AD

World Wide Web (WWW) क्या है। यह कैसे कार्य करता है।

ADvk
हेलो दोस्तों तो कैसे है, आप लोग। क्या आपको पता है। WWW (World Wide Web) क्या है। यह कैसे काम करता है। आज के समय में हर कोई छोटे से लेकर बड़ा व्यक्ति इंटरनेट के बारे में जानता है। उसका उपयोग करता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को यह पता होता है कि यह कैसे कार्य करता है। जब आप इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट को ओपन करते हैं तो उस वेबसाइट के URL में आपको WWW देखने को मिलता है। जब आप इंटरनेट पर कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी वेबसाइट को ओपन करते हैं तो भी आपको WWW लिखा हुआ दिखाई देगा। इंटरनेट के सभी webpage के आगे भी WWW लिखा हुआ दिखाई देता है। क्या आपने कभी भी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर यह WWW क्या है। और हर जगह पर इसका उपयोग क्यों किया जाता है।
जिस समय से इंटरनेट की शुरुआत हुई है तब से लेकर आज तक उसके साथ एक ही Word WWW सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इंटरनेट की दुनिया में जितने भी webpage, webserver, website, Hyperlink होते हैं यह सभी वर्ल्ड वाइड वेब के साथ जुड़े होते हैं। हर कोई व्यक्ति जो कंप्यूटर के साथ जुड़ा है वह इन सब का उपयोग करता है। लेकिन उसे यह पता नहीं होता है कि यह सब किसके इशारे पर अपना काम करते हैं। इसलिए आज हम इस पोस्ट में आपको WWW के बारे में जानकारी देंगे। जिससे आपको भी पता चल जाएगा कि यह WWW क्या है। और यह कैसे कार्य करता है। तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं। WWW क्या है।

WWW क्या है। ( What is world wide web in hindi) -

World Wide Web Kya Hai In Hindi
WWW का फुल फॉर्म वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web) होता है। जिसे "Web" या "Web3" भी कहा जाता है। यह इंटरनेट पर मौजूद एक information space होता है। जहां पर web संसाधनों तथा document की पहचान Hypertext link द्वारा Interlink किए गए और इंटरनेट के माध्यम से web resources को Unifrom Resource Locators के जरिए identify किया जाता है। जहां पर HTML Document Hyperlink के जरिए आपस में जुड़े होते हैं। जिन्हें इंटरनेट के माध्यम से एक्सेस किया जाता है। WWW को online content का एक Network भी कहा जाता है। यह पूरी तरह से HTML Formatted होता है।
WWW kya hai in hindi
 अगर हम आसान शब्दों में कहे तो WWW( वर्ल्ड वाइड वेब) एक storage system होता है। जहां पर दुनिया के सारे वेबसाइट स्टोर रहते हैं। यह इंफॉर्मेशन को स्टोर करने का एक central Hub होता है।

WWW  एक प्रायमरी tool है। जिसके जरिए हम इंटरनेट को एक्सेस या communicate करते है। WWW इंटरनेट पर कंप्यूटर के बीच इंफॉर्मेशन एक्सचेंज करने का एक तरीका होता है। जो उन्हें एक साथ हमेशा interactive multimedia resources के संग्रह में बांधता है। WWW में web document को HTML (Hyper Text Markup Language) के जरिए लिखा जाता है।इस HTML डॉक्यूमेंट के अंदर image, video, text, audio को formatted में रखा जाता है।

अब आप समझ गए होंगे कि WWW क्या है।

WWW का इतिहास (History of WWW in hindi) -

1989 में Sir Tim Berners Lee द्वारा WWW (World Wide Web) वर्ल्ड वाइड वेब का आविष्कार किया गया था। यह एक ब्रिटिश साइंटिस्ट थे। जिनका जन्म लंदन में हुआ था। वर्ल्ड वाइड वेब से पहले इंफॉर्मेशन को डिस्प्ले करने का काम इंटरनेट ही करता था। लेकिन यह केवल टेक्स्ट जैसे इंफॉर्मेशन को डिस्प्ले करने का काम करता था।

साइंटिस्टों को किसी भी इंफॉर्मेशन को शेयर करने में काफी कठिनाई होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मार्च 1989 में "information managment :A Proposal" नामक एक दस्तावेज के माध्यम से web कैसे बनेगा इस पर अपनी राय रखी। जिसे उनके बॉस Mike Sendall ने इसे स्वीकार नहीं किया। लेकिन 1990 में Lee को इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए समय दिया गया। और इसके लिए उन्होंने Steve Jobs द्वारा बनाए गए Next Computer का उपयोग करना शुरू किया। जब 1989 में Lee ने वर्ल्ड वाइड वेब सर्वर पर काम करना शुरू किया था तो इस सर्वर का नाम "httpd" दिया गया। वर्ल्ड वाइड वेब का सबसे पहला परीक्षण 1990 में Switzerland में स्थित CERN के प्रयोगशाला में हुआ। अक्टूबर 1990 तक Berners Lee ने तीन fundamental technologyies (HTML, URL, HTTP) को लिखा जो आज की वर्ल्ड वाइड वेब की नींव है। Tim Berners Lee को वर्ल्ड वाइड वेब के inventor बोला जाता है। जिनको web के inventor भी बताया गया है। Berners Lee W3C के डायरेक्टर थे। W3 के डेवलपमेंटल को Berners Lee ही monitor करते थे। उन्होंने  Hypertext को भी develop किया था। इन्होंने ही web के जरिये communication करने की टेक्नोलॉजी develop की थी। webpage को आपस में link करने की technique को इन्होंने ही invent किया था। Hypertext के concept से इन्होंने इंटरनेट का का नजरिया ही बदल डाला। इनकी मेहनत के कारण वर्ल्ड वाइड वेब 1991 तक दुनिया के अधिकतर हिस्से में पहुंच गया था।

WWW (World Wide Web ) की परिभाषा। -

(1) world wide web एक बहुत ही बड़ा नेटवर्क है। जहां पर Hypertext, file और webpage आपस में linked होते हैं। यहां पर billions of Hyoertext document अलग-अलग कंप्यूटर्स और सर्वर में स्टोर करके रखे जाते हैं। जिनको वेब ब्राउजर के जरिए एक्सेस किया जाता है।

(2) यह एक virtual place होता है। जहां पर दुनिया के सारे webpages, webserver, website को HTTP protocol के जरिए एक्सेस किया जाता है।

(3) यह HTTP के जरिए इंटरनेट से जुड़ने वाले resources ओर users उनका मीडियम है।

(4) दुनिया में जितने भी website और webpage इंटरनेट पर है उनके combination को world-wide-web कहा जाता है।
(5) इसे हम एक System भी कह सकते हैं। जहां पर Hypertext document आपस मे interlinked होते है। इसको इंटरनेट की सहायता से किया जाता है।

(6) हम WWW के webpages, webserver, URL, Hyperlinkes ओर HTTP का collection भी कहे सकते है।

WWW कैसे काम करता है। -

आपको यह तो पता चल गया है कि WWW क्या है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि यह कैसे काम करता है। तो मैं आपको बता देता हूं कि यह webserver, website, webpages, browser, Hypertext, HTTP, ओर Hyperlink को साथ में लेकर काम करता है। बहुत सारे लोग यह समझते हैं कि WWW इंटरनेट दोनों एक ही है। लेकिन यह दोनों अलग-अलग है। जब भी कोई यूजर अपने ब्राउज़र के सॉफ्टवेयर के एड्रेस बार में कोई URL Enter करता है जैसे कि WWW.Pcwali.com तो browser Domain nam ( यहां पर डोमेन का एड्रेस होता है) server के पास इस specific URL के ip address को ढूंढने के लिए request सेंड करता है। जिसको वर्ल्ड वाइड वेब उस वेबसाइट एड्रेस को सर्वर में सर्च करता है। जब ब्राउज़र को  ip address मिल जाता है तो ब्राउजर वेबपेज के लिए वेब सर्वर के पास HTTP Protocol के माध्यम से रिक्वेस्ट सेंड करता है। HTTP ब्राउज़र ओर webserver को एक दूसरे से Communicate करने के तरीके को specify करता है। उसके बाद वेब सर्वर HTTP Protocol के माध्यम से request accept करता है। और फिर requested webpages को सर्च करता है। यदि वह पेज webserver में मौजूद हो तो रिस्पांस देता है। और उसके बाद HTTP Connection close कर देता है। फिर browser उस वेबपेज को रिसीव करता है। और रिसीव करने के बाद उसके कोड को interpret करके webpage को display करता है।

एक वेब डॉक्यूमेंट को वेब प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लिखा जाता है। जिसको HTML कहते हैं। जब भी कभी आप वेब ब्राउजर में एक Domain का नाम लिखते हैं जैसे कि www.pcwali.com इसको URL कहा जाता है।
वर्ल्ड वाइड web को चलाने के लिए आमतौर पर चार technology का इस्तेमाल किया जाता है। URL, Web browser, HTTP, ओर HTML । इन सब के बिना वर्ल्ड वाइड वेब exist ही नही करता है।

WWW की विशेषता (Features of World Wide Web In Hindi) -

world wide web की बहुत सारी विशेषता होती है। लेकिन हम यहां पर कुछ प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानेंगे।

(1) Hypertext Information Syatem - किसी वेबपेज के डॉक्यूमेंट में विभिन्न घटक होते हैं। जैसे - Text, Graphics, Object, Sound आदि। यह सभी घटक आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। इन सभी घटकों को आपस में जोड़ने का काम Hypertext के द्वारा किया जाता है।

(2) Distributed - WWW में वेबसाइट आपस में एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इन सभी वेबसाइट में अलग-अलग इंफॉर्मेशन होती है। जो दूसरे वेबसाइट से जुड़ी होती है। इसमें यूजर एक वेबसाइट खोल कर उससे दूसरे वेबसाइट से जुड़ सकता है। इस पूरे प्रोसेस को Distributed सिस्टम कहा जाता है।

(3) Graphical Interface - वर्तमान समय में सभी वेबसाइट में टेक्स्ट के अलावा वीडियो, ऑडियो आदि का समावेश होता है।

(4) Dynamic - इसकी सहायता से वेबसाइट में मेनू, कमांड, बटन आदि का उपयोग किया जाता है। जिससे कार्य करने में आसानी होती है।

(5) Cross Platfrom - Corss Platfrom क का अर्थ होता है कि या वेबसाइट किसी भी कंप्यूटर hardware या ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर सकता है।

(6) Hyperlink - Hyperlink की सुविधा से इंफॉर्मेशन को आसानी से देख सकते या उसे वेब पेज से जोड़ सकते हैं।

Conclusion -

आज इस पोस्ट में हमने आपको WWW क्या है। तथा  यह कैसे कार्य  करता  है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को WWW क्या  है इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है हमारी पोस्ट से असन्तुष्ट है। या  हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है या इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन मे है तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।

ओर यदि आपको हमारी पोस्ट WWW क्या है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो आप हमे comments करके जरूर बताए। ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks site's पर शेयर करे। और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।

अभी के लिए बस इतना ही। हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।


AD

Post a Comment

Previous Post Next Post
AD