AD

Typing Speed को कैसे बड़ाये. in hindi

ADvk

हैलो दोस्तों तो कैसे हैं आप लोग। क्या आप अपनी Typing Speed को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये है। हम आपको यहां पर बताएंगे अपनी Typing speed कैसे बड़ाई जाये। 

दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं, आज के समय में कंप्यूटर का कितना ज्यादा उपयोग किया जाता है। चाहे कोई सा भी काम हो ऑनलाइन का हो, या स्कूल का हो, या फिर ऑफिस का हो, सब जगह पर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। 

अगर आप किसी कंपनी में जॉब करने के लिए जाते हैं, तो सबसे पहले आपको computer knowledge के बारे में ही पूछा जाता है। उसके बाद आपकी टाइपिंग स्पीड को देखा जाता है, ताकि आप कितनी स्पीड से कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं। अगर आपकी टाइपिंग स्पीड फास्ट ओर अच्छी होगी तो फिर आपको जॉब मिलना आसान हो जाता है। और अगर आपकी टाइपिंग स्पीड कम है, तो आपको प्रॉब्लम हो सकती है। 

आज के समय में जब हम किसी भी कंपनी में जॉब या नौकरी के लिए अप्लाई करने जाते हैं, तो वहां पर टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है। ताकि कंपनी यह देख सके, आपकी टाइपिंग करने की स्पीड क्या है। और आप काम को कितना फास्ट कर सकते हैं। इसलिए टाइपिंग स्पीड होना बहुत जरूरी हो जाती है। 

अगर आप भी अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ाना चाहते हैं, तो हमारे साथ आखरी तक बने रहे। हम यहां पर आपको टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उपयोग कर आप भी अपनी typing speed को बढ़ा सकते हैंं। और अपने काम करने की स्पीड को और ज्यादा फास्ट कर सकते हैं। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं। 

Typing Speed क्यों बड़ाई जाये -

दोस्तों आज के समय में ज्यादातर काम कंप्यूटर पर ही किया जाता है। हमें किसी भी कंपनी, या फिर स्कूल, या ऑफिस में जॉब के लिए अप्लाई करना होता है, तो सबसे पहले हमसे कंप्यूटर नॉलेज और टाइपिंग स्पीड के बारे में ही पूछा जाता है। आज के समय में कोई सी भी govt job हो सब के लिए टाइपिंग स्पीड जरूरी होती है। govt job पाने के लिए हमें सबसे पहले CPCT exam देना होती है।  जिसमें हमारी टाइपिंग स्पीड का टेस्ट होता है, और हमें इस टेस्ट को पास करना होता है। इसके अलावा अगर हम किसी online पर काम कर रहे हैं, तो हमें कोई सा भी काम बहुत फास्ट करना होता है। अगर हम किसी स्कूल के एग्जाम पेपर बना रहे हैं तो भी हमारी टाइपिंग स्पीड अच्छी होना चाहिए  और अगर हम रोजाना कंप्यूटर का उपयोग करते है, तो फिर यह जानते ही है, कंप्यूटर में एक correct और fast typing कितनी जरूरी होती है। हम आपको यहाँ पर hindi और english दोनों मे fast typing करने के तरीको के बारे मे बतायेंगे। 

Typing Speed कैसे बड़ाये -

जैसा कि हम सब जानते हैं, आज के समय में Facebook, what's app, Instagram या फिर कोई दूसरी social media site's का कितना ज्यादा उपयोग किया जाता है। अगर आप भी अपने कंप्यूटर में इन सोशल साइट्स का उपयोग करते हैं, तो आपकी टाइपिंग स्पीड में काफी ज्यादा इंप्रूवमेंट या सुधार देखने को मिलेगा। 

Key Board को बिना देखे टाइप करे -

आपको टाइपिंग स्पीड बढ़ाना है, तो फिर आपको कीबोर्ड को बिना देखे ही टाइपिंग करना चाहिए। जब आप अपनी finger को कीबोर्ड पर सेट कर लेते हैं, तब आपको बिना कीबोर्ड को देखे ही टाइपिंग करना चाहिए। आपका फोकस केवल आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर ही होना चाहिए। 

Key Board की साइज को याद करके -

कीबोर्ड की साइज को याद करके भी आप अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं  इसके लिए आपको अपने कीबोर्ड को अच्छे से समझना होगा। और हर एक key को अपने दिमाग में सेट करना होगा, कि कौन सी key कहां पर है। जब सब key के बारे में आप जान जाओगे तो आपकी टाइपिंग स्पीड अपने आप बढ़ने लगेगी। 

Key Board पर हाथों को सही से रखे -

अगर आप टाइपिंग स्पीड बढ़ाना चाहते हैं, तो फिर आपको अपने हाथों को कीबोर्ड पर सही तरीके से रखने होंगे। आप जब टाइपिंग करते समय अपने हाथ कीबोर्ड पर सही तरीके से रखोगे तो फिर आपकी टाइपिंग स्पीड में बहुत ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। 

Practice करके -

आप रोजाना प्रेक्टिस करके भी अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं। आपको केवल हमेशा प्रैक्टिस करते रहना होगा। 

Typing goal set करके -

अच्छी टाइपिंग स्पीड के लिए आपको एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा, कि आपकी टाइपिंग स्पीड कितनी होना चाहिए। अगर आपको अपने टाइपिंग स्पीड के लक्ष्य को पाने में समय लग रहा है, और आप फेल हो रहे हैं, तो आप लगातार प्रैक्टिस करते रहिए। लगातार प्रैक्टिस करते रहने से आपकी टाइपिंग स्पीड बहुत ज्यादा अच्छी हो जाएगी। और आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाओगे। 


Online Typing करके स्पीड को कैसे बड़ाये -

इंटरनेट पर आज के समय में ऐसी बहुत सारी वेबसाइट मिल जाएगी, जिनका उपयोग करके आप आसानी से अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। 

आप online टाइपिंग करके अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको online typing test website को ओपन करना होता है। इन वेबसाइट की सहायता से आप आसानी से अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। 

Online typing test करने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें। 

Step 1- सबसे पहले आप www.Typing Test.Com की साइट पर जाएं और इस ओपन करें। 

Step 2- अब आप यहां पर अपने हिसाब से time को सेट कर ले। 

Step 3- अब यहां पर आप अपनी मर्जी के मुताबिक एक option को चुन ले, टाइपिंग करने के लिए। 

Step 4- अब आप start typing test पर क्लिक करें। 

Step 5- यहां पर आपके सामने एक पेज ओपन होगा। आप यहां पर online typing शुरू कर सकते हैं। 

Online Typing Game खेलकर - 

अगर आपको टाइपिंग करने में बोरिंग लगता है, तो आप अपने मजे के लिए online typing game का भी उपयोग कर सकते हैं। गेम में आपको कीबोर्ड पर जितने भी वर्ड होते हैं, अल्फाबेट के वह सब दिखाएंगे, और आप आराम से मजे लेकर भी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं। 

Offline Typing करके स्पीड बड़ाये - 

आपके पास नेट नहीं है, या फिर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन की प्रॉब्लम होती है, और आप अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप offline भी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। बस आपको अपने कंप्यूटर में टाइपिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा। आपको इंटरनेट पर बहुत सारे टाइपिंग सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे, जिन्हें आप इंस्टॉल करके टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं। हम आपको यहां पर बेस्ट टाइपिंग सॉफ्टवेयर के बारे में बता रहे हैं। 

Typing Master - यह एक बेस्ट एंड पॉपुलर टाइपिंग सॉफ्टवेयर है। इसका उपयोग करने के लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती है। केवल अपने कंप्यूटर में इसे इंस्टॉल करना होता है। इस सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर में इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन कर ले, फिर यहां पर टाइपिंग करने के लिए आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप यहां पर किसी भी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करके start पर क्लिक कर दें। आपकी टाइपिंग स्टार्ट हो जाएगी। इस सॉफ्टवेयर में टेस्ट की सुविधा भी है, जहां पर आप टेस्ट भी दे सकते हैं। और आपकी टाइपिंग स्पीड कितनी है, यहां भी देख सकते हैं। 

Coaching Center -

दोस्तों अगर आप ऑफलाइन और ऑनलाइन टाइपिंग करके भी अपनी स्पीड बढ़ा पा रहे हैं, तो फिर आप कोचिंग क्लासेस लेकर भी अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। यहां पर आप आसानी से अपनी टाइपिंग स्पीड को बड़ा पाओगे। 

दोस्तों यह थे कुछ आसान से तरीके जिनका उपयोग करके आप अपनी टाइपिंग स्पीड को आसानी से बढ़ा सकते हैं। 

Conclusion -

दोस्तों आज हमने आपको इस पोस्ट में Typing Speed कैसे बढ़ाए। इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपको हमारी पोस्ट में कुछ dout's लगे और इसमें कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

और अगर आपको हमारी पोस्ट typing speed को कैसे बढ़ाएं, हिंदी में अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ what's app group, facebook और दूसरी social media site's पर शेयर करें। 

अभी के न् इसलिए बस इतना ही मिलते हैं, अगले पोस्ट में। 

हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो। 

AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD