हेलो दोस्तों कैसे हैं आप लोग। आज हम आपको MS Excel के बारे में जानकारी देंगे। आज के समय में कोई भी स्टूडेंट अपनी study के साथ-साथ कंप्यूटर कोर्स भी करता है। और वह कंप्यूटर कोर्स के साथ-साथ Microsoft Office भी सीखते हैं। और इसी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के अंदर है एक भाग जिसे MS Excel कहते हैं।
Ms Excel जिसका पूरा नाम Microsoft Excel है। ओर इसे हम Excel के नाम से भी जानते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के अंदर me excel एक ऐसा एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, जो बहुत इंपोर्टेंट और काम का है। यह एक spread sheet program है। जो आंकड़ों को Tabular Format फॉर्मेट में open, edit, calculate, create, share, print, और formatiny करने का कार्य करता है। अगर आप भी ms excel के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहिये। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं।
MS Excel क्या है -
Ms-excel का पूरा नाम Microsoft Excel है। और हम सभी से मुख्य रूप से Excel के नाम से भी जानते हैं। इसे Microsoft के द्वारा विकसित किया गया है, जो windows आधारित एक spread sheet program या सॉफ्टवेयर है। यह Microsoft Office के अंतर्गत आने वाले एप्लीकेशन में से है। यह एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसका निर्माण लेखा संबंधित कार्यों को करने के लिए किया जाता है। वह भी बिना किसी गलती के कम समय में और सफलता के साथ।
Ms Ecxel मुख्य रूप से ms-office का ही एक भाग है। यह ms office के प्रमुख एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे - ms power point, ms access, ms out look, ms excel, ms share point, ms word, ms one note, ms publisher, मे से एक है। यह ms program के समान windows के 32 bit ओर 64 bit ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें भी वह सभी सुविधाएं हैं जो बाकी ms office के सभी प्रोग्राम में होती है।
Ms Excel में spreadsheet बनाने के लिए दूसरी एप्लीकेशन के जैसे ही बेसिक फीचर उपलब्ध होते हैं। जिसमें rows और columns के रूप में cells के कलेक्शन arranged होते हैं। जिनमें डाटा को organiza और manipulate किया जाता है।
आज के समय में ms-excel का उपयोग हर जगह जैसे ऑफिस, बैंक, स्कूल या कोई सी छोटी सी दुकान या शॉप हो सब जगह पर किया जाता है। यह उपयोग होने वाला सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम है, जो हमें कहीं भी देखने को मिल जाता है।
जब हम किसी स्कूल या ऑफिस में काम करने के लिए जाते हैं, और हमें सिस्टम से जुड़ा कोई सा काम दिया जाता है, तो हमें वहां पर ms-excel का उपयोग करना होता है। तो अब आप समझ ही गए होंगे अगर किसी ऑफिस या कहीं और जॉब करना है, तो ms-excel कितना जरूरी होता है। अगर हमें ms-excel के बारे में जानकारी होगी तो हम सिस्टम से जुड़ा कोई सा भी काम कर सकते हैं।
Definition of MS Excel in hindi.
Ms-excel माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो टेबल को बनाने, उन्हें विभिन्न प्रकार से व्यवस्थित करने, प्रिंट करने, स्प्रेडशीट सिस्टम में ms excel फार्मूला का उपयोग करने, डाटा को ऑर्गेनाइज, फॉर्मेट और कैलकुलेट करने की अनुमति प्रदान करता है। यह ms office का ही एक भाग है। जिसमें excel के अलावा और भी एप्लीकेशन शामिल होते हैं।
MS Excel मे उपयोग होने वाले Tools -
Ms Excel एक स्प्रेडशीट एप्लीकेशन है। जिसका उपयोग बहुत सारे कामों को करने के लिए किया जाता है। इस एप्लीकेशन में कार्य करने के लिए, और इसे सही से चलाने के लिए आपको इसके सभी tools के बारे में जानकारी होना चाहिए। हम आपको यहां पर इसके tools के बारे में जानकारी देंगे।
(1) Office Button - यह ms excel का एक मुख्य भाग होता है। जो ms-excel में बाएं तरफ होता है। इस ऑफिस बटन में कई तरह के ऑप्शन जैसे - New, Open, Save, Save As, Print, Prepare, Send, Publish, Close आदि होते हैं।
(2) Title Bar - Title bar ms excel का सबसे ऊपरी भाग होता है। जो centre मैं होता है। इस टाइटल बार (Title bar) में आप जिस भी फाइल पर काम कर रहे हैं, उस फ़ाइल का नाम दिखाया जाता है। इसमें जब तक हम फाइल का नाम सेव नहीं करेंगे तब तक book 1 ही रहेगा। और जैसे ही फाइल का नाम सेव कर देंगे, यहां पर नेम चेंज हो जाएगा। इस टाइटल बार के दाएं कोने में तीन बटन होते हैं। इन तीनों बटन के अलग-अलग काम होते हैं।
Minimize - इस बटन पर क्लिक करने से open प्रोग्राम taskbar में चला जाता है। और उस प्रोग्राम को taskbar पर क्लिक करके दोबारा भी खोल सकते हैं। इस बटन का उपयोग हम तब करते हैं, जब हमें कोई दूसरा एप्लीकेशन खोलना होता है।
Maximize - यह बटन windows की width और length को कम या ज्यादा करने का कार्य करता है।
Close Button - यह बटन red color में होता है। यह प्रोग्राम को बंद करने का कार्य करता है।
(3) Quick Access Toolbar - टाइटल बार में स्थित Quick Access Toolbar एक विशेष option होता है। इस टूलबार में जो ज्यादा काम आने वाली commands होती है उन्हें add कर दिया जाता है। और वह इसमें जुड़ जाती है। इस बटन का उपयोग हम इसलिए करते हैं। हम जिस भी option या command का बार-बार उपयोग करते हैं, उसके लिए हमें menu में जाकर उसे क्लिक करने में देरी होती है। तो हम यहां पर उस command को जोड़ सकते हैं। वह command Quick Access टूलबार में add हो जाता है। जिससे हमें काम करने में ज्यादा समय नहीं लगता है, और काम थोड़ी स्पीड से हो जाता है।
(4) Menu Bar - Menu bar टाइटल बार के ठीक नीचे होता है। इसमें ms excel में उपयोग होने वाले जितने भी ऑप्शन होते हैं सब का एक खास काम होता है। इसे Tab Bar कहते हैं। क्योंकि अब इन्हें Tab भी कहा जाता है। और हर Tab के अंदर प्रत्येक की अपनी Ribbon होती है। जिसमे बहुत सारे tools होते हैं।
(5) Ribbon - यहां menu bar के नीचे होता है। यह ms excel का एक भाग होता है। तथा इस भाग में ms excel Tabs के विकल्पों को दिखाया जाता है।
(6) Name Box - Name box ms excel मे Ribbon के नीचे बाए कोने में एक बॉक्स होता है। इस बॉक्स में cell के नाम को दिखाया जाता है। आप इसमें किसी भी cell का नाम डालकर उसे ढूंढ सकते हैं।
(7) Formula Bar - यह ms excel मे Ribbon के नीचे बाएं कोने में name box के बगल में होता है। इसमें हम formula लिख कर अपना काम कर सकते हैं। और हम जिस cell में अपना काम करते हैं या कुछ लिखते हैं, वह formula bar में हमें दिखाई देता है।
(8) Status Bar - Status bar ms excel मे text area के ठीक नीचे होता है। इस bar में "Zoom Level" नाम का tool होता है। जिसकी सहायता से हम sheet को zoom in तथा zoom out कर सकते हैं। यहाँ पर sheet tab, page layout selector और zoom level सेट करने के लिए ऑप्शन होते हैं।
(9) Text Area - यहां पर cell होते हैं। जो row और column के रूप में दिखाई देते हैं। हम अपना सारा काम इसी पर करते हैं। यह ms-excel Windows का सबसे बड़ा तथा मध्य भाग होता है। Text area को ms-excel में sheet कहा जाता है। और इसी कैरेक्टर में text को लिखा जाता है
(10) Scroll Bar - Scroll bar ms excel मे दाएँ तरफ लंबवत तथा नीचे आड़ी bar होती है। जो sheet को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं सरकाने का काम करती है।
(11) Sheet Tab - यह status bar में स्थित होता है। जो बाई तरफ होता है। यहां पर हम एक ही फाइल के अंदर अलग-अलग sheet जोड़ सकते हैं। उसके लिए आपको एक नयी sheet tab copy या फिर new sheet बनाने का ऑप्शन मिलते है। जिससे हम आसानी से एक फाइल को अंदर अनेक sheet बना सकते हैं।
Excel ki visheshta -
दोस्तों एक्सेल की वैसे तो बहुत सारी विशेषता होती है। Ms Excel को चलाना काफी आसान होता है। और कोई भी इंसान आसानी से इस पर काम सीख सकता है। क्योंकि इसका इंटरफेस ग्राफिक पर आधारित होता है। इसलिए सब image और icon के माध्यम से दर्शाया जाता है।
(1) Recalculation - जब एक्सेल का उपयोग करके कोई टेबल बनाई जाती है, और उसकी संख्या में बाद में कोई परिवर्तन या चेंज किया जाता है, तो एक्सेल उस संख्या के टोटल को Recalculation करके उसके रिजल्ट को अपने आप अपडेट कर देता है।
(2) Pivot Table - यह किसी भी यूजर को डाटा का विश्लेषण और गणना करने में मदद करती है। जो कि यूजर को डाटा की तुलना करने में मदद करती है।
(3) Subtotalling & Grouping Feature - इस फीचर का उपयोग करके हम डाटा को compact कर precise from मैं देख सकते हैं।
(4) Importing & Exporting Tools - एक्सेल में कोई भी जरूरी डेटा को import करने के लिए या एक्सेल से कोई भी जरूरी डेटा को किसी और एप्लीकेशन में export करने के लिए हम इस tool का उपयोग करते हैं।
MS Excel के उपयोग -
Ms Excel का उपयोग मुख्यतः बड़ी संख्याओं को गिनने, उन में फेरबदल करने और दोबारा गणना करने आदि कार्यों में किया जाता है। इसका उपयोग डाटा को tabular format में प्रदर्शित करने, संपादित करने, फॉर्मेट करने, और बनाने के लिए किया जाता है। यह एक spread sheet प्रोग्राम है। इसलिए हमें इसके टेबल बने बनाए मिल जाते हैं। हमें केवल इसमें डाटा को insert करना होता है, इसके अलावा इसका उपयोग डाटा एंट्री और स्टोरेज करने के लिए, account और budget तैयार करने के लिए, चार्ट बनाने के लिए, डाटा को एक साथ करने के लिए, बिजनेस डाटा के collection मैं, ऑनलाइन डाटा एक्सेस में किया जाता है। इसके अलावा भी बहुत सारी जगह पर इसका उपयोग किया जाता है।
MS Excel की shortcut keys -
MS Excel मैं कीबोर्ड शॉर्टकट keys का बहुत उपयोग होता है। हम यहां पर ms-excel में उपयोग होने वाले शॉर्टकट कीज की जानकारी दे रहे हैं।
(1) Ctrl+C - यह सिलेक्ट किए गए cell को कॉपी करता है।
(2) Ctrl+X - सिलेक्ट किए गए cell को शीट से हटा देता है।
(3) Ctrl+V - यह कॉपी की गई वस्तु को हमारे द्वारा सिलेक्ट किए गए cell पर लाता है।
(4) Ctrl+U - इसका उपयोग फॉर्मेट को underline करने के लिए या हटाने के लिए किया जाता है।
(5) Ctrl+B - फॉर्मेट को Bold करने के लिए और हटाने के लिए उपयोग होता है।
(6) Ctrl+I - फॉर्मेट को ltalic करने के लिए या हटाने के लिए उपयोग होता है।
(7) Ctrl+Z - यह किसी भी अंतिम कार्य को समाप्त या and कर देता है।
(8) Ctrl+G - इसका उपयोग go to पर reference apply करने के लिए होता है।
(9) Ctrl+O - किसी भी existing वर्कशीट को ओपन करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(10) Ctrl+F - इसका उपयोग किसी भी चीज या वस्तु को find और replace करने के लिए किया जाता है।
(11) F2 - Cell के डाटा को एडिट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(12) F4 - Cell के डाटा को absolute करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(13) Ctrl+F9 - Spread sheet को minimize करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(14) Ctrl+F10 - Spreadsheet को miximize करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(15) Ctrl+Home - इसका उपयोग वर्कशीट को पहले cell पर जाने के लिए किया जाता है।
(16) Ctrl+End - वर्कशीट के अंतिम cell पर जाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(17) Ctrl+ESC - इसका उपयोग windows के start menu को खोलने के लिए किया जाता है।
(18) Ctrl+pgup - इसका उपयोग active sheet के पहले की sheet सिलेक्ट करने के लिए किया जाता है।
(19) Ctrl+Shift+Plus Sign (+) - वर्कशीट में blank cells को insert करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(20) Tab - इसका उपयोग selected area में बाएं से दाएं जाने के लिए किया जाता है।
MS Excel कैसे सीखे -
दोस्तों ms excel सीखना ज्यादा कठिन काम नहीं है। यह बिल्कुल आसान है। यदि आपको ms excel सीखना है, तो आप अपने नजदीक में कोई कंप्यूटर सेंटर है, तो वहां जाकर ms excel classes join करके आसानी से सीख सकते हैं। और यदि आपको books पढ़ना पसंद है, तो आप book's को पढ़कर भी ms-excel को सीख सकते हैं। हम आपको यहां पर ms excel सीखने के कुछ book's के बारे में बता रहे हैं। जिनको आप बाजार से मार्केट से लाकर ms-excel को सीख सकते हैं।
Excel 2019 All-in -one paperback, तथा Advance Excel 2019 Training Guide.
तो दोस्तों यह थी, ms excel के बारे में जानकारी। हमने आपको ms-excel के tools, इसके उपयोग, ms excel क्या है, और दूसरी जानकारी दी है।
दोस्तों मुझे उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी।
Conclusion -
दोस्तों हमने आज आपको ms-excel क्या है और इसका उपयोग कहां और कैसे किया जाता है। इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ dout's लगे तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
और अगर आपको हमारी post MS Excel क्या है। और इसका उपयोग कैसे करें। हिंदी में अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook और Social Media Site's पर शेयर करेंं। तथा इस जानकारी को दूसरे लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।