AD

My SQL किसे कहते है। यह कैसे काम करता है।

ADvk

हेलो दोस्तों तो कैसे हैं, आप लोग। क्या आपको पता है MYSQL क्या है। अगर आपको MYSQL के बारे में पता नहीं है तो आज हम आपको इस पोस्ट में आपको MYSQL के बारे में जानकारी देंगे क्या है। MYSQL क्या है। और इसका उपयोग कैसे किया जाता है। हर कोई व्यक्ति अपना कार्य करने के लिए इंटरनेट का ही उपयोग करता है। चाहे वह online काम करता हो। ओर उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण जो चीज या वस्तु होती है। वह है उसका Data। हर कोई इंटरनेट यूजर अपने data को सुरक्षित रखने के लिए पूरी कोशिश करता है। और वह चाहता है कि वह कभी भी जरूरत पड़ने पर उस data को एक्सेस कर सके। और उसके लिए वह Database का उपयोग करता है।


आज के समय में हर कंपनी, स्कूल, कॉलेज या किसी इंसान का अपना निजी data होता है। वह केवल यही चाहता है कि उसका डाटा सुरक्षित रहे और एक जगह पर स्टोर रहे। जिसे जरूरत पड़ने पर कभी भी इस्तेमाल किया जा सके। और अपने data को maintain करके रख सके।

पुराने समय में डाटा को सेव करने के लिए रजिस्टर का उपयोग करते थे। जहां वह अपनी जानकारियों को एक रजिस्टर में लिखकर सुरक्षित जगह पर रख देते थे। लेकिन आज के इस modern जमाने में डाटा को सुरक्षित रखने के लिए Database का उपयोग किया जाता है। जिससे उनका डाटा कई सालों तक एक जगह पर सेव रहता है। और सुरक्षित रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम तो आपको MYSQL के बारे में बताने वाले थे। लेकिन आपको Database की जानकारी दे रहे हैं। तो मैं आपको बता दूं  MYSQL और Database दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।दोनों एक दूसरे के पूरक है। MYSQL Database की ही सहायता से किसी भी डाटा को मैनेज कर पाता है। अगर आप भी MYSQL के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ते रहिए। जिससे आपको भी MYSQL के बारे में बहुत जानकारी हो जाएगी। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं MYSQL क्या है।

MYSQL क्या है।(what is MYSQL in hindi) -

MYSQL kise kahte hai
MYSQL एक Open Source Database Management System है। जिसका उपयोग डाटा को सेव करने के लिए किया जाता है।
MYSQL kya hai in hindi
MYSQL एक स्वतंत्र रूप से उपलब्ध ओरेकल समर्पित open source database management system ओर RDBMS ( Relational Database Management System) है। जो स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज का इस्तेमाल करता है। MYSQL कोई प्रोग्रामिंग भाषा नहीं है। यह एक सॉफ्टवेयर है। जो C ओर C++ लैंग्वेज की मदद से बनाया गया है। इसे Database के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रकार का Multi-User और Multithreadded Database Management System भी है। MYSQL एक रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम होने के कारण हम इसे इसमें डाटा को create और manage कर सकते हैं। Wordpress Database के लिए MYSQL का उपयोग करता है। क्यों कि यह भी wordpress की तरह ही फ्री और open-source है। MYSQL दुनिया का सबसे लोकप्रिय open-source database है। इसका उपयोग आमतौर पर PHP स्क्रिप्ट के साथ संयोजन के रूप में गतिशील और शक्तिशाली सर्वर-साइड एप्लीकेशन बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। MYSQL AB का अधिग्रहण 2008 में सन माइक्रोसिस्टम्स ने किया था। तथा 2010 में MYSQL को सन माइक्रोसिस्टम्स ने oracle corporation को बेच दिया था। अभी वर्तमान में यह oracle corporation के स्वामित्व/अधिकार में है। इसका उपयोग इसलिए ज्यादातर किया जाता है। क्योंकि यह एक विश्वसनीयता, इसकी क्विक प्रोसेसिंग क्षमता और यह उपयोग करने में आसान है।

MYSQL की विशेषता -

(●) MYSQL Database  एक open source डेटाबेस है। इसका उपयोग करने के लिए हमें किसी भी तरह की अनुमति नहीं लेनी होती है।
(●) MYSQL का उपयोग करना आसान है।
(●) MYSQL एक Multi-User और Multithreaded Database Mangement System है।
(●) यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय Database है। तथा यह लोकप्रिय LAMP platfrom के कुछ हिस्सों में से हैं। जैसे  Linux, Apache, MYSQL,ओर PHP
(●) MYSQL सबसे महत्वपूर्ण OS platfrom पर उपलब्ध है।
(●) MYSQL दो Versions में उपलब्ध है। MYSQL Server System ओर MYSQL Embedded System
(●) MYSQL को Database Server Reliable, Scalable ओर उपयोग में आसान है।
(●) MYSQL Server Client Server ओर Embadded System में काम करता है।
(●) MYSQL लगभग 50 मिलियन या इससे भी अधिक किसी भी डेटा को संभाल सकता है।
(●) MYSQL अपने अनोखे स्टोरेज इंजन आर्किटेक्चर की वजह से तेज, सस्ता ओर अधिक विश्वसनीय है।
(●) यह बहुत बड़ी संख्या में एम्बेडेड अनुप्रयोगों का समर्थन करता है। जो MYSQL को बहुत लचीला बनाता है।
(●) MYSQL में एक अच्छी और ठोस सुरक्षा परत होती है। जो डाटा को सुरक्षित रखती है।
(●) MYSQL में पासवर्ड एनक्रप्ट किये गए है। जो इसे ओर भी सुरक्षित रखती है।

MYSQL Database का उपयोग कहा किया जाता है।-

MYSQL ka upyog kha kiya jata hai
MYSQL Database एक रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है। जो की SQL लैंग्वेज पर आधारित है। इसका उपयोग कई प्रकार के उद्देश्यों के लिए बहुत जगह पर किया जाता है। जैसे डाटा वेयरहाउसिंग (Data Ware Housing), ई-कॉमर्स (E-Commerce) तथा Logging Applications आदि में। लेकिन MYSQL का सबसे ज्यादा उपयोग वेब डाटाबेस के उद्देश्य के लिए किया जाता है।

MYSQL इतना लोकप्रिय क्यों है। -

MYSQL की लोकप्रियता के निम्न कारण है जो ऐसे लोकप्रिय बनाते है।
(●) MYSQL एक open source database है। इस लिए इसका उपयोग करने के लिए हमे पैसे नही देने होते है।
(●) MYSQL  C, C++, Java, PHP, PERL आदि ऑपरेटिंग सिस्टम का समर्थन करता है।
(●) MYSQL दूसरे Database की तुलना में बहुत तेज है। यह बड़े डेटा सेट के साथ भी बड़ी अच्छी तरह से अपना काम कर सकता है।
(●) MYSQL PHP के साथ बहुत अनुकूल है। जो वेब विकास के लिए बहुत लोकप्रिय भाषा है।
(●) MYSQL एक तालिका में 50 मिलियन पंक्तियों का समर्थन करता है।
(●) यह एक बहुत ही शक्तिशाली प्रोग्राम है। इसलिए यह शक्तिशाली और सबसे महंगे डेटाबेस की कार्यक्षमता का बड़ा भार सम्भाल सकता है।
(●) यह SQL डेटा भाषा के मानक रूप का उपयोग करता है।
(●) यह open source GPL लायसेंस प्रोग्रामर्स को अपने वातावरण के अनुसार  SQL। सॉफ्टवेयर को संसोधित करने की सुविधा प्रदान करता है।

MYSQL Supported Platforms -

Unix (Solaris, HP-UX, ALX)

RTOS (QNX)

Windows (RedHat, SUSE, Mandrake, Debian)

Embedded Linux (Montavista, Lynuxworks Blue cat )
आदि platforms है जो MYSQL को Supported करते है। इसके अलावा भी अन्य platforms है जो MYSQL को सपोर्ट करते है।

MYSQL का इतिहास (History of MYSQL in hindi) -

MySQL की शुरुआत 1994 में एक स्वीडिश कंपनी MYSQL AB द्वारा की गई थी। यह एक रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है। MYSQL को माइकल विडेनियस ने विकसित किया था। और इसका नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर रखा था। जिसका नाम "माई" है। MYSQL को बनाने की परियोजना 1975 में ही शुरू कर दी गई थी। माइकल विडेनियस ने डेटाबेस प्रबंधन के लिए UNIREG नाम की एक इन हाउस डेटाबेस टूट विकसित किया गया था।उसके बाद इसे UNIREG को कई अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया। और इसे बड़े डेटाबेस को संभालने के लिए बढ़ाया गया। कुछ समय बाद माइकल विडेनियस ने MYSQL के लेखक डेविड ह्यूजेस से संपर्क किया। इसके बाद MYSQL संपर्क में आया। MYSQL को सन् 2008 में सन माइक्रोसिस्टम्स ने 2008 में खरीदा लिया। उसके बाद सन् 2010 में सन माइक्रोसिस्टम्स ने Oracle Corporation को MYSQL को बेच दिया। तथा अभी वर्तमान में MYSQL Oracle Corporation के अधिग्रहण क्षेत्र में है। आज के समय में Google, Facebook, Twitter, Youtube, Wikipedia जैसी वेबसाइट्स भी MYSQL के Database का उपयोग करती है।

Conclusion -

आज इस पोस्ट में हमने आपको MYSQL किसे कहते है। तथा इसका उपयोग कहा किया जाता है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को MYSQL किसे कहते है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है या आप हमारी इस पोस्ट से असंतुष्ट है। या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है या इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन मे है तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।

ओर यदि आपको हमारी पोस्ट MYSQL किसे कहते है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए।ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।

अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।
AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD