समस्या के समाधान के लिए हम एक array के समान टाइप का variable बनाएंगे। जिसमें एक ही वेरिएबल में सभी स्टूडेंट के रोल नंबर्स को एक लूप का प्रयोग करके आसानी से input और output करा सकेंगे।
अरे के प्रकार (types of array in hindi).
Array 3 प्रकार के होते है।
One Dimensional Array
Two Dimensional Array
Multi Dimensional Array
(1) One Dimensional Array - इसमें सभी element एक single subscript में होते हैं। मतलब वह array जिसमें केवल एक सबस्क्रिप्ट होता है, उसे One Dimensional Array कहते हैं। इसका प्रयोग linear रूप में data को स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह linear Row या Column दोनों हो सकते हैं। इसलिए इसे linear array भी कहते हैं। इसका उपयोग एक लिस्ट के मान को स्टोर करने के लिए किया जाता है। जिनका सभी का एक नाम (1-D अरे) होता है। तथा जिन्हें सबस्क्रिप्ट के द्वारा अलग करते हैं। इसमें single subscript (index) का उपयोग करने के कारण इसे single subscript vairable भी कहा जाता है।
इसे निम्न सिंटेक्स के द्वारा परिभाषित किया जाता है।
data_type variable-name [size];
यहां सब स्क्रिप्ट का मान 0 से (size-1) तक होता है। जब सबस्क्रिप्ट का मान 0 होता है, तब array का पहला अव्यय सिलेक्ट होता है। जब सबस्क्रिप्ट का मान 1 होता है, तब दूसरा अव्यय सिलेक्ट होगा। इसी प्रकार अन्य अव्यय सिलेक्ट होंगे।
Example - int a[5];
यहां a को int प्रकार के array के रूप में डिक्लेयर किया है। जिसका आकार पांच है।
यहां a[0] प्रथम डाटा अव्यय को a[1] दूसरे डाटा अव्यय को तथा a[4] अंतिम डाटा अव्यय को प्रदर्शित करता है।
(2) Two Dimensional Array - इस प्रकार के array में Row और Column दोनों में डाटा को स्टोर किया जाता है। इसमें दो सबस्क्रिप्ट होती है। इसलिए इसे Two Dimensional Array कहा जाता है। two dimensional array को परिभाषित करने के लिए हमें स्क्वेयर ब्रैकेट के दो सेट का उपयोग करना होता है। इसे matrix या table भी कहते हैं। इसमें Double Subscript (index) का उपयोग होने के कारण इसे double sub-script variable भी कहते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण matrix है।
इसका Syntax: निम्नानुसार है।
data_type array_name [exp_1] [exp_2]......[exp_n];
(3) Multi Dimensional Array - इस प्रकार के array में दो या दो से अधिक subscript का प्रयोग किया जाता है। इसमें कितनी भी subscript हो सकती है। इसलिए इसे 3-D या Multi Dimensional Array कहा जाता है।
Example - int A[3] [4] [2];
Advantages of array in hindi -
(1) यह सामान्य प्रकार के डाटा को स्टोर करता है।
(2) इसमें array element को short करने के लिए हमें काफी कम लाइन में कोड लिखना पड़ता है।
(3) Array element को उसके index नंबर द्वारा आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
(4) इसमें multiple values को आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
(5) हमें केवल array की first index को याद रखना पड़ता है।
Disadvantages of array in hindi -
(1) array को हम डिक्लेरेशन के समय जिस साइज की बनाते हैं, वह पूरे प्रोग्राम तक उसी size की होती है।
(2) किसी भी operation को insert और delete करने से इसमें time complexity बढ़ जाती है।
(3) इसमें एक बार अगर आप array का साइज चुन लेते हैं, तो बाद में आप इसको edit नहीं कर सकते हैं।
(4) यहां Data साइज में फिक्स होते है। जिससे memory wastage की समस्या होती है।
(5) अगर आपकी मेमोरी में स्टोरेज है, और यह contiguous from मैं नहीं है, तो आप array को initialize नहीं कर सकते हैं।
Array की जरूरत क्यों होती है?
जब हम एक साथ बहुत सारे डेटा पर काम करते हैं, तो फिर हमें उसके लिए बहुत सारे variable declare करना होता है। और इन सब variable को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं। जब इन variable पर कोई operation किया जाता है, तो यह बहुत कठिन होता है। इसके अलावा प्रोग्राम में variable के नाम को याद रखना भी कठिन होगा। अतः इस सिचुएशन में हम एक array का यूज करके एक जैसे data के प्रकार को स्टोर कर सकते हैं। जिससे हमें array मैं अलग-अलग नाम नहीं देना होंगे। इसमें array का केवल एक ही नाम होता है। और इस array में जितने भी data item स्टोर किए जाएंगे, वह सब array की limit कहलाएगी। इसमें array की limit array को declare करते समय निर्धारित कर दी जाती है।
यह थी array के बारे में जानकारी। मुझे उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।
Conclusion -
आज इस पोस्ट में हमने आपको Array किसे कहते है। तथा यह क्या है। इसके उपयोग के बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को array किसे कहते है। और इसके क्या फायदे है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है, या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।
ओर यदि आपको हमारी पोस्ट Array क्या है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए। ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।
अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।
Tags:
Computer Science