AD

कंप्यूटर मे antivirus कैसे install करे।

ADvk

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप लोग।  दोस्तों जैसा कि हम सब को पता है, कंप्यूटर के लिए antivirus कितना ज्यादा important हो गया है। कंप्यूटर को किसी भी वायरस से सुरक्षित रखने के लिए हम एंटीवायरस को खरीदते हैं, या एंटीवायरस का उपयोग करते हैं, या फिर किसी भी फ्री वाले एंटीवायरस को install करते हैं। अगर हमारे कंप्यूटर में एंटीवायरस नहीं होता है, तो हम कितनी सारी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। जैसे- कंप्यूटर या लैपटॉप हैंग होने लगता है, हमारा कंप्यूटर परफॉर्मेंस slow काम करना चालू कर देता है, जिसकी वजह से हमारे कंप्यूटर की बहुत सारी फाइल automatically डिलीट होने लगती हैं। बिना एंटीवायरस के कंप्यूटर पर काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। हमारे कंप्यूटर में एंटीवायरस install करने का मुख्य कारण वायरस होता है। वायरस की वजह से ही हमारा कंप्यूटर सही से काम नहीं कर पाता है। 

हमारे कंप्यूटर पर एक अच्छा वाला एंटीवायरस नहीं होता है, तो वायरस हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप पर कभी भी हमला (attack) कर सकता है। 

दोस्तों अगर आप भी जानना चाहते हैं, कंप्यूटर में antivirus कैसे install करें। और कौन सा एंटीवायरस कंप्यूटर के लिए सही होता है।तो आप हमारे साथ आखरी तक बने रहे। हम आपको एंटीवायरस कैसे इंस्टॉल करें इसके बारे में बताने वाले हैं। लेकिन इससे पहले यह जान लेते हैं, वायरस क्या होता है। ताकि आपको एंटीवायरस के बारे में सही से जानकारी मिल सके। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं। 

Virus क्या होता है -

वायरस एक harmful (Nuksan dayak) code या packet होता है। जो हमारे कंप्यूटर में पहुंचकर Hard Disk, File, System, Disk Drive को खराब करता है। यह हमारे कंप्यूटर में CD या DVD, pendrive, chip, unwanted application, game और किसी सॉफ्टवेयर को जब हम install करते हैं, तब यह हमारे कंप्यूटर में आ जाता है। वायरस आने के मुख्य कारण होता है, जब हमारे कंप्यूटर में cd, dvd, या pendrive की सहायता से डाटा ट्रांसफर करते हैं, तब इसके आने के बहुत ज्यादा चांस हो जाते हैं। कंप्यूटर में वायरस होने के कारण हमारा कंप्यूटर बहुत धीरे काम करने लगता है। इसलिए कंप्यूटर को वायरस से बचाने के लिए एंटीवायरस को इंस्टॉल किया जाता है। 

Antivirus क्या है -

दोस्तो antivirus कंप्यूटर के लिए उस तरह होता है, जैसे कि हम बीमार होने पर medicines लेते है। कंप्यूटर को virus से बचाने के लिए एंटीवायरस का उपयोग किया जाता है। जब कंप्यूटर में एंटीवायरस को इंस्टॉल किया जाता है, तो यहां कंप्यूटर में मौजूद वायरस को automatically सर्च करता है, और उन्हें डिलीट करने का काम करता है। अगर गलती से भी कोई वायरस हमारे कंप्यूटर में आ जाता है, तो एंटीवायरस उसे सर्च करके डिलीट कर देता है। और हमारे सिस्टम की सुरक्षा करता है। अगर आपके कंप्यूटर में एंटीवायरस इंस्टॉल नहीं है, तो आप मार्केट से अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस को इंस्टॉल करवा सकते हैं। हम किसी भी एंटीवायरस को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल कर सकते हैं। 

अगर आप बाजार से एंटीवायरस को खरीदते हैं, तो उसके लिए आपको पैसे देने होते हैं। आप महंगे एंटीवायरस नहीं खरीद सकते है, तो बहुत सारे एंटीवायरस फ्री भी होते हैं। जिन्हें आप डाउनलोड करके इंस्टॉल भी कर सकते हैं। हम यहां पर आपको Quick Heal Antivirus को कंप्यूटर में इंस्टॉल करने की मेथड को बताने वाले हैं। यह सबसे बेस्ट एंटीवायरस है। ऐसा नहीं कि  Quick Heal antivirus ही अच्छा है, सभी एंटीवायरस अच्छे होते हैं। लेकिन मुझे जितने भी एंटीवायरस है, उन सब में Quick Heal Total Security  best लगा है। इसलिए हम आपको Quick Heal antivirus install करने की मेथड बताने वाले हैं। 

Step 1- Quick Heal antivirus कंप्यूटर में इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले आपको इसे खरीदना होगा। इसके लिए सबसे पहले आप इसकी वेबसाइट पर जाएं। 


    Quick Heal download website


Step 2- अब इसे install करने के लिए Quick Heal के setup पर जाए। और माउस के right बटन पर क्लिक करे। फिर open पर क्लिक करें। जैसे ही आप ओपन पर क्लिक करोगे Quick Heal antivirus का सॉफ्टवेयर ओपन हो जाएगा। 

Step 3- जब installation प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगी, तब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक Licence information का from आएगा। आप यहां पर पहले " I Agree" पर क्लिक करें। फिर उसके बाद Next पर क्लिक करें। 

Step 4- अब यहां पर antivirus installations की प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगी। आपको यहां पर थोड़ा wait करना है। 

Step 5- Installation complete होने के बाद आपकी स्क्रीन पर installation successfully completed का मैसेज दिखाई देगा। 

Step 6- अब यहां पर आपको इसे activate करने के लिए एंटीवायरस प्रोडक्ट की (antivirus product key) का उपयोग करना होगा। जो आपको एंटीवायरस box में मिल जाएगी। 

Step 7- अब एंटीवायरस को install करने के लिए आप इसे open करें। और ओपन होने के बाद आप Register Now पर क्लिक करें। 

Step 8- अब आपसे यहाँ पर कुछ information पूछी जायेगी। जैसे की Name, Email id, Phone Number यह सब देने के बाद आप Next पर क्लिक कर दे। 

Step 9- Next पर क्लिक करने के बाद आपके सामने please enter product key का box ओपन होगा। यहां पर आप अपने एंटीवायरस की product key डालें, और Next पर क्लिक कर दें। 

Step 10- अब आपको यहां पर थोड़ा wait करना है। Wait करने के बाद अगर आपका एंटीवायरस active हो जाएगा, तो आपकी स्क्रीन पर Activation Successfully Completed का मैसेज दिखाई देगा। फिर आप अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का उपयोग कर सकते हैं। 

दोस्तों इस तरह से आप अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस को इंस्टॉल कर सकते हैं। और अपने कंप्यूटर को safe रख सकते हैं 

दोस्तों यह तो नहीं कहता हूं कि सभी एंटीवायरस को इसी मेथड से install किया जा सकता है। लेकिन लगभग इसी मेथड का उपयोग करके दूसरे एंटीवायरस को इंस्टॉल कर सकते हैं। क्योंकि सभी एंटीवायरस को इंस्टॉल करने के method एक जैसी नहीं होती है। सब में कुछ change होता है। 

Conclusion -

दोस्तों हमने आपको आज कंप्यूटर में antivirus को कैसे install किया जाता है। इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी अच्छी लगी होगी। और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ dout's लगे या फिर इसमें कुछ सुधार करने की जरूरत है, और आपको एंटीवायरस इंस्टॉल करने के बारे में कुछ और जानकारी पता है, जो हमने आपको यहां पर नहीं बताई है, तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

और अगर आपको हमारी पोस्ट कंप्यूटर में antivirus कैसे install करें। हिंदी में अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook और Social Media Site's पर शेयर करें। तथा इस जानकारी को दूसरे लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। 

हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो। 

AD

1 Comments

Previous Post Next Post
AD