AD

ग्राफिक कार्ड किसे कहते हैं। कंप्यूटर के लिए best ग्राफिक कार्ड कोन सा हैं। in hindi.

ADvk

हेलो दोस्तों तो कैसे हैं, आप लोग। आज का समय कंप्यूटर और लैपटॉप का समय है। कंप्यूटर और लैपटॉप आज के समय में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण चीज या वस्तु है। अगर हमें कोई भी कार्य करना हो ऑनलाइन या डिजिटल तो हम सबसे पहले कंप्यूटर या लैपटॉप का ही उपयोग करेंगे। आज के समय में हर जगह बैंक ,ऑफिस, स्कूल आदि सब जगह पर कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग किया जाता है। क्या आपने यह कभी सोचा है आप जिस कंप्यूटर लैपटॉप का उपयोग करते हैं उसमें आप मूवी, वीडियो, इमेज आदि देखते हैं। तो वह इतना साफ और सुंदर कैसे दिखाई देता है। आपने कभी ध्यान दिया हो तो आप हाई डेफिनेशन गेम खेलते हैं तो कुछ में यह बिल्कुल साफ दिखाई देता है तो कुछ में यह साफ दिखाई नहीं देता है। यह सब किस वजह से होता है। अपने कभी सोचा है। अगर नही तो मैं आपको बता दूं यह सब ग्राफिक कार्ड के कारण होता है।


आज के समय में टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव आ गया है। कोई भी व्यक्ति जब नया कंप्यूटर या लैपटॉप लेने जाता है तो उसे पता होता है कि हाई ग्राफिक कार्ड वाले कंप्यूटर और लैपटॉप साधारण ग्राफिक कार्ड के मुकाबले थोड़े ज्यादा महंगे होते हैं। क्योंकि इनमें मेमोरी का अंतर होता है अगर आप 2GB, 4GB मेमोरी वाले कंप्यूटर लैपटॉप लेते हैं तो वह आपको थोड़े महंगे ही मिलेंगे। लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि जो लोग gaming के शौकीन होते है जिन्हें गेम खेलने अच्छा लगता है। वह अलग से ग्राफिक कार्ड का उपयोग करते हैं।
आमतौर पर ग्राफिक कार्ड कंप्यूटर का एक Expansion Card होता है। graphical information को मॉनिटर तक भेजने में आपके कंप्यूटर की सहायता करता है। लेकिन इसके बावजूद लोग गेमिंग के लिए अलग से ग्राफिक कार्ड खरीदते हैं। ऐसा क्यों है

अगर आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में कुछ भी साफ क्लियर देखना है तो भी आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में ग्राफिक कार्ड इंस्टॉल होना चाहिए। ग्राफ़िक कार्ड हमारे कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए क्यों जरूरी है। अगर आप भी ग्राफिक कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं। तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहिए। हम आपको इस पोस्ट में ग्राफिक कार्ड की जानकारी देंगे यह क्या है। और कंप्यूटर व लैपटॉप में इसका उपयोग क्यों किया जाता है। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं। ग्राफिक कार्ड किसे कहते है।

ग्राफिक कार्ड क्या है।(What is graphic card in hindi) -


ग्राफिक कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड या हार्डवेयर कंपोनेंट होता है। जो सभी ग्राफिक को मॉनिटर पर डिस्प्ले करता है। यह हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप में मदर बोर्ड से जुड़ा हुआ होता है इसी की सहायता से हम कंप्यूटर या लैपटॉप में जो भी image, movie, video देखते हैं वह क्लियर दिखाई देते हैं।
हमें मॉनिटर पर जो भी ग्राफिक दिखाई देते हैं जैसे - image ,video आदि। इन सभी को डिस्प्ले तक render करने का काम इन्हीं ग्राफिक कार्ड का होता है। ऐसा करने के लिए यह ग्राफिकल डाटा को signals मैं परिवर्तित convert करता है। जिससे मॉनिटर उसको समझ जाता है। यह आपके कंप्यूटर और लैपटॉप के अलावा आपके स्मार्टफोन में भी होता है। अगर आप आपके स्मार्टफोन या कंप्यूटर में कोई गेम खेलते हैं तो वह इसी ग्राफिक कार्ड की वजह से क्लियर दिखाई देते हैं। बिना ग्राफिक कार्ड के कोई भी game, video, image इतना क्लियर दिखाई नहीं देता हैं। जितना ग्राफिक कार्ड डालने के बाद दिखाई देता है। ग्राफिक कार्ड आपके कंप्यूटर के मदरबोर्ड के साथ लगा हुआ मिल जाता है लेकिन अगर आप चाहे तो मार्केट से नया ग्राफिक कार्ड लाकर भी लगा सकते हैं। लेकिन आपके स्मार्टफोन में अलग से ग्राफिक कार्ड नहीं लगाया जा सकता। क्योंकि उसमें अलग से ग्राफिक कार्ड लगाने का स्लॉट नहीं दिया जाता है।

अधिकतर pc में ग्राफिक कार्ड की प्रोसेसिंग का काम cpu के पास ही होता है। अगर आप अपने पर्सनल कामों के लिए इसका उपयोग करते हैं तो आपको अलग से ग्राफिक कार्ड लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। परंतु यदि आप Video Editing, और gaming जैसे high graphics वाले काम करते हैं। तो फिर आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में अलग से ग्राफिक्स कार्ड लगाना ही पड़ेगा। क्योंकि inbuilt graphic card के पास प्रोसेसिंग करने के लिए अपनी Ram व processor नहीं होती है। तो हमें ग्राफिक कार्ड लगाना ही पड़ता है।

कंप्यूटर और लैपटॉप में आप यह ग्राफिक कार्ड आप अपने हिसाब से लगा सकते हैं। क्योंकि कंप्यूटर और लैपटॉप में अलग से ग्राफिक कार्ड लगाने के लिए स्लॉट दिए जाते है। जो कि बहुत आसान होता है।

ग्राफिक कार्ड को कुछ अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे  - video card, video controller, display adapter, graphics adapter आदि। अब आप समझ गए होंगे कि ग्राफिक कार्ड किसे कहते हैं।

ग्राफ़िक कार्ड के प्रकार -(types of graphic card in hindi) -

ग्राफिक कार्ड मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं।
(●) Integrated-
 बहुत सारे user के द्वारा अपने कंप्यूटर में integrated cards का उपयोग किया जाता है। इन्हें हम on-board  ग्राफिक कार्ड भी कहते हैं। क्योंकि यह stundard motherboard के साथ पहले से inbuilt होकर आते हैं। अगर आप नया कंप्यूटर लेने जा रहे हैं तो आपकी कोशिश यह होना चाहिए कि उसमें पहले से ही integrated ग्राफिक कार्ड मौजूद हो। आपको अलग से ग्राफिक कार्ड लगाने की जरूरत ना पड़े

(●) AGP -
इस तरह के ग्राफिक कार्ड और PCI ग्राफिक कार्ड में ज्यादा अंतर नहीं है। AGP cards अपनी बेहतर speed के कारण की PCI तुलना में बहुत बेहतर थे। लेकिन जब से PCI-E card का उपयोग किया जाने लगा तब से यह कम उपयोग किए जाते हैं। इनका उपयोग केवल पुराने सिस्टम पर ही किया जाता है|

(●)PCI -
इस ग्राफिक कार्ड को आपके कंप्यूटर में उपयोग करने के लिए मदरबोर्ड के PCI Slots में लगाया जाता है। लेकिन अब मदरबोर्ड में इनका उपयोग कम किया जाता है। अगर आपके पास एक पुराना सिस्टम है तो आप उसे अपग्रेड करने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं।

(●)PCI - Express -
यह सबसे नया और advance graphics cards है। इनकी क्षमता दूसरे ग्राफिक कार्ड की तुलना में बहुत ज्यादा होती है। उदाहरण के लिए PCI ओर AGP की क्षमता 1x, 2x और 4x तक होती है। लेकिन PCI - Express को 16x तक accelerated किया जा सकता है। यदि आप अपने कंप्यूटर में High Performance चाहते हैं तो फिर आपको PCI-E ग्राफिक कार्ड का उपयोग करना चाहिए।

ग्राफ़िक कार्ड के प्रमुख भाग -

ग्राफ़िक कार्ड के कई भाग (Components) होते है। जो graphics processing में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यहाँ पर हम आपको ग्राफ़िक कार्ड के महत्वपूर्ण भाग के बारे में बताएंगे। जो कि ग्राफ़िक कार्ड के लिए उपयोगी है।

(●) GPU- यह ग्राफ़िक कार्ड का महत्वपूर्ण भाग होता है। GPU का पूरा नाम Graphics processing unit होता है। जिसका मुख्य कार्य ग्राफ़िक्स की ओरोसेसिंग करना हॉट है।
(●) VRAM - इसका पूरा नाम Video RAM है। जिसे  video memory भी कहते है। इसका कार्य ग्राफ़िक डाटा को store करना होता है। जिससे GPU उसे प्रोसेस कर पाए।
(●) VRM - Voltage regulator module किसी ग्राफ़िक कार्ड के लिए लगी एक main circuit होती है। जिसका मुख्य कार्य सभी पार्ट्स को power supply करना होता है।
(●) FAN - इसका उपयोग ग्राफ़िक कार्ड के सभी पार्ट्स को cool यानी ठंडा रखने के लिए किया जाता है। हालांकि कई में heat sink का उपयोग भी किया जाता है।

ग्राफ़िक कार्ड के फायदे। -

ग्राफिक कार्ड का उपयोग करने के निम्न फायदे हैं।
(●) इसका उपयोग करने से आपको अपने pc( personal computer) पर्सनल कंप्यूटर की performance बेहतर दिखाई देगी। क्योंकि इसमें अलग से कार्ड लगाने पर ग्राफिक्स से संबंधित सभी कार्य इसके पास आ जाते हैं।
(●) यहां से कंप्यूटर की ग्राफिक क्वालिटी को काफी बेहतर कर देते है। अगर आप हार्ड ग्राफिक game या movie के शौकीन है तो भी आपको उनका उपयोग करना ही चाहिए।
(●) यह आपको बेहतर gaming experience देता है।
(●) इसका उपयोग करके आप अपने कंप्यूटर में अच्छी क्वालिटी में image, video, game का मजा ले सकते हैं। (●) एक  integrated ग्राफिक की तुलना में dedicated cards बेहतर driver support और compatibility देता है।
(●) ग्राफिक कार्ड का उपयोग करने पर आप मॉनिटर को एक set up से नियंत्रित कर पाते हैं।

कंप्यूटर के लिए कोन सा ग्राफ़िक कार्ड अच्छा है। -

हम जानते हैं कि सब कंप्यूटर का specification और purpose एक नहीं होता है। हम सभी अपनी जरूरत के हिसाब से कंप्यूटर और लैपटॉप खरीदते हैं। अगर आपको बेहतर performance वाला कंप्यूटर सिस्टम चाहिए तो इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में best GPU system इंस्टॉल करना होगा। तो चलिए जानते हैं कंप्यूटर के लिए कौन सा ग्राफिक कार्ड अच्छा होगा।
(1) Gaming - अगर आप game खेलने के शौकीन हैं और आप gaming leptop खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके कंप्यूटर में RAM Processor के साथ-साथ GPU System भी high configuration का होना चाहिए। जिससे आप कोई सा भी game आराम से खेल सके। यहां पर हम आपको best gaming graphics cards के कुछ नामों के बारे में बता रहे हैं।
(●) Geforce GTX Series
(●) Geforce RTX Series
(●) Nvidia Titan
(●) AMD Rahein R5,R7,TO and RX Series
(●) AMD Radeon RX Vega
(●) Cloud Gaming

(2) Cloud Gaming -  इन्हें हम gaming as a services के नाम से भी जानते हैं। अगर आप purpose से लैपटॉप खरीदना चाहते हैं जैसे- Cloud gaming के लिए तो आपके सिस्टम में इन GPU ओर video card का होना जरूरी है।
(●) Nvidia Grid,      (●) Radeon SKY

कंप्यूटर में ग्राफ़िक कार्ड कैसे देखे। -

अगर आप ने नया कंप्यूटर लिया है और आप उसमें देखना चाहते हैं कि ग्राफिक कार्ड इंस्टॉल है या नहीं तो इसके लिए आप हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
(●) सबसे पहले आप अपना कंप्यूटर सिस्टम कोopen करें।फिर आपको my computer या This pc पर mouse cursor ले जाकर Right button से क्लिक करें।
(●) इसके बाद आपको यहां ऊपर Mange option दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
(●) उस पर क्लिक करने के बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर new windows tap open होगा। यहां पर आपको Device Manager Option पर क्लिक करिएगा।
(●) फिर आपको यहां पर Device Manager Open होने के बाद यहां आपको Display Adopter Option पर क्लिक करना है।
(●) आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपको दिख जाएगा की आपके कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड इंस्टॉल है या नहीं।

आप इस तरह से अपने कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड को चेक कर सकते हैं।

ग्राफ़िक कार्ड का निर्माण करने वाली कंम्पनिया। -

ग्राफ़िक कार्ड का निर्माण करने वाली निम्न कंम्पनिया है।
(●) Nvidia
(●) Intel
(●) AMD
(●) Gigabyte
(●) Zotac
(●) Asus
(●) Sapphire
(●) EVGA

Conclusion-

आज इस पोस्ट में हमने आपको ग्राफ़िक कार्ड किसे कहते है। तथा यह कितने प्रकार के होते है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को ग्राफ़िक कार्ड किसे कहते है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है या आप हमारी इस पोस्ट से असंतुष्ट है। या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है या इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन मे है तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।

ओर यदि आपको हमारी पोस्ट ग्राफ़िक कार्ड किसे कहते है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए।ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social network site's पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।

अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।






AD

2 Comments

Previous Post Next Post
AD