हेलो दोस्तों तो कैसे हैं आप लोग। आज हम आपको बताने वाले हैं, कंप्यूटर में CD और DVD को कैसे burn किया जाता है। CD और DVD मैं डाटा copy करने की तकनीकी लैंग्वेज को CD या DVD burn कहा जाता है। दोस्तो आज हम आपको बताएंगे कि विंडोज में बिना किसी burning software के आप किसी भी CD या DVD को burn कर सकते हैं। और अगर आप किसी भी सॉफ्टवेयर की सहायता से CD या DVD को बर्न करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
दोस्तों जैसा कि हम सबको पता है, DVD अभी तक का सबसे सस्ता स्टोरेज डिवाइस है। जो आपको किसी भी अच्छी कंपनी का ₹ 20 में मिल जाएगा। और आप इसयह DVD में करीब 4.6 GB डाटा स्टोर कर सकते हैं। DVD मैं हम movie, songs, software, और operating system को कर सकते हैं। और हम उसे बाद में कभी भी उपयोग कर सकते है। हम बड़ी ही आसानी से कंप्यूटर में CD और DVD को burn कर सकते हैं।
अगर आपको अपने pc में सेव data को DVD या CD में सेव करना है, या कॉपी करना है, तो इसके लिए आपको कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। और ना ही किसी भी प्रोग्राम को डाउनलोड करने की जरूरत हैै। आप जो भी ऑपरेटिंग सिस्टम यूज कर रहे हैं, उसमें पहले से ही DVD burn करने का डिफॉल्ट (default) प्रोग्राम मौजूद रहता है। जिसकी सहायता से आप आसानी से को CD या DVD को burn कर सकते हैं।
दोस्तों अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, कंप्यूटर में CD और DVD को कैसे बंद किया जाता है, तो आप हमारी पोस्ट को आखरी तक पढ़ते रहिए। हम आपको यहां पर CD और DVD को बर्न करने की पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं।
CD और DVD को कैसे burn करे -
CD और DVD को बर्न करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। हम आपको यहां पर कुछ मेथड या तरीके बता रहे हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से किसी भी कंप्यूटर में CD और DVD को बर्न कर सकते हैं।
Nero Burning software का उपयोग करके -
Nero Burning software की सहायता से CD और DVD को बर्न करने के लिए आपके कंप्यूटर में Nero Burning सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होना चाहिए। इसकी सहायता से सीडी और डीवीडी को बर्न करने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें।
Step 1- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में Nero Burning software को इंस्टॉल कर ले। और इंस्टॉल होने के बाद आप इसे ओपन करें।
Step 2- ओपन होने के बाद आप Star ( Favorites) ऑप्शन पर क्लिक करें। और फिर आप यहां से Make Data Disc ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
Step 3- जैसे ही आप Make Disk option पर क्लिक करेंगे तब आपके सामने disk Content name का विंडोज ओपन होगा। अब आप यहां पर पर Add option क्लिक करें।
Step 4- Add optikn पर क्लिक करने के बाद आप उस फाइल को Add करें जिसे आप DVD में बर्न करना चाहते हैं।
Step 5- इसके बाद आप Next ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 6- अब आपको यहां पर final burn सेटिंग में का Disc का name और writing सेट करना है। और फिर नीचे 2 box होंगे। यहां पर पहले वाले box में लिखा होगा Allow Files to be added later मतलब अगर आप DVD में आगे भी कुछ बर्न करना चाहते हैं, तो आप इस ऑप्शन को सिलेक्ट करें। और अगर नही करना चाहते है तो ना करे। और दूसरे वाले बॉक्स में जब Disc burn हो जाएगा उसके बाद आप check करना चाहते हैं तो इसे सिलेक्ट करें। नही तो ऐसा ही रहने दे।
Step 7- अब आपको यहां पर बर्न (burn) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप बर्न वाले ऑप्शन पर क्लिक करोगे DVD Burn स्टार्ट हो जाएगी। अब आपको यहां पर कुछ समय Wait करना होगा। जैसे ही बर्न complete हो जाएगा, उसके बाद आपका dvd burn हो जाएगा। इस तरह आप Nero Burning Software की सहायता से CD और DVD को बर्न कर सकते हैं।
बिना Burning Softelware के CD/DVD बर्न करना -
Step 1- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में या लैपटॉप की cd/dvd Drive में कोई blank CD/DVD डाले। जिसमें आपको डाटा डालना है।
Step 2- इसके बाद आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। और my computer को ओपन करें।
Step 3- अब अगर आप यहां पर blank CD डालते हैं, तो आपके सामने बर्न करने के 2 ऑप्शन आएंगे। जिसमें पहला होगा burn file to disc और दूसरा होगा burn an audio cd. और अगर आप यहां पर blank DVD डालते हैं, तो आपके सामने बंद करने के लिए केवल एक ही ऑप्शन आएगा, burn file to disc.
Step 4- My Computer खुलने के बाद आप disc drive को ओपन करें। और आप यहां पर जो भी blank CD ye DVD का उपयोग करना चाहते हैं, वह ले ले।
Step 5- अब आप यहां पर disc drive पर डबल क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक dialog box ओपन होगा। और यह पूछेगा आप किस disc उपयोग कैसे करना चाहते हैं। यहां पर disc burn करने के 2 optiln दिए होंगे। आप यहां पर जिस प्रकार की फाइल को बर्न करना चाहते हैं वह सिलेक्ट करें। और Next पर क्लिक कर दें।
Step 6- इसके बाद आप अपने चुने हुए डाटा को Disc मैं Drag and Drop करें। या फिर copy करें। और फिर burn disc पर क्लिक करें।
Step 7- उसके बाद आपके सामने एक dialog box ओपन होगा। जिसमें आपको Disc Title और Recording Speed को सिलेक्ट करना होगा। रिकॉर्डिंग स्पीड को सिलेक्ट करने के बाद आप चाहे तो इसे Close the wizard after the files have been burned को सेलेक्ट कर सकते है। इससे जब आपका डाटा बर्न हो जाएगा तो अपने आप यह wizard close हो जाएगा। या फिर आप Next बटन पर क्लिक कर सकते हैं। और फिर data burning की प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगी। इसके बाद आपको finish burning पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जब आपका डाटा CD या DVD में बर्न हो जाएगा, तो आप इसे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में चला कर देख सकते हैं। और उसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
तो दोस्तों यह थे हमारे द्वारा बताए गए कुछ तरीके। जिनका उपयोग करके आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में आसानी से CD/DVD को बर्न कर सकते हैं। और इसका उपयोग कर सकते हैं।
Conclusion -
दोस्तों आज हमने आपको इस पोस्ट में कंप्यूटर में CD और DVD को कैसे burn करें। इसके बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी अच्छी लगी होगी। और अगर आपको हमारी इस पोस्ट में कुछ Dout's लगे तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
और अगर आपको हमारी पोस्ट कंप्यूटर में CD और DVD को कैसे बर्न करें। हिंदी में अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp group, Facebook और Social Media Site's पर शेयर करें।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।