AD

कंप्यूटर, लैपटॉप की speed कैसे बढ़ाएं। Slow या Hang होने पर।

ADvk

हेलो दोस्तो तो कैसे है, आप लोग। हमारे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। जैसा कि दोस्तों हम सबको पता है, जब हम कंप्यूटर पर अधिक समय तक काम करते हैं, तो उसके कारण हमारे कंप्यूटर की रैम रोम पर भी प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से कंप्यूटर या तो स्लो कार्य करने लगता है, या फिर हैंग होने लग जाता है। और हमें वर्क करने में भी दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में हमें बहुत गुस्सा आता है और कभी-कभी तो हम माउस और कीबोर्ड को भी उठा कर फेंक देते हैं, जिसकी वजह से हमें ही नुकसान होता है।

लेकिन दोस्तों अगर आपके साथ भी ऐसी प्रॉब्लम होती है, तो घबराने की बात नहीं। आज हम आपको यहां पर इस सिचुएशन से कैसे निकले या कंप्यूटर हैंग या स्लो होने पर उसे कैसे ठीक करें इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आपको भी पता नहीं है, कंप्यूटर स्लो या हैंग होता है, तो उसे कैसे ठीक किया जाता है, तो आप हमारे साथ अंत तक बने रहे। हम आपको यहां पर आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में जानकारी देंगे, जिनका यूज़ करके आप आसानी से कंप्यूटर को ठीक कर सकते हैं। और फिर आपका कंप्यूटर भी ज्यादा हैंग या स्लो नहीं होगा।

दोस्तो अगर आप भी इन ट्रिक्स के बारे में जानना चाहते है तो हमारे साथ अंत तक बने रहे। क्यों की हम आपको यहां पर कंप्यूटर और लैपटॉप की स्पीड बड़ाने वाले कुछ आसान से उपाय बताने वाले है। तो चलिए दोस्तों अब बिना देर किए शुरू करते हैं।

कंप्यूटर स्लो या हैंग क्यों होता है? -

दोस्तों जैसा कि हम सबको पता है, हमारा ज्यादातर काम कंप्यूटर और लैपटॉप पर ही किया जाता है। जैसे कोई ऑफिस का काम, स्कूल का काम हो, या फिर online का काम हो, सभी लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही किए जाते हैं। जब आप कोई सा online work या किसी ऑफिस का काम कर रहे हो, तब अगर बीच में ही कंप्यूटर हैंग हो जाता है, तो आपको बहुत सारी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। और कभी-कभी तो आपको अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को बीच में ही restart करना पड़ता है। जिसकी वजह से आप जो भी काम कर रहे होते हैं, वह सब बेकार हो जाता है। कंप्यूटर के हैंग होने का सबसे बड़ा कारण उसकी हार्ड-डिस्क होती है। अगर आपकी हार्ड-डिस्क खाली नहीं है, तो आपका कंप्यूटर हैंग होने लगता है। इसके अलावा अगर आपके कंप्यूटर की ram भी कम है, तो आपका कंप्यूटर या लैपटॉप हैंग होने लगता है। 


आज के समय में online game भी बहुत ज्यादा खेले जाते हैं। बहुत सारे लोगों को कंप्यूटर पर गेम खेलना पसंद होता है। जब वह कंप्यूटर पर online game खेलते हैं, तो कभी-कभी उनका कंप्यूटर और लैपटॉप बीच में ही हैंग होने लग जाता है, और यह हैंग होने का कारण आपके कंप्यूटर की ram का काम होना होता है। क्यों की आज के समय में कोई सा भी game देख ले उसकी स्टोरेज ज्यादा ही होता है। आपका कंप्यूटर या लैपटॉप हैंग हो जाने के कारण आपको लैपटॉप off करना पड़ता है, जब वह लैपटॉप को दोबारा on करते है, तब तक आपका game खत्म हो जाता है। ऐसे में आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। और कुछ लोग तो कंप्यूटर को ही तोड़ देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है। 

कंप्यूटर और लैपटॉप hang होने के कारण-

कंप्यूटर व लैपटॉप के हैंग होने के पीछे की बहुत सारी वजह हो सकती है। लेकिन हम यहां पर आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से लैपटॉप और कंप्यूटर बहुत ज्यादा हैंग होते हैं। 

(1) कंप्यूटर के हैंग होने का सबसे बड़ा कारण उसकी हार्ड-डिस्क होती है। अगर आपके कंप्यूटर की हार्ड-डिस्क खाली नहीं है, तो आपका कंप्यूटर हैंग होगा। क्योंकि जब हम कंप्यूटर पर किसी भी फोल्डर या फाइल को work करने के लिए खोलते हैं, तो वह हार्ड-डिस्क का उपयोग करता है। अगर आपके कंप्यूटर की हार्ड-डिस्क खाली नहीं है, तो आप कंप्यूटर और लैपटॉप हैंग होने लगता है। और। वह स्लो काम करता है।

(2) कंप्यूटर की Ram का कम होना भी, कंप्यूटर हैंग होने का कारण होता है। अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर की Ram कम है, तो भी आपका लैपटॉप हैंग होगा।


(3) कंप्यूटर में किसी भी सॉफ्टवेयर के पुराने version होने के कारण भी कंप्यूटर हैंग होने की प्रॉब्लम होती है। 


(4) जब हम कंप्यूटर पर किसी काम को कर रहे हैं, और हम बहुत सारे प्रोग्राम को एक साथ open कर लेते हैं, तो उसकी वजह से भी हमारा कंप्यूटर और लैपटॉप हैंग होने लगता है। 


(5) अगर हमारे कंप्यूटर में कोई सा भी वायरस आ जाता है तो भी हमारा कंप्यूटर हैंग होने लगता है। क्योंकि कंप्यूटर में वायरस आ जाने के कारण हमारा कंप्यूटर सही से वर्क नहीं करता है, और कंप्यूटर हैंग होने लगता है। 


(6) कंप्यूटर में hard-drive खराब हो जाने के कारण भी हमारा pc हैंग होने लगता है। 


इन सब के अलावा भी बहुत सारे कारण होते है, जिनकी वजह से लैपटॉप या हमारा कंप्यूटर हैंग होता है। लेकिन ज्यादातर इन्ही वजह से हमारा कंप्यूटर हैंग होता है। 


कंप्यूटर और लैपटॉप हैंग होने पर कैसे ठीक करे -

दोस्तों जैसा कि हम जानते हैं, जब हम नया कंप्यूटर या फिर लैपटॉप लेते हैं, तो शुरू में उसकी स्पीड अच्छी होती है। लेकिन बाद में उसकी स्पीड कम हो जाती है। यदि आपका भी कंप्यूटर हैंग हो रहा हैं, या फिर स्लो काम कर रहा है, तो हम आपको यहां पर नीचे कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिनका यूज़ करके आप अपने कंप्यूटर को स्लो या हैंग होने पर ठीक कर सकते हैं।


(1) Disable unwanted startup programs -


जब हम कंप्यूटर को on करते हैं, तो हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप में ऐसे एप्लीकेशन भी होते हैं, जो कंप्यूटर के on होते ही शुरू हो जाते हैं। उनका उपयोग नहीं होने पर भी वह काम करना चालू कर देते हैं। इस वजह से कंप्यूटर पर लोड पड़ता है, और वह हैंग होने लगता है, या स्लो काम करने लगता है। अब हमे कंप्यूटर को हैंग होने से बचाने के लिए, इन सभी को disable करना होता है। हम आपको यहां पर नीचे इसे कैसे disable किया जाता है, इसके इसके बारे में बता रहे हैं।

Step 1 - सबसे पहले हमें अपने keyboard पर ctrl+alt+delete दबाना है।

Step 2 -  फिर यहां पर हमें start task manager क्लिक करना है। जैसे ही करेंगे हमें यहां पर start up दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है। 

Step 3 - जैसे ही हम उस पर क्लिक करेंगे, यहां हमें वह सारी एप्लीकेशन दिखेगी जो कंप्यूटर के on होने के साथ चालू हो जाती है। यहां से हमें उन सभी application को disable कर सकते हैं, जिनको हम यूज नहीं कर रहे।

Step 4 - ध्यान रहे यहां पर हमें Antivirus और microsoft को disable नहीं करना है। केवल उन्हीं application को disable करना है, जो अलग से install है।

Step 5 - अब जैसे ही हम उन सभी application को disable करेंगे,  वैसे ही हमारे कंप्यूटर के CPU Ram पर कम लोड पड़ेगा, और वह फ्री चलने लगेगा।

(2) System Performance


इसकी सहायता से हम अपने कंप्यूटर और लैपटॉप के परफॉर्मेंस को थोड़ बढ़ा सकते हैं ।

Step 1 - इसके लिए सबसे पहले हमें अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के system पर जाना है। और वहां पर हमे control panel सर्च करना है। और इसे open करना है। 

Step 2 - जैसे ही यह ओपन होगा हमे यहां पर system वाले option पर क्लिक करना है 

Step 3 - अब हमे यहां पर Advanced System Setting पर क्लिक करना है।

Step 4 - अब यहां पर हमे performance वाले ऑप्शन पर नीचे setting का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। इस पर क्लिक करना है।

Step 5 - अब हमे यहां पर Adjust for best appearance पर क्लिक करना है। और फिर नीचे Apply पर क्लिक करना है, और ok पर क्लिक कर देना है। 

इस सेटिंग का उपयोग करके हम अपने कंप्यूटर की performance को improve कर सकते है। 


(3) Defragement and optimize drives - 


इसकी सहायता से हम अपने कंप्यूटर और लैपटॉप की स्पीड को और ज्यादा बड़ा सकते है। 

Step 1 - सबसे पहले हमें अपने keyboard पर windows का बटन दबाना है। उसके बाद हमे सर्च बार में defragement and optimize drives या Disk Defragmenter सर्च करना है। आपको यहां पर दोनो में से जो भी ऑप्शन मिल जाए उसे सर्च कर ले, और फिर उस पर क्लिक कर दे। 

Step 2 - अब यहां पर हमारे सामने कुछ ऑप्शन ओपन होंगे। तो हमे यहां पर C ड्राइव पर क्लिक करना है।

Step 3 - अब हमे यहां पर  c ड्राइव पर क्लिक करने के बाद नीचे optimize या Defragment disk दोनों में से जो भी ऑप्शन दिखाई दे, उस पर क्लिक कर देना है।

Step 4 - जैसे ही हम यहां पर क्लिक करेंगे। हमारी C ड्राइव defragment होने लग जायेगी है। इसमें थोड़ा टाइम लगेगा। लेकिन जैसे ही C ड्राइव optimize हो जायेगी तब हमारा कंप्यूटर सही से कार्य करना चालू कर देगा। 

Step 5 - इस तरह से हमे D ड्राइव को भी optimize कर सकते है। और अपने कंप्यूटर की स्पीड को बड़ा सकते है। 

दोस्तो अगर हम चाहते है, हमारा कंप्यूटर अपने आप ही daily, weekly, monthly में Defragment हो जाए तो हम वह भी कर सकते है। इसके लिए हमे यहां पर ऊपर Configure schedule का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। जब हम इस पर क्लिक करेंगे तो यहां पर एक box ओपन होगा। जिसमे कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। जैसे -

Frequency - यहां पर हमे जो भी देना है, जैसे daily, weekly, menthly  वह ऑप्शन सिलेक्ट कर ले।

Day - यहां पर हमे जो भी दिन देना है वह सेलेक्ट कर ले। 

Time - यहां पर हमे जो भी टाइम सेलेक्ट करना है, वह सिलेक्ट कर ले। 

Disks - यहां पर हम जिस भी disk drive को optimize करना चाहते है, वह सेलेक्ट कर ले। उसके बाद सबसे आखिरी में OK पर क्लिक कर दे।

इस तरह से हमारा कंप्यूटर daily, weekly, monthly में अपने आप ही Defragment हो जाएगा। और हमे कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

(4) Delete Temp Files - 


हमारे कंप्यूटर में ऐसी बहुत टेंम्परली फाइल होती है, जिन्हे हम डिलीट नहीं करते है। जिसके कारण हमारा कंप्यूटर या लैपटॉप हैंग होने लगता है, या फिर स्लो काम करता है। ऐसे में हम इन फाइल्स को डिलीट करके अपने कंप्यूटर की स्पीड को बड़ा सकते है। इसके लिए हम आपको यहां पर नीचे कुछ स्टेप बता रहे है। 

Step 1 - सबसे पहले हमें अपने की-बोर्ड पर windows+R दबाना है। और यहां पर सर्च बार में %temp% टाइप करना है। और ok पर क्लिक करके Enter दबा देना है।

Step 2 - जैसे ही हम यहां पर Enter दबाएंगे यह पर बहुत सारी files ओपन हो जायेगी। हमे यहां पर ctrl+A दबा कर इन सभी फाइल्स को सेलेक्ट कर लेना है। और फिर कीबोर्ड पर delete वाले बटन पर क्लिक करके माउस की सहायता से yes पर क्लिक कर देना है। और हमे बाहर आ जाना है। 

Step 3 - अब हमे दोबारा कीबोर्ड पर windows+R बटन दबाना है। और सर्च बार में temp टाइप करना है। और Enter दबा देना है। 

Step 4 - अब यहां पर हमारे सामने कुछ फाइल्स show होगी। हमे ctrl+A दबा कर इन सभी को सेलेक्ट कर लेना है। और फिर डिलीट वाले बटन को दबा कर Enter को दबा देना है। जिससे यह सभी फाइल्स डिलीट हो जायेगी। 

Step 5 - अब हमे दोबारा कीबोर्ड पर windows+R key दबाना है। और सर्च बार में prefetch टाइप करके सर्च करना है। और Enter दबा देना है।  

Step 6 - यहां पर बहुत सही फाइल्स दिखाई देगी। हमे ctrl+A key दबा कर इन सभी को सेलेक्ट कर लेना है। और delete वाले बटन पर क्लिक करना है। 

Step 7 - अब यहां पर हमारे सामने कुछ message ओपन होगा। जो हमारी सारी फाइल्स को Recycle Bin करने के लिए कहेगा। तो हमे यहां पर yes वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

Step 8 - अगर यहां पर Recycle Bin वाला मैसेज की जगह पर you don't currently have permission to access this folder दिखाई दे तो हमे यहां पर continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और फिर हमे ctrl+A दबा कर इन सभी को सेलेक्ट कर लेना है, और delete कर देना है। 

इस तरह हमारे कंप्यूटर में जितनी भी टेम्परली फाइल्स होगी, वह सब डिलीट हो जायेगी। और हमारा कंप्यूटर या लैपटॉप सही से काम करने लगेगा। 

(5) Disk Clean up -


हमारे लैपटॉप और कंप्यूटर के drive पर ऐसे अननेसेसरी फाइल्स होते है, जिन्हे हम डिलीट नही करते है। ऐसे में हम उन सभी फाईल्स को डिलीट करके अपने कंप्यूटर और लैपटॉप की performance को और बड़ा सकते है। 

Step 1 - सबसे पहले हमें अपने कंप्यूटर में My Computer पर जाना है, और फिर यहां पर C ड्राइव पर माउस Right बटन से क्लिक करना है। 

Step 2 - अब यहां पर नीचे properties वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद यहां पर एक box ओपन होगा। हमे यहां पर ऊपर General वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और फिर यहां पर नीचे Disk Cleanup वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

Step 3 - क्लिक करने के बाद यहां पर disk cleanup कैलकुलेट हो रहा है। यह पूरा होने के बाद यहां पर एक box ओपन होगा। यह पर इस बॉक्स में हमे सब पर tic लगा देना है। और फिर clen up system files पर क्लिक कर देना है। या फिर डिलीट फाइल्स का पूछा जाए तो उस पर क्लिक कर दे। क्लिक करने के बाद यहां पर prosess होने में थोड़ा समय लगेगा। 

यह सब स्टेप करने के बाद आपको अपने कंप्यूटर को restart कर देना है। फिर आप देख पाएंगे की अपने कंप्यूटर और लैपटॉप की performance पहले से कई ज्यादा अच्छी होगी। 
तो दोस्तो यह थी कुछ आसान सी ट्रिक। जिनका यूज़ करके आप अपने कंप्यूटर की स्पीड को और बड़ा सकते है। और कंप्यूटर और लैपटॉप स्लो या हैंग होने से बचा सकते है।  दोस्तो मुझे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी। 

Conclusion -

आज इस पोस्ट में हमने आपको कंप्यूटर और लैपटॉप हैंग या स्लो होने पर कैसे ठीक करे। इसके उपयोग के बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को कंप्यूटर हैंग होने पर कैसे ठीक करे। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है, या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।

ओर यदि आपको हमारी पोस्ट कंप्यूटर और लैपटॉप हैंग होने पर कैसे ठीक करे। और कंप्यूटर की स्पीड कैसे बढ़ाएं हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए।ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।

अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।
AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD