AD

कंप्यूटर में windows को कैसे install करे। in hindi

ADvk

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप लोग। क्या आप जानते हैं कंप्यूटर में New Windows को कैसे install किया जाता है। अगर आपको नहीं पता है, तो आज हम आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं किसी भी कंप्यूटर में और लैपटॉप में New Windows को कैसे install किया जाता है। 

दोस्तों अक्सर आपने यह तो देखा ही होगा, जब हम बाजार से नया कंप्यूटर या लैपटॉप लाते हैं, तो शुरू में तो वह बहुत अच्छे से काम करता है। लेकिन जैसे-जैसे वह पूराना होने लगता है, तो वह धीरे-धीरे काम करने लगता है। वह slow चलने लगता है, या फिर hang होने लग जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमारे कंप्यूटर में वायरस आ जाता है। ऐसे situation में हम अपने कंप्यूटर को फॉर्मेट करते हैं, जिससे वह पहले की तरह एकदम फास्ट और अच्छा चलने लग जाता है। या फिर हम अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में एक नया विंडोज़ इंस्टॉल कर लेते हैं, जिसकी वजह से हमारा पूरा कंप्यूटर सिस्टम नया हो जाता है। 

दोस्तों अगर आप किसी online पर काम करते हैं, और ज्यादा से ज्यादा समय तक कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो आपने देखा होगा कि आपका कंप्यूटर स्लो या हैंग होने लग जाता है। और कभी-कभी तो इतना ज्यादा slow हो जाता है, कि आप गुस्से में कंप्यूटर को फॉर्मेट कर देते हैं। या फिर नया विंडो इंस्टॉल कर लेते हैं। 

अगर आपको कंप्यूटर में windows install करना आता है, तो आप बड़ी ही आसानी से अपने कंप्यूटर सिस्टम को नया बना लेते हैं। जिससे कंप्यूटर और लैपटॉप हैंग होता है। आज के समय में भी बहुत सारे ऐसे भी कंप्यूटर यूजर्स हे जो कंप्यूटर का उपयोग तो करते हैं, लेकिन उन्हें कंप्यूटर में विंडो इंस्टॉल करना नहीं आता है। जिससे उनका कंप्यूटर ज्यादा हैंग होने लगता है। और ऐसे में वह बाजार जाकर कंप्यूटर में विंडोज़ इंस्टॉल करवाते हैं। और उन्हें विंडोज़ इंस्टॉल करवाने के लिए पेमेंट करना पड़ता है

लेकिन दोस्तों हम यहां पर आपको किसी भी कंप्यूटर और लैपटॉप में windows को कैसे install किया जाता है, इसकी जानकारी देंगे। जिससे आपको कंप्यूटर में इंस्टॉल करवाने के लिए कही भी नहीं जाना पड़ेगा। आप भी जानना चाहते हैं कंप्यूटर में विंडो कैसे इंस्टॉल किया जाता है, तो हमारे साथ अंत तक बने रहे। तो चलिए आप बिना देर किए शुरू करते हैं। 

Computer मे window क्यों install किया जाता है -

दोस्तों कंप्यूटर में window install करने का मुख्य कारण होता है, हमारे कंप्यूटर का slow या hang हो जाना। यह वायरस के कारण होता है। जिसकी वजह से हमारा कंप्यूटर बहुत धीरे काम करता है। और हमारा काम भी time पर नही ही पता है। ऐसी situatuon में हम नए विंडो को इंस्टॉल करते है। जिसकी वजह से हमारा कंप्यूटर दोबारा सही से काम करना चालू कर देता हैं। लेकिन दोस्तो कंप्यूटर में नया windows install करने के लिए हमारे पास एक bootable cd/dvd और pendrive की आवश्यकता होती है। तभी हम कंप्यूटर में विंडोज को install कर पाएंगे। 

Windows install  करने के लिए आवश्यक requirements-

किसी भी कंप्यूटर में windows install करने के लिए यह requirement का होना आवश्यक है। 

(1) सबसे पहले आप जिस भी window को install कर रहे है, उसकी  cd होना चाहिये। या फिर आपके पास एक Bootable pendrive होना चाहिये। 

(2) अगर आप laptop में windows को install कर रहे है, तो आपके लैपटॉप की बैटरी 75% होना चाहिये।  

(3) अगर आप कंप्यूटर में windows को install कर रहे है, तो आपके कंप्यूटर की Hard-Disk में कम से कम 20 GB space होना चाहिये। 

(4) Window install karte samay paower connection off nhi hona chahiye. 

Computer ओर Laptop में windows कैसे install करे -

Window को install करने के लिए अप हमारे द्वारा बताये गए step को फॉलो करें।

Step 1 - सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में bootable pendrive या cd/dvd डाले। ओर Boot को सेलेक्ट करे। अगर आप यहाँ पर cd के द्वारा कंप्यूटर या लैपटॉप में windows डाल रहे है, तो आपको Boot सेलेक्ट करने की कोई आवश्यकता नही है। और अगर आप bootable pendrive की सहायता से windows डाल रहे है तो फिर आपको Boot सेलेक्ट करना होगा। इसके लिए आप अपने keyboard पर F12 press करे। ओर boot को सेलेक्ट करे। 

Step 2 - जैसे ही आप F12 press करोगे तब आपको Boot option में जाकर Boot को सेलेक्ट करना है। और Save करके exit कर देना है। 

Step 3 - Exit करने के बाद आपका कंप्यूटर Restart होगा। उसके बाद आपके सामने ब्लैक स्क्रीन पर कुछ ऐसा लिखा हुआ दिखाई देगा। (press any key to boot form cd our dvd).  आपको यहाँ पर keyboard पर कोई सा भी बटन दबाना होगा। 

 

यह पर आपका windows install होना शुरू हो जाएगा। 

Step 4 - अब यहाँ पर आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर blue screen दिखाई देगी। यहाँ पर आपको language ओर time सेट करना है। और फिर Next पर क्लिक करना है। 

Step 5 - अब यहा पर आपके सामने blue screen पर install का option आ जायेगा। यहाँ पर आपको Install Now पर क्लिक करना है।  

Step 6 - आप यहां पर आपको second वाले custom option को सेलेक्ट करना है। 

Step 7 - आप यहाँ पर आपके सामने drive का option दिखायेगा। अगर आप यहाँ पर नए Hard Disk में windows को install कर रहे है, तो केवल आपको एक ही partition दिखायेगा। ओर अगर आप पुराने windows में ही नया windows install कर रहे है, तो फिर आपने पहले जो partition बनाये है वह भी दिखाई देंगे। अब यहाँ पर उस partition को सेलेक्ट करे जिसमे सबसे ज्यादा storage हो। और फिर Next पर क्लिक कर दे। 

लेकिन Next पर क्लिक करने से पहले आपके hard disk में पहले से windows install है तो उसे डिलीट कर दे। window डिलीट होने के बाद ही आप Next पर क्लिक करे। 

Step 8 - अब यहाँ पर आपकी windows install होना शुरू हो जाएगी। यहाँ पर कुछ time लगेगा। और अगर इस बीच मे कंप्यूटर restart हो तो घबराने की कोई जरूरत नही है। 

Step 9 - Windows installation कम्प्लीट होने के बाद आपको सेटिंग में Express setting या फिर customize दोनो में से किसी एक को सेलेक्ट करना है। 

Step 10 - अब यहाँ पर आपकी windows successfully install हो चुकी है। अब आपको यहाँ पर basic सेटिंग करना है। जैसे- email ओर password डालना है। और फिर आप next पर क्लिक कर दे। आपका  windows चालू हो जाएगा। 

 दोस्तो इस तरह से आप अपने कंप्यूटर ओर लैपटॉप में windows को install कर सकते है। 

मुझे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी। 

Conclusion -

दोस्तो हमने आज आपको  कंप्यूटर और लैपटॉप में window कैसे install किया जाता है। इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको अभी भी हमारी post में कुछ dout's लगे तो आप हमें कमेंट्स करके जरूर बताएं। 

ओर अगर आपको हमारी पोस्ट कंप्यूटर में windows कैसे install करे। हिंदी में अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook ओर Social Media Site ओर शेयर करे। और इस जानकारी को दूसरे लोगो तो पहुचाने में हमारी मदद करे। 

हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो। 

AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD