AD

Introduction of Ms Access in hindi. MS Access का परिचय हिंदी में।

ADvk
हेलो दोस्तो तो कैसे है, आप लोग। हमारे आर्टिकल पर आपका स्वागत है। दोस्तो अगर आप अपने दैनिक कार्यों को करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करते है, तो फिर ms access के बारे में भी जरूर पता होगा ही। MS Access एक information tool है, जो डाटा या जानकारियों को analyse, reference करके स्टोर करने का कार्य करता है। 


दोस्तो अगर आपको ms access के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो हम आपको नीचे ms access के बारे में बताने वाले है। इसलिए आप हमारे साथ आखिरी तक बने रहे। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते है।

Introduction to MS Access -

MS Access Database Management System के लिए एक बहुत ही पावरफुल प्लेटफार्म है। इसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा बनाया गया था। यह एक information management tool है। जहां पर जानकारी को reference और analyse करने के लिए स्टोर किया जाता है। यह एक डेटाबेस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, जिसकी सहायता से हम किसी भी संस्था या कंपनी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियों को इकट्ठा कर सकते हैं। और फिर हम उस कंपनी से जुड़ी इंपोर्टेंट जानकारी को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। यह डाटा को अन्य एप्लीकेशन या spreadsheet program की तुलना में आसानी से मैनेज करता है। तथा इसमें डाटा को टेबल के रूप में संग्रहित किया जा सकता है। यह डाटा को अलग-अलग श्रेणी के अनुसार संग्रहित कर उनके बीच में संबंध स्थापित करता है। MS Access को "collection of database" भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत निम्न objects आते हैं। अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो Access एक डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टूल्स और ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के साथ रिलेशन माइक्रोसॉफ्ट जेट डेटाबेस इंजन को जोड़ने का कार्य करती है।

MS Access के objects - 

(•) Table -  विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड्स के कलेक्शन को टेबल कहते हैं। टेबल किसी भी RDBMS के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑब्जेक्ट होता है। इसके अंदर डाटा को कॉलम और रो में अरेंज करते हैं।

(•) Query - अगर हमें किसी चीज से रिलेटेड जानकारी की जरूरत होती हैै, तो हम उससे संबंधित department या person से जो Question पूछते हैं, उसे Query कहते हैं। Query जो डाटा को कॉपी तथा चेंज करती है। Query के अंतर्गत append, delete, make-table, and update queries चीजें आती हैं।

(•) Form - MS Access मैं from का प्रयोग इनपुट के लिए किया जाता है। यह ऑब्जेक्ट का महत्वपूर्ण भाग होता है। इसके द्वारा हम डाटा को डेटाबेस मैं स्टोर कर सकते हैं। और प्रिंट कर सकते हैं।

(•) Macros - Macros एक tool है। जो आपके कार्यों को स्वचालित करता हैै। तथा फॉर्म, रिपोर्ट और कंट्रोल्स में कार्य क्षमता जोड़ने की अनुमति देता है।

(•) Report - MS Access मैं रिपोर्ट का उपयोग आउटपुट को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट डाटा को संगठित तरीके से display और print करने के लिए उपयोग की जाती है।


(•) Module - यूजर द्वारा डिफाइन किए गए functions, subroutines तथा VBA Code मे लिखे गए global Variables के समूह को Module कहा जाता है।

(•) Page - Page का उपयोग डेटाबेस को वेबपेज फॉर्मेट में सही तरीके से जमा कर देखने के लिए किया जाता है।

MS Access की विशेषता -

(•) इसमें उपयोगकर्ता टेबल, क्वेरी, फॉर्म तथा रिपोर्ट बना सकते हैं। तथा उन्हें मैक्रो की सहायता से जोड़ सकते हैं।

(•) MS Access अन्य DBMS की तुलना में आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।

(•) यह रिलेशनल डेटाबेस की तरह संबंधित जानकारी को आसानी से लिंक करने की अनुमति देता है।

(•) यह अन्य प्रोग्राम और डेटाबेस में स्टोर डाटा को सीधे इंपोर्ट या लिंक भी कर सकता है।

(•) DDL Compiler दिए गए निर्देशों के अनुसार डेटाबेस की संरचना कंप्यूटर की मेमोरी में बनाता है।

(•) इसमें डाटा को अन्य प्रारूप जैसे Excel, outlook, fox pro, SQL, server, oracle आदि में इंपोर्ट तथा एक्सपोर्ट किया जा सकता है।

(•) इसका डेटाबेस प्रारूप किसी भी एप्लीकेशन व डाटा को एक ही फाइल में रखता है।

(•) Access SQL सर्वर, ओरेकल और डी बी 2 समेत ओपन डेटाबेस कनेक्टिविटी का समर्थन करने वाले सबसे लोकप्रिय डेटाबेस के साथ काम कर सकता है।


(•) इसकी सबसे मुख्य विशेषता इसका GUI (Graphical User Interface) है। जो किसी भी यूजर के लिए आसान है।

(•) सॉफ्टवेयर डेवलपर्स एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस का उपयोग कर सकते हैं।

MS Access को open कैसे करें -

दोस्तो हम यहां पर नीचे आपको ms access open करने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं। जिनका use करके आप आसानी से ms access को ओपन कर सकते हैं।

Step 1- 

(•) सबसे पहले आपको अपने pc के start button पर क्लिक करना है।

(•) इसके बाद all program वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

(•) अब यहां पर आपको ms access के icon पर क्लिक करना है।

(•) उसके बाद आपका ms access ओपन हो जाएगा।

Step 2-

(•) सबसे पहले आपको अपने Keyboard पर windows+R key press करना हैैै।

(•) अब यहां पर run dialog box open होगा।

(•) अब आपको run command type MS Access type करना है। उसके बाद Run कर देना है।

(•) अब आपके सामने ms access open हो जाएगा।

Step 3-

(•) सबसे पहले आपको Start button पर क्लिक करना है।

(•) फिर Search Bar मैं जाकर ms access type करना है।

(•) अब यहां पर ms access का icon आ जाएगा। उस पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपका ms access ओपन हो जाएगा।


तो दोस्तों इस तरह से आप अपने कंप्यूटर में ms access को open कर सकते हैं। और यह थी, ms access के बारे में जानकारी।

Conclusion -

आज इस पोस्ट में हमने आपको MS Access किसे कहते है। तथा यह क्या है। इसके उपयोग के बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को ms access किसे कहते है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है, या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।

ओर यदि आपको हमारी पोस्ट ms access क्या है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके जरूर बताए। ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।

अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।









AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD