हेलो दोस्तों तो कैसे है, आप लोग। क्या आपको पता है डोमेन नेम किसे कहते हैं। आप हर रोज इंटरनेट पर अपने सवालों के जवाब ढूंढने के लिए कई वेबसाइट सर्च करते हैं। तब आपने Domain Name भी जरूर देखा होगा। अब आप सोच रहे होंगे यह Doamin Name है। क्या तो मैं आपको बता दूं कि डोमेन नेम किसी भी वेबसाइट का नाम होता है। डोमेन नेम इंटरनेट पर किसी यूजर द्वारा किसी भी वेबसाइट को खोजने का एक माध्यम होता है। इंटरनेट पर आप डोमेन नेम की सहायता से किसी भी वेबसाइट को खोज सकते हैं। अगर हम एक उदाहरण ले तो जिस तरह आप अभी हमारे लेख को www.pcwali.com पर पड़ रहे हैं यहां पर pcwali.com डोमेन नेम है। इसी तरह आप अपनी इच्छा के अनुसार अन्य वेबसाइट पर अपने सवालों से संबंधित जवाबों को खोज सकते हैं। या जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। मतलब हम कह सकते हैं कि इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट को पहचानने के लिए डोमेन नेम का उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर डोमेन नेम को पहचानने के लिए ip-address का उपयोग करते हैं जो कि नंबर्स के रूप में होते हैं। और यह नंबर बहुत लंबे होते हैं। मनुष्य द्वारा इन्हें याद रख पाना बहुत मुश्किल होता है इसलिए डोमेन नेम विकसित किए गए।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इंटरनेट पर मौजूद लाखों वेबसाइट का नामकरण कैसे होता है। इनके नाम का निर्धारण किस प्रकार किया जाता है।
जिस प्रकार हम इंसानों में भी एक-दूसरे को पहचानने के लिए उनका नामकरण किया जाता है। ठीक उसी तरह इन वेबसाइटों को पहचानने के लिए भी इनका नामकरण यानी नाम दिया जाता है। जिसे हम डोमेन नेम कहते हैं। यह एक friendly naming system है। जिससे हम किसी भी वेब पेज और वेब सर्वर का पता लगा सकते हैं। अगर आप भी डोमेन नेम क्या है। जानना चाहते हो तो आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहिए। जिससे आपको भी डोमेन नेम के बारे में अच्छी जानकारी हो जाएगी। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं डोमेन नेम क्या है।
Domain Name क्या है।-
इंटरनेट के शुरुआती दिनों में Domain Name का आविष्कार "पॉल मौकापोट्रीय" ने किया था डोमेन नेम को DNS (Domain Naming System) भी कहा जाता है। जिसके द्वारा हम इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट को एक्सेस कर सकते हैं। जब भी इंटरनेट पर कोई वेबसाइट बनाई जाती है तो उसके पीछे एक ip-adderss होता है। वेबसाइट बैकग्राउंड में किसी न किसी ip-address से जुड़े हुए होते हैं। यह ip-adderss एक numerical adderss होता है। जो ब्राउज़र को यह बताने का कार्य करता है कि इंटरनेट पर वह वेबसाइट कहां पर मौजूद है।कोई भी वेबसाइट DNS से अपडेट होने के बाद ही इंटरनेट पर लाइव होती है। इंटरनेट पर एक ip-adderss गणितीय संख्या या फॉर्मेट में होता है। जो चार भागों में होता है। जो 0 से 255 के बीच होता है। उदाहरण के लिए 19.25.150.225 होता है। जिसे हम इंसानों द्वारा याद नहीं रखा जा सकता है। क्योंकि इंसानों को आसान चीजें याद रखने की आदत होती है। और वह अंक के माध्यम से किसी वेबसाइट को याद नहीं रख सकता है। इसी लिए वेबसाइटों के लिए डोमेन नेम उपयोग किया गया। जिससे किसी भी वेबसाइट को याद रखना और भी आसान हो गया। जो किसी ip-address के मुकाबले याद रखना आसान है। हर वेबसाइट का अपना-अपना और अलग-अलग डोमेन नेम होता है। जैसे गूगल का डोमेन नेम google.com है यु -ट्यूब का youtube.com है। और आप अभी जो यह पोस्ट डोमेन नेम क्या है हमारी वेबसाइट पर पड़ रहे है इसका डोमेन नेम pcwali.com है। किसी भी वेबसाइट का सामान डोमेन नेम नहीं होता है। सबका अपना-अपना होता है।
डोमेन नेम की सहायता से हम एक या उससे ज्यादा ip-adderss को ढूंढ सकते हैं ip-adderss से किसी भी वेबब्राउजर को वेबसाइट की वर्तमान स्थिति का पता चलता है। कि यह वेबसाइट इस समय कौन से कंप्यूटर सर्वर के ip-adderss पर स्टोर है। ip-adderss एक Human Readable Version होता है। ip-adderss गणितीय अंको में होता है। लेकिन Domain Name कुछ इस तरह दिखाई देता है जैसे www.pcwali.com किसी particular webpage को ढूंढने के लिए Domain Name का उपयोग URLS में भी होता है। अब आप भी समझ गए Domain Name किसे कहते हैं।
Domain Name कितने प्रकार के होते है।-
डोमेन नेम बहुत प्रकार के होते हैं। और हर डोमेन नेम का अपना अपना अलग-अलग काम होता है। जो बाकी के डोमेन नेम से अलग होता है। लेकिन हम आपको यहां पर महत्वपूर्ण डोमेन नेम के बारे में बताएंगे।(1) TLD -
TLD का पूरा नाम Top Leval Domains होता है। जिन्हें हम Internat Domain Extension के नाम से भी जानते हैं। यह किसी वेबसाइट का आखिरी वाला हिस्सा होता है। जहां पर Domain Name खत्म होता है। जो डॉट( . ) से शुरू होता है। इसे सबसे पहले बनाया गया था। इस डोमेन की सहायता से आप अपने वेबसाइट सर्च इंजन में Rank करा सकते हैं। यह बहुत ज्यादा SEO Friendly होता है। यह हम आपको कुछ लोकप्रिय TLD.S के नाम बता रहे हैं।
.Com- (Commercial)
.Org- (Organization)
.Gov- (Government)
.Edu- (Educationl)
.Info- (Information)
.Nam- (Name)
. Biz- (Business) आदि। इन सभी डोमेन नेम को अलग-अलग कार्यो के लिए उपयोग किया जाता है।
(2) CTLD -
इसका पूरा नाम Country Top Level Domain है। इस प्रकार के डोमेन का उपयोग किसी देश को नजर में रखकर किया जाता है। अर्थात इस डोमेन का उपयोग किसी विशेष देश में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है। यह किसी देश के Two Letter ISO CODE के आधार पर नामित होता है। उदाहरण के लिए जैसे-
.in- India
.us- United States
.cn- China
.ru- Russia
.br- Brazil
आदि डोमेन नेम की अच्छी जानकारी होने पर आप CTLD Domain को देखने पर बता सकते हैं कि यह किस देश का Domain है। और उस डोमेन को केवल उसी देश के व्यक्ति एक्सेस कर सकते हैं।
(3) Sub Domain -
Sub Domain आपके Domain Name का एक अंश होता है। इसे Thrid Level Domain के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य डोमेन की तरह ही दिखाई देता है। इस डोमेन को खरीदा नहीं जाता है। अगर आपने कोई भी मुख्य Top Level Domain खरीद लिया हो तो उसे आप Sub Domain Names में Divide कर सकते हैं। उदाहरण के लिए pcwali.com वेबसाइट का Sub Domain Books. Pcwali.com हो सकता है। हम Sub Domain को अपनी आवश्यकता के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
इसके अलावा भी वर्तमान में अनेक Domain Name का उपयोग किया जाता है। लेकिन मुख्यतः ऊपर बताए गए Domain का ही उपयोग किया जाता है।
Domain Name कैसे काम करता है। -
जिस तरह हम अपने कंप्यूटर और मोबाइल में audio, video, image, file को स्टोर करने के लिए मेमोरी कार्ड का उपयोग करते हैं। ठीक उसी प्रकार इंटरनेट पर जितनी भी वेबसाइट है उन सभी वेबसाइट को एक Server या Host में स्टोर किया जाता है। और Domain Name उस Hosting Server के IP को Point किया हुआ होता है। जब भी हम अपने URL Bar में किसी वेबसाइट का नाम add करते हैं तो ip-adderss से जुड़ा हुआ जो नाम होता है वह DNS Host Server के IP को Point कर देता है। और उस DNS नाम से बनी वेबसाइट जिसको हम ओपन करना चाहते हैं उसके सारे डेटा उस से रिलेटेड सभी डाटा को Server के सामने ला देता है। और इस तरह हम अपने ब्राउज़र में वेबसाइट को देख सकते हैं।Domain Name किस तरह का होना चाहिए। -
(● Domain Name हमेशा वेबसाइट के Niche के अनुसार होना चाहिए।(●) Domain Name खरीदते समय एक बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि Domain का नाम सरल हो जिसे याद रखने में आसानी हो।
(●) हमेशा छोटे Domain का चुनाव करना चाहिए। जिससे वह लोगों को याद रह सके।
(●) हमेशा ऐसे Domain Name का चुनाव करना चाहिए जो किसी से मिलता-जुलता ना हो और वह unique हो जिसे आप आसानी से Brand कर सकें।
(●) हमेशा TLD यानी Top Level Domains लेने की कोशिश करें। जिसे की पूरी दुनिया में लोग पहचानते हैं। अगर आप देश के भीतर लोगों के लिए वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो फिर आपको कंट्री लेवल डोमेन लेना चाहिए।
(●) अपने Domain Name में Special Character जैसे कि Symbol ओर Number को ना रखें।
(●) आपका Domain Name आपके business या business profile से मिलता-जुलता होना चाहिए। जैसे कि अगर आप कंप्यूटर के बारे में लिख रहे हैं या जानकारी दे रहे तो आपका डोमेन नेम भी उसी से रिलेटिव होना चाहिए। इससे आपको ब्रांड बनाने में आसानी होगी। जैसे आप अभी जिस वेबसाइट पर इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं उसका Domain Name www.pcwali.com है क्यों कि यहां पर कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी दी जाती हैं। तो हमारा डोमेन नेम भी pcwali.com है। इसी तरह आप भी अपना Domain Name वही रखे जिस विषय से संबंधित जानकारी आप देना चाहते है।
Top Domain Name Provider Companies -
अगर आप अपने खुद के लिए ब्लॉग बनाना चाहते हो या फिर अपने किसी बिजनेस के लिए वेबसाइट बनाना चाहते हो तो आप खुद भी डोमेन नेम खरीद सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको अच्छे Domain Name Service Provider से Domain में Account Register करके नया और unique डोमेन नेम खरीदना होगा। हम यहां पर आपको कुछ टॉप डोमेन प्रोवाइडर की लिस्ट दे रहे हैं। आप अपनी मर्जी के अनुसार इनमे से किसी से भी अपना डोमेन नेम खरीद सकते हैं।
BigrockGo Dady
Name cheap
Znetlive
Big rock
Hostgator
Blue host
Beti India
India Links
1and1
Ipage
आदि।
Conclusion -
आज इस पोस्ट में हमने आपको Domain name क्या है। तथा यह कैसे कार्य करता है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को Domain name क्या है इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है हमारी पोस्ट से असन्तुष्ट है। या हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है या इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन मे है तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।
अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।