हैलो दोस्तो तो कैसे हे, आप लोग। आपको आउटपुट डिवाइस के बारे में पता है। ये क्या है और कितने प्रकार के होते है। क्या आपको इनके कार्य के बारे में पता है। अगर आपको आउटपुट डिवाइस के बारे में ज्यादा पता नही है तो कोई बात नही आज हम इस पोस्ट में हम आपको आउटपुट डिवाइस के बारे में जानकारी देंगे।
आपको कंप्यूटर के बारे में जानकारी तो होगी ही। अगर हम कंप्यूटर के हार्डवेयर कंपोनेंट्स की बात करे तो mouse, keyboard, monitor, motherboard, harddisk, ये सब डिवाइस आपको कंप्यूटर के अंदर देखने को मिल जाएगी। इन सब डिवाइस में से कुछ इनपुट डिवाइस है तो कुछ आउटपुट डिवाइस है। कुछ प्रोसेसिंग डिवाइस तो कुछ स्टोरेज डिवाइस है। इन सभी डिवाइस से मिलकर ही हमारा कंप्यूटर सिस्टम बनता है। अगर हमारे कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस ही नही होगी तो हमे आउटपुट कैसे मिलेगा। अगर आउटपुट डिवाइस नही होगी तो हमे इनपुट डिवाइस द्वारा दिया गया परिणाम कैसे देखेंगे। अगर कंप्यूटर के अंदर प्रोसेसिंग डिवाइस नही होगी तो हमारा कंप्यूटर किसी भी कार्य को कैसे करेगा।
जिस प्रकार से हमारा मानव शरीर विभिन्न अंगों से मिलकर बना है हाथ, पाव, कान, आँख, नाक आदि से जिसके बिना मानव शरीर कुछ काम का नही है। ठीक उसी तरह कंप्यूटर भी इन सभी डिवाइस से मिलकर बना है जिनके बिना कंप्यूटर कुछ काम का नही है। आज के समय मे भी बहुत सारे लोगो को आउटपुट डिवाइस के बारे में सही जानकारी नही होती है।इसलिए आज हम आपको कंप्यूटर के आउटपुट डिवाइस के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए आप हमारी इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पड़ते रहिये। चलिए अब बिना देर किए शुरू करते है। आउटपुट डिवाइस क्या है।
जब हम कंप्यूटर में इनपुट के माध्यम से निर्देश व डेटा देते हैं तो यह इनपुट डिवाइस से होकर कंप्यूटर में जाते हैं। और फिर कंप्यूटर इन निर्देश और डाटा पर प्रोसेस कर जो आउटपुट देता है। वह हमें आउटपुट डिवाइस से प्राप्त होता है। यह निर्देश और डेटा का परिणाम जहाज हमें प्राप्त होता है उन्हें आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक मुख्य भौतिक भाग होता है। यह सूचना के किसी भी भाग तथा सूचना के किसी भी प्रकार को जैसे- डेटा,ध्वनि को प्रदर्शित करता है। आउटपुट डिवाइस में सामान्यतः मॉनिटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर शामिल होते है। मॉनिटर पर हम मूवी, फाइल, ऐप्स, गेम,ये सब हम इसी डिवाइस पर देख सकते हैं। उदाहरण के लिए आप अभी जो मेरी पोस्ट पढ़ रहे है वह भी मॉनिटर पर देख रहे है। चाहे वह मोबाइल की हो। प्रिंटर को देखा जाए तो वह भी printout को बाहर निकालता है। हम स्पीकर पर गाने सुनते है तो वह भी बाहर की और आवाज निकालता है। अगर हम किताबी भाषा में आउटपुट को परिभाषित करें तो
"वे उपकरण जिनके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त परिणामों को प्राप्त किया जाता है उन्हें आउटपुट डिवाइस कहा जाता है।"
आउटपुट डिवाइस के प्रकार -
यहां हम आपको कुछ आउटपुट डिवाइस के बारे में जानकारी देंगे। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आउटपुट डिवाइस क्या है और किसे कहते हैं।
Monitor एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। यह tv की तरह दिखने वाला डिवाइस है। यह एक बड़ा और बढ़िया display resolution हमें fine ग्राफिक्स दिखाने में मदद करता है। मॉनिटर को डेस्क पर रखा जाता है। मॉनिटर को हम visual display unit भी कहते हैं। मॉनिटर को वीडियो डिस्प्ले टर्मिनल के नाम से भी जाना जाता है। यह कंप्यूटर का एक मुख्य आउटपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग कंप्यूटर आउटपुट डिस्प्ले करने के लिए करता है। यह आउटपुट डिवाइस video, image, text भी हो सकते हैं। मॉनिटर का उपयोग मूवी, वीडियो, फाइल देखने के लिए किया जाता है। अगर कंप्यूटर सिस्टम में मॉनिटर नहीं होगा तो हम वीडियो कैसे देख पाएंगे। कैसे गेम खेल पाएंगे। मॉनिटर किसी आउटपुट डिवाइस को दिखाने के लिए pixels का उपयोग करता है। जितने ज्यादा pixels होंगे object भी उतने ही ज्यादा साफ दिखाई देंगे। मॉनिटर जिसमें screen, power supply, case, button होते हैं। अगर हम कंप्यूटर सिस्टम में मॉनिटर का उपयोग नहीं करते तो कंप्यूटर के अंदर क्या चल रहा है यह हमें कैसे पता होगा।
मॉनिटर के अन्य नाम -
मॉनिटर को दूसरे नामों से भी जाना जाता है।जैसे- video display, video display terminal, screen, video screen, video display unit आदि।
मॉनिटर की manufacturing technology के आधार पर हम इन्हें दो भागों में बांट सकते है।
(●) CRT Monitor
(●) FPD Monitor
(●) CRT Monitor - CRT का पूरा नाम कैथोड रे ट्यूब (cathode-Ray-Tube) होता है। यह बहुत ही भारी होते हैं और बड़े होते हैं। यह बहुत ज्यादा desk space ओर इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग करते हैं। यह सबसे पुरानी उपयोग की जाने वाली टेक्नोलॉजी पर आधारित थे। यह टेलीविजन के लिए बनाए गए थे। यह CRT मॉनिटर आपके टीवी के जैसा होता है। CRT एक electron beam होती है। जिसे हम pixel कहते है। यह स्क्रीन पर घूमती रहती है। स्क्रीन पर जितने ज्यादा CRT होंगे। ऑब्जेक्ट उतनी ही अच्छे क्वालिटी के दिखाई देंगे।
(●) FPD - FPD का पूरा नाम flat-panel-display होता है। यह एक पतली स्क्रीन होती है। जिसे हम दीवार पर भी टांग सकते हैं। यह वजन में हल्की तथा मजबूत होती है। इसका उपयोग कैल्कुलटर्स, लैपटॉप, डिस्प्ले, स्क्रीन आदि में होता है। हम इसे LED (light emitting diodes) तथा LCD (Liquid crystal, device) के नाम से भी जानते हैं। आजकल LCD और LED मॉनिटर का ही उपयोग कंप्यूटर में किया जाता है।
(●) FPD - FPD का पूरा नाम flat-panel-display होता है। यह एक पतली स्क्रीन होती है। जिसे हम दीवार पर भी टांग सकते हैं। यह वजन में हल्की तथा मजबूत होती है। इसका उपयोग कैल्कुलटर्स, लैपटॉप, डिस्प्ले, स्क्रीन आदि में होता है। हम इसे LED (light emitting diodes) तथा LCD (Liquid crystal, device) के नाम से भी जानते हैं। आजकल LCD और LED मॉनिटर का ही उपयोग कंप्यूटर में किया जाता है।
- CSS लैंग्वेज क्या है। यह कैसे सीखें।
- Network Interfaces Card किसे कहते है। इसका उपयोग कहा किया जाता है।
- URL क्या हैं। इसका उपयोग क्यों किया जाता है।
(2) Printer -
एक आउटपुट डिवाइस है। जो कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी को कागज पर छपता है। कागज पर आउटपुट की प्रतिलिपि हार्ड कॉपी कहलाती है। और कंप्यूटर में रहने पर इसे सॉफ्ट कॉपी कहा जाता है। हम कंप्यूटर में उपलब्ध डाटा को कई तरह की क्वालिटी में छाप सकते हैं। इसके लिए हमें अलग-अलग प्रकार के प्रिंटर्स की आवश्यकता होती है। प्रिंटर्स भी कई प्रकार के होते है। कंप्यूटर से डॉक्यूमेंट का आउटपुट बहुत ही तेजी से निकलता है और प्रिंटर इतनी तेजी से कार्य नहीं कर पाते हैं। इसकी इस आवश्यकता को महसूस करते हुए की जानकारियों को प्रिंटर में ही स्टोर किया जा सके। इसलिए प्रिंटर के अंदर ही एक मेमोरी का निर्माण किया गया। जहां से यह परिणामों को धीरे-धीरे प्रिंट करता है।Printers के प्रकार -
प्रिंटर कई प्रकार के होते है।
(●) Daisy-Whell printer
(●) Laser printer
(●) Line printer
(●) Thermal printer
(●) 3D printer
(●) Drum printer
(●) Dot matrix printer आदि।
(●) Daisy-Whell printer
(●) Laser printer
(●) Line printer
(●) Thermal printer
(●) 3D printer
(●) Drum printer
(●) Dot matrix printer आदि।
(3) Projector -
Projector एक आउटपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग computer image, , video, text, को दीवार पर या समतल स्थल पर दिखाने के लिए किया जाता है। यह दीवार पर एक रोशनी भेजता है जिसे प्रोजेक्ट करना होता है। फिर उस दीवार पर उस रोशनी की सहायता से image, video, taxt आदि की प्रतिलिपि दिखाई देती है।Projector का उपयोग कहा किया जाता है।-
(●) बच्चों को क्लास में समझाने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग किया जाता है।(●) पब्लिक प्लेस में कोई वस्तु या लोगों को कुछ समझाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(●) प्रोजेक्टर को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए HDMI या VGA Cablesका उपयोग किया जाता है।
(●) किसी खाली दीवार पर image दिखाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(●) ऑफिस मीटिंग में persentation देने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(●) सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए दीवार पर image, video को दिखाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
(4) Speaker -
यह एक आउटपुट डिवाइस है। इसके इस्तेमाल से हम ध्वनि को सुन सकते हैं। यह ध्वनि के रूप में हमें आउटपुट की सॉफ्ट कॉपी प्रस्तुत करता है। कंप्यूटर स्पीकर से जो साउंड produce होता है उसको कंप्यूटर का एक कंपोनेंट जनरेट करता है। जिसे साउंड कार्ड कहा जाता है। स्पीकर का उपयोग हम गाने सुनने, मूवी देखने, वीडियो देखने आदि के लिए करते है। जब स्पीकर किसी डिवाइस से बिजली के इनपुट को प्राप्त करता है तो इसके आगे पीछे बढ़ने के कारण एक वाइब्रेशन बनता है और इसी वाइब्रेशन के काल साउंड निकलता है।(5) Hadphone -
Hadphone का उपयोग गाने सुनने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा आप अपनी खुद की आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं। hadphone भी साउंड आउटपुट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके द्वारा आप साउंड इनपुट भी कंप्यूटर को दे सकते है। इसलिए इसे इनपुट डिवाइस भी कहा जाता है।
(6) plotter -
प्लॉटर एक आउटपुट डिवाइस है। इसका उपयोग बड़े-बड़े कागज पर उच्च गुणवत्ता वाले रेखाचित्र व ग्राफ प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह एक ऐसी आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर के द्वारा दिए गए commands के मुताबिक पिक्चर खींचता है। यह 3D प्रिंटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यतः इनका उपयोग भवन निर्माण, city planning, map आदि में किया जाता है। इसमें पेन का इस्तेमाल होता है। इसमें कुछ draw करने के लिए multicolor plotters (अलग-अलग) कलर के पेन का उपयोग किया जाता है। हम कह सकते हैं कि प्लॉटर के एक ऐसा आउटपुट डिवाइस है जो रेखाचित्र, चार्ट आदि को हार्डकॉपी पर प्रिंट करता है।- मोबाइल से call नही लग रहा, क्या करे।
- मोबाइल में app कैसे Hide करे।
- Android App कंप्यूटर में कैसे चलाए।
Conclusion -
आज इस पोस्ट में हमने आपको आउटपुट डिवाइस किसे कहते है। तथा ये कितने प्रकार के होते है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी है। में आशा करता हु की आप लोगो को आउटपुट डिवाइस किसे कहते है। इसके बारे में अच्छे से समझ आया होगा। अगर यदि आपको अभी भी इस पोस्ट को लेकर कुछ डाउट्स है या आप हमारी इस पोस्ट से असंतुष्ट है। या फिर हमारी इस पोस्ट में कुछ सुधार करने की जरूरत है या इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन मे है तो आप हमे नीचे comments करके जरूर बताये।ओर यदि आपको हमारी पोस्ट आउटपुट डिवाइस किसे कहते है। हिंदी में अच्छी लगी हो ओर आपको इससे कुछ सीखने का मिला हो तो हमे comments करके आप जरूर बताए।ओर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ whatsapp group , facebook ओर अन्य social networks पर शेयर करे और इस जानकारी को अन्य लोगो तक पहुचाने में हमारी मदद करे।
nice
ReplyDeleteThnx😊
ReplyDeletewhat an amazing and fabulous nice article Visit Kgf 2 Tamil Movie Download
ReplyDelete