हेलो दोस्तो तो कैसे है, आप लोग। आज हम आपको बताने वाले है कंप्यूटर को कैसे formate किया जाता है। दोस्तो कई बार हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप में किसी दूसरे व्यक्ति का डाटा pendrive की सहायता से डालने पर कंप्यूटर या लैपटॉप में वायरस आ जाता है। जिसकी वजह से हमारा कंप्यूटर बहुत धीरे काम करता है। या फिर slow हो जाता है। ऐसे में हमे अपने कंप्यूटर से data हटाना थोड़ा मुश्किल काम लगता है। हम अपने कंप्यूटर से data को हटा देते है तो भी हमारा कंप्यूटर धीरे काम करता है। तब ऐसी situation में हम अपने कंप्यूटर को format करना पड़ सकता है। जिससे हमारा सारा डाटा डिलीट होने का खतरा बना रहता है।
दोस्तों जैसा कि आपको और हमें पता है, अगर हमे कंप्यूटर को फॉर्मेट करना नहीं आता है, तो हम बाजार जाकर किसी भी कंप्यूटर shop वाले से हमारे कंप्यूटर को फॉर्मेट करवाते हैं। और वह हमसे कंप्यूटर फॉर्मेट करने का चार्ज है या पैसे लेता है। लेकिन दोस्तों अब आपको मार्केट जाकर कंप्यूटर फॉर्मेट करवाने की कोई जरूरत नहीं है।
हम आपको इस पोस्ट में कंप्यूटर और लैपटॉप को कैसे फॉर्मेट किया जाता है, इसकी जानकारी देंगे। अगर आप भी कंप्यूटर कैसे फॉर्मेट किया जाता है, यह जानना चाहते हैं, और सीखना चाहते हैं, तो आप हमारी पोस्ट को आखिरी तक पढ़ते रहिए। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।
Computer format कैसे करे -
कंप्यूटर और लैपटॉप को फॉर्मेट करने का एक ही तरीका होता है। लेकिन अगर आप समझ रहे हैं, कि कंप्यूटर को फॉर्मेट करना आसान है, तो मैं आपको बता देता हूं कंप्यूटर को फॉर्मेट करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इसके लिए आपको कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत जरूरी है। तभी आप कंप्यूटर को फॉर्मेट कर पाओगे। लेकिन कंप्यूटर को फॉर्मेट करने के लिए आपके पास कुछ चीजों का आवश्यकता होती है, जो हम आपको यहां पर नीचे बता रहे हैं।
Computer format करने के लिए जरूरी चीजें -
(1) कंप्यूटर फॉर्मेट करने के लिए आपके पास windows setup होना चाहिए।
(2) आपके पास bootable CD या Bootable Pendrive होना चाहिए।
(3) कंप्यूटर या लैपटॉप के C Drive format करने के लिए windows operating system ISO File की जरूरत होती है।
Computer format कैसे करे -
कंप्यूटर को फॉर्मेट करने के लिए आप नीचे बताए जा रहे स्टेप को फॉलो करें।
(1) Restart करे कंप्यूटर को - सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को restart कर ले।और फिर इसे ओपन कर ले। यहां पर ध्यान देने वाली बात है, कि अपने-अपनी file और data का बैकअप कर लिया है कि नहीं। क्योंकि आप C Drive को फॉर्मेट करने वाले हैं।
(2) Boot Key dabaye - अब आप अपने कीबोर्ड पर Boot Key (12)को दबाएं, और तब तक दबाना है, जब तक आपके कंप्यूटर में Boot Menu ना खुल जाए। ध्यान रहे सभी कंप्यूटर के Boot Key अलग-अलग होते हैं। आप इंटरनेट पर सर्च करके देख सकते हैं।
(3) Boot Device dale - अब आप कंप्यूटर में Boot Device यानी Bootable CD या Bootable pendrive को डाले। जैसे ही आप Bootable Device डालेंगे आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा। और आपको इसमें Boot Device CD/pendrive सिलेक्ट करने को कहेगा।
(4) Select Boot Device - अब आपको यहां Boot Device पर सिलेक्ट करना है। CD/pendrive को सिलेक्ट करने के बाद आप window 7,8 का Bootable Disc CD Drive में insert कर ले।
(5) Press Any Key - जैसे ही आप सिलेक्टBoot Device सिलेक्ट करोगे तो आपका कंप्यूटर दोबारा Restart होने लग जाएगा। और आपकी पूरी कंप्यूटर स्क्रीन ब्लैक हो जाएगी। आपको यहां पर जल्दी से कोई सी भी key को दबाना है।
(6) Select Windows - अब आप यहां पर windows 7 या जिस windows में आप कंप्यूटर को फॉर्मेट करना चाहते वह सिलेक्ट कर ले। हम यहां पर windows 7 को formate करने का तरीका बता रहे हैं, इसलिए इसे सिलेक्ट किया है।
(7) Select Windows Language - आपको यहां पर जिस भी लैंग्वेज में अपने कंप्यूटर को उपयोग करना है, उसे सिलेक्ट करें। आपको यहां पर English सिलेक्ट करना है। और USA को सिलेक्ट करें। और country india को सिलेक्ट कर ले। अब आप Next पर क्लिक करें, इसके बाद आपको Install Now ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
(8) Click Install Now - जैसे ही आप install now पर क्लिक करोगे, आपको यहाँ पर 2 option दिखाई देंगे।
(9) Select Custom - आपको यहाँ पर 2 option दिखाए जाएंगे। तब आपको यहां पर Custom पर क्लिक करना है।
(10) Select Drive and Format - जैसे ही आप custom पर क्लिक करोगे, तो आपके कंप्यूटर में जो भी Hard-Disk Partition है वह दिख जाएंगे। उसके बाद आपको वह drive सेलेक्ट करना है, जिसमें windows install है। इसके बाद आपको यहां पर format पर क्लिक करना है। format पर क्लिक करते ही आपको confirmation के लिए ok पूछा जाएगा। आपको ok पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप ok पर क्लिक करोगे आपके कंप्यूटर से windows format हो जाएगा। मतलब आपका कंप्यूटर format हो जाएगा।
(11) Select Format Drive - जैसे ही आप Drive format हो जाएगा उसके बाद आपको उसी ड्राइव में विंडोज install करना होगा। तो इसके लिए आपको format drive को सेलेक्ट करना होगा। और Next पर क्लिक करना होगा। तब आपका windows install होना शुरू हो जाएगा।
(12) Wait Windows Installation - जैसे ही आप drive को सेलेक्ट करके next पर क्लिक करोगे तो आपके कंप्यूटर windows install होना शुरू हो जाएगा। यहाँ पर आपको थोड़ा समय लगेगा। और बीच मे कंप्यूटर 1 से 4 बार restart होगा। ऐसे में आपको घबराना नही है। आपको पूरी प्रोसेस खत्म होने तक wait करना है। जैसे ही कंप्यूटर में setup पूरी तरह install हो जाएगा तो इसके बाद आपको अपना कंप्यूटर setup करना होगा। इसके लिए आपको कंप्यूटर में जो जो स्टेप बताये जाए उन्हें फॉलो करते जाना है।
तो दोस्तो यह थी कंप्यूटर को format करने की पूरी प्रोसेस। आप इन step को फॉलो करके अपने computer को आसानी से format कर सकते है।
Device Driver क्या है -
Device Driver एक तरह से software होता है। जो कंप्यूटर से जुड़े सभी हार्डवेयर को सही तरीके से चलाने में सहायता करता है। इसे साधारण भाषा मे लोग कंप्यूटर के उपकरण को चलाने वाला भी कहते है।
अगर किसी कंप्यूटर में कोई नया उपकरण जैसे- प्रिंटर, कीबोर्ड, स्कैनर, माउस आदि को जोड़ा जाए तो उसमें उस उपकरण का सही ड्राइवर होना चाहिए। ताकि नया उपकरण सही से कम कार सके। अगर आपने देखा हो तो जब कोई नया उपकरण खरीदते है, तो उसमें आपको एक CD या DVD दिया जाता है। उसमें उस उपकरण का ड्राइवर भी होता है। जब तक आप उस ड्राइवर को अपने कंप्यूटर में install नही करोगे, तब तक आपका उपकरण सही से काम नही करेगा। अब तो आप समझ ही गये होंगे हमारे कंप्यूटर में ड्राइवर का होना कितना जरूरी है।
Conclusion -
हमने आपको आज computer ओर laptop को कैसे formate किया जाता है, इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ dout's लगे या फिर इसमें कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमें comment करके जरूर बताएं।
ओर अगर आपको हमारी पोस्ट कंप्यूटर ओर लैपटॉप को कैसे फॉर्मेट करे। hindi में अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook ओर Social Media Sites पर शेयर करे। और इस जानकारी को दूसरे लोगो तक पहुँचाने में हमारी मदद करे।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।