हेलो दोस्तों कैसे हैं आप लोग। आज हम आपको बताने वाले हैं, मोबाइल में किसी भी App को Hide या छिपाया कैसे जाता है।
दोस्तो आज के समय में ज्यादातर लोग अपना काम मोबाइल पर ही करते हैं। हम मोबाइल में बहुत सारे ऐसे app को इंस्टॉल करते हैं, जिनका उपयोग हम अपना काम करने के लिए करते हैं। मोबाइल में बहुत सारे app ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हम दूसरों से छिपाकर भी रखते हैं। उन्हें हम किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करते हैं। क्योंकि इनमें हमारी personal details भी होती है। और जैसा कि हम सब जानते हैं, अभी के समय में गेमिंग का कितना ज्यादा क्रेज बढ़ गया है। हर एंड्रॉयड यूजर्स के पास कोई ना कोई सा गेम तो मिल ही जाता है। और अगर हमारे मोबाइल में गेम का app है, तो हम इसे भी छिपा या hide कर लेते हैं। क्योंकि बहुत सारे लोगों को गेम खेलना अच्छा लगता है। और अगर ऐसे में उनकी पसंद का गेम हमारे मोबाइल में मिल जाता है, तो वह बिना पूछे ही हमारे मोबाइल में गेम खेलने लग जाते हैं। और उस app का उपयोग करने लगते हैं।
हम हमारे मोबाइल में कुछ गैलरी को भी इंस्टॉल कर लेते हैं, जिनमें केवल हमारी पर्सनल फोटो और वीडियो होती है। जिन्हें हम दूसरे व्यक्ति से छुपा कर रखते हैं। हम जितने भी online काम या वर्क करते हैं, जैसे मूवी टिकट बुक करना हो, ट्रेन का टिकट, मनी ट्रांसफर करना हो, यह सब काम हम मोबाइल app की सहायता से ही करते हैं। इसीलिए हम अपने मोबाइल में ज्यादातर app को hide या फिर छुपा कर रखते हैं। ताकि हमारा डाटा सेफ या सुरक्षित रहे। दोस्तों हम अपने मोबाइल में किसी भी app को hide या छुपा सकते हैं। और उस app को hide करते समय उसमे पासवर्ड भी लगा सकते हैं। ताकि कोई गलती से भी उस app को देख भी ले तो वह उन्हें ओपन नहीं कर पायेंगे। और अगर वह उस app को खोलने की कोशिश भी करेंगे तो भी उसे open नहीं कर पाएंगे। क्योंकि हमने जो app hide किया है, उस पर हम पासवर्ड लगा देते हैं।
अगर आप भी अपने मोबाइल में किसी भी app को hide करना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।
Mobile me App kaise hide kare -
दोस्तो मोबाइल में app hide करना बड़ा ही आसान है। पिछले जो Android version आते थे, उनमें पहले से ही app hide करने का feature आता था। जिसकी सहायता से हम किसी भी app को hide कर सकते थे। लेकिन अभी के समय में जो new android version आ रहे हैं, उनमें अब app hide का फीचर देखने को नहीं मिलता है।
लेकिन दोस्तों android के कुछ new version में भी हमें app hide करने का फीचर देखने को मिल जाएगा। हम आपको यहां पर Redmi Note 9 Pro के मोबाइल में इस फीचर का उपयोग करके बताएंगे, कि किसी भी app को कैसे hide किया जाता है।
Step 1- सबसे पहले आप अपने मोबाइल की setting में जाए।
Step 2- अब आपको यहां पर Apps वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 3- यहां पर आपको App Lock का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
Step 4- अब आपको यहां पर Turn On वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 5- आपको यहां पर create a pattern करने का कहा जाएगा। मतलब आपको यहां पर अपना पासवर्ड बनाना है। तो आप जो भी pattern डालना चाहते हैं, उसे डाल दे। फिर आपको यहां पर दोबारा वही pattern डालना डालने को कहा जाएगा। जो आपने अभी डाला था। वही pattern डालें।
Step 6- Pattern डालने के बाद आप Next वाले बटन पर क्लिक कर दें।
Step 7- अब आप यहां पर Add वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। अगर यहां पर आप से अकाउंट बनाने को कहा जाए, तो आप अपना अकाउंट बना ले। या फिर अपनी पुरानी gmail यहां पर sign-in कर ले।
Step 8- अब आपको यहां पर Use App Lock वाला ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
Step 9- जैसे ही आप इस पर क्लिक करोगे फिर आपके सामने App Lock का ऑप्शन दिखाई देगा। तो आप यहां पर Hidden apps पर क्लिक करें।
Step 10- अब आपके मोबाइल में जितने भी app है, वह सब आपके सामने ओपन हो जाएंगे। आप यहां पर जिस भी app को hide करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट कर ले।
App सिलेक्ट करने के बाद आप बाहर आकर देख सकते हैं, आपने जिस app को hide किया था, वह आपको दिखाई नहीं देगा।
तो दोस्तों आप इस तरह से मोबाइल में किसी भी app को hide कर सकते हैं।
App को unhide कैसे करे -
App को unhide करने के लिए आपको पूरी यही प्रोसेस करना है। जो हमने आपको ऊपर बताई है। बस आपको आखरी में जहां पर आपने Hidden App पर क्लिक करके जिस app को hide करने के लिए on किया था, उसे off करना है। फिर आपका app unhide हो जाएगा।
App को कैसे hide करे -
दोस्तों अगर आपको मोबाइल में app hide करने का फीचर नहीं मिल रहा है, तो कोई बात नहीं। आप custom launcher का उपयोग करके भी अपने मोबाइल में app को hide कर सकते हैं। क्योंकि आपको custom launcher मैं किसी भी app को hide करने का फीचर मिल ही जाता है। हम आपको यहां पर नीचे कुछ ऐसे launcher बताने वाले हैं, जिसकी सहायता से आप किसी भी app को आसानी से hide कर सकते हैं।
(1) Apex Launcher
Step 1- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Apex Launcher को डाउनलोड कर ले।
Step 2- Download होने के बाद आप इसे install कर ले।
Step 3- जब App install हो जाए तो आप इसे open कर ले।
Step 4- अब आप Apex setting में चले जाए। या इस पर क्लिक करें।
Step 5- अब यहां पर बहुत सारे ऑप्शन ओपन होंगे। आप यहां पर Hidden App पर क्लिक करें।
Step 6- अब आप Add Hidden Apps वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 7- अब यहां पर आपके मोबाइल में जितने भी apps हैं, वह सब आपको यहां पर दिखाई देंगे। आप जिस भी app को hide करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें, या फिर उस app पर क्लिक करें। अब आपका app hide हो जाएगा। आप बाहर आकर देख ले आपका app hide हो चुका है।
अगर आपको app को unhide करना है, तो आपको पूरी यही प्रोसेस करना है। बस आपने लास्ट में जहां पर app को hide करने के लिए tick किया था, उसे हटा दें। अब यहां पर आपका app वापस unhide हो जाएगा।
तो दोस्तों आप इस तरह से किसी भी app को अपने मोबाइल में hide और unhide कर सकते हैं।
(2) Solo Launcher -
Step 1- सबसे पहले आप play store में जाकर Solo Launcher को सर्च करें। और फिर इसे install कर ले।
Step 2- Install होने के बाद आप इसे open कर ले।
Step 3- अब open होने के बाद आप menu में जाए।
Step 4- Menu मैं जाने के बाद आपको यहां पर Hide App का ऑप्शन दिखाई देगा। आप इस पर क्लिक करें।
Step 5- जैसे ही आप Hide App पर क्लिक करोगे, आपके सामने यहां पर वह सब app दिखाई देंगे जो आपके मोबाइल में install है।
Step 6- अब आप यहां पर उन app को सिलेक्ट कर ले, जिन्हें आप hide करना चाहते हैं। जैसे ही आप उस app पर hide करने के लिए tick लगाओगे आपका app hide हो जाएगा।
और अगर आप app को unhide करना चाहते हैं, तो आपने जहां पर app को hide करने के लिए tick लगाया था, उसे हटा दे।आपका app unhide हो जाएगा।
तो दोस्तों आप इस तरह से अपने मोबाइल में किसी भी app को hide और unhide कर सकते हैं।
दोस्तों हमें उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी अच्छी लगी होगी।
Conclusion -
दोस्तों आज हमने आपको इस पोस्ट में मोबाइल में किसी भी App को कैसे hide और unhide किया जाता है, इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपको अभी भी इस पोस्ट में कुछ dout's लगे, या हमारी पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है, तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
और अगर आपको हमारी पोस्ट मोबाइल में app कैसे hide करें, हिंदी में अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook और Social Media Site's पर शेयर करें।
Hamari post padhne ke liye dhanyvad aapka din shubh ho.
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।